• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अच्छे से पढ़ना और कुछ मत करना, शबनम ने बेटे को दी नसीहत

Writer D by Writer D
22/02/2021
in Main Slider, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, क्राइम, रामपुर
0
shabnam case

shabnam case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामपुर। (मुजाहिद खान): उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के बावनखेड़ी में 14/15 अप्रैल 2008 में परिवार के सात सदस्यों को प्रेमी सलीम के साथ मिलकर मौत के घाट उतारने वाली शबनम से मुलाकात करने आज उसका बेटा रामपुर पहुंचा। उसके साथ उसको गोद लेने वाले उस्मान और वंदना सिंह भी मौजूद रहे। तीनों शबनम से मुलाकात करने जिला कारागार के अंदर गए और क़रीब 1 घण्टा जेल में गुजारा। जेल से वापस आने पर शबनम के बेटे ने बताया कि मम्मी ने कहा है अच्छे से पढ़ना और कुछ मत करना। इसके अलावा कहा कि राष्ट्रपति अंकल को भी दया याचिका दी है और कहा है मेरी मम्मा को माफ कर दीजिए उन्हें फांसी न हो।

वहीं केयरटेकर उस्मान ने कहा ताज को मेरे साथ 5 साल 6 महीने से ज़्यादा हो गए हैं। उस्मान ने कहा इन 5 सालों में शबनम से पहली बार पूछा कि यह जिन गुनाहों के लिए फाँसी की सज़ा हुई है यह गुनाह तुमने किया है सच क्या है तो शबनम ने कहा मैंने ऐसा कुछ नहीं किया यहां मुझे फंसाया गया है और कोर्ट में भी पहले सीबीआई जांच की माँग की है लेकिन बात सुनी ही नहीं गई। न्याय व्यवस्था पर सवाल उठाना बहुत बड़ी बात है।

उस्मान ने कहा शबनम को मीडिया से बात करने की इजाज़त दी जाए। जिससे क्या सच है क्या झूठ सामने आए। शबनम के बेटे की परवरिश पर उस्मान ने कहा ताज बुलंद शहर के अच्छे स्कूल में पढ़ रहा है और उसका पूरा ख्याल रखते हैं। शबनम के बेटे को मीडिया के सामने लाने पर कहा जिसके बारे में 5 साल तक नहीं पता ताज कौन है वो इन तीन दिनों में दुनिया को पता चल गया। जिसके लिए उस्मान ने मीडिया पर आरोप लगाए, हालांकि गोद लेने वाले उस्मान और वंदना सिंह ने अपने आवास पर मीडिया को बुलाकर ताज का बयान कराया था और राष्ट्रपति से शबनम की फाँसी पर दया याचिका की तख़्ती देकर शबनम के बेटे को मीडिया के सामने पर पेश किया था।

UP Budget: किसानों को मिलेगा सस्ता लोन, मजदूरों को घंटे के हिसाब से पेमेंट

बेटे को उसकी माँ शबनम होने की जानकारी पर उस्मान ने कहा ताज 6 साल 7 महीने और 21 दिन जेल में रहा है उसको पता था आज कल की जेनरेशन के बच्चे सब जानते हैं और सब पता रखते हैं। कहा मीडिया में उसे फाँसी लगने की ख़बर से वो घबरा गई और बेटा भी परेशान था, इसलिए मुलाक़ात कराई गई,दोनो के मिलने के बाद तसल्ली मिली है। लेकिन मौत की खबर से परेशान है और चाहती है उसे इंसाफ मिले। कहा वह कॉलेज में शबनम के साथ पढ़े हैं सिर्फ इतनी ही जान पहचान थी। उसके बेटे को कोई भी गोद ले सकता था। कहा हमारे कोई औलाद नहीं है सिर्फ यही बच्चा है। न ही हमें उसकी सम्पत्ति से कोई लालच है।

अमरोहा के बावनखेड़ी में 7 परिजनों की हत्या में शबनम को फांसी की सजा मिल चुकी है। जिसकी दया याचिका पहले ही सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति के यहां से खारिज हो चुकी है। 3 दिन पहले पुनः रामपुर जेल अधीक्षक को अधिवक्ता के माध्यम से राज्यपाल से सम्बंधित दया याचिका का प्रार्थना पत्र दिया गया था।

जबकि जुलाई 2019 से वह रामपुर की जेल में है। इन दिनों उसकी फांसी की तैयारी मथुरा जेल में चल रही है। हालांकि अभी उसका डेथ वारंट जारी नहीं हुआ है जिसका जेल प्रशासन को इंतेज़ार है।

यूपी पुलिस के सिपाही की गोली मारकर हत्या, शव के पास से मिली दो पिस्टल

वहीं सरकार की ओर से जेल में कैदियों से मिलाई पर पाबंदी है, लेकिन विशेष परिस्थितियों की वजह से ताज को उसकी माँ शबनम से मिलने की इजाज़त दी गई।

जबकि लोगों का आरोप है कि सरकार की तरफ से तो मिलाई पर पाबंदी है लेकिन पूर्ण रूप से भ्र्ष्टाचार में लिप्त जेल प्रशासन और स्टाफ से लेनदेन कर सभी काम किए जा सकते हैं और कोविड-19 प्रोटोकॉल के खुले उलंघ्न के साथ दलाली प्रथा और दलालों की आवाजाही पर खुली छूट है?

Tags: crime newsrampur caseShabnam caseup news
Previous Post

यूपी पुलिस के सिपाही की गोली मारकर हत्या, शव के पास से मिली दो पिस्टल

Next Post

UP Budget: अयोध्या समेत अन्य धार्मिक स्थलों के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी छात्रों को मिला शिक्षा का मजबूत सहारा

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Next Post
UP Budget 2021

UP Budget: अयोध्या समेत अन्य धार्मिक स्थलों के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना

यह भी पढ़ें

UPI services suddenly stopped working

PhonePe, Gpay, Amazon Pay या Paytm का करते है इस्तेमाल, जानें कितनी है डेली लिमिट

25/12/2022
Swati Maliwal

‘ पल दो पल मेरी कहानी है…’, स्वाति मालीवाल ने अपने पद से दिया इस्तीफा

05/01/2024
C-130J

पेंटागन ने पुर्जों की 90 मिलियन डॉलर की बिक्री की, भारत को C-130J सुपर हरक्यूलिस विमानों के लिए किया समर्थन

02/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version