• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा, इस दिन आ रहा ये धांसू फोन

Desk by Desk
05/01/2026
in Tech/Gadgets
0
200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी, 6 जनवरी को आ रहा ये धांसू फोन
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Realme भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme 16 Pro 6 जनवरी 2026 को लॉन्च करने जा रहा है. यह फोन Pro+ वेरिएंट से थोड़ा नीचे पोजिशन किया गया है, लेकिन फीचर्स के मामले में किसी फ्लैगशिप से कम नहीं है. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि इसमें 200MP का वही कैमरा सिस्टम मिलेगा, जो महंगे मॉडल में दिया गया है. इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी, हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और नया डाइमेंसिटी चिपसेट मिलेगा.

200MP कैमरा और एडवांस फोटोग्राफी फीचर्स

Realme 16 Pro में 200MP का LumaColor कैमरा मिलेगा, जो Samsung HP5 सेंसर पर आधारित है. यह कैमरा Super OIS और फुल-पिक्सल ऑटो जूम को सपोर्ट करता है. कंपनी के अनुसार फोन 1x, 2x और 4x लॉसलेस जूम सपोर्ट करता है और TÜV Rheinland से कलर एक्यूरेसी सर्टिफिकेशन भी मिला है. इसमें HyperRAW एल्गोरिदम दिया गया है, जो लो-लाइट और ग्रुप फोटो में बेहतर डायनेमिक रेंज देने का दावा करता है.

पोर्ट्रेट मोड और AI आधारित टूल्स

फोन में Pro+ मॉडल जैसा पांच फोकल लेंथ वाला पोर्ट्रेट सिस्टम दिया गया है. इसमें 1x से लेकर 4x तक के अलग-अलग पोर्ट्रेट ऑप्शन मिलते हैं, जिससे फुल बॉडी और क्लोज-अप शॉट्स आसानी से लिए जा सकते हैं. रियलमी ने नया Vibe Master Mode भी पेश किया है, जिसमें 21 प्रीसेट पोर्ट्रेट टोन मिलते हैं. इसके अलावा AI Edit Genie की मदद से यूजर बैकग्राउंड और हेयरस्टाइल जैसी चीजों को एडिट कर सकते हैं, बिना चेहरे की नेचुरल लुक खोए.

वीडियो रिकॉर्डिंग और कंटेंट क्रिएशन

Realme 16 Pro वीडियो लवर्स के लिए भी कई नए फीचर्स लेकर आ रहा है. फोन 1x और 2x जूम पर 4K HDR वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है. इसमें MainTrack एल्गोरिदम पर आधारित सब्जेक्ट ट्रैकिंग दी गई है, जिससे वीडियो ज्यादा स्टेबल और फोकस्ड रहते हैं. एआई इंस्टैंट क्लिप फीचर ऑटोमेटेड वीडियो टेम्पलेट्स ऑफर करता है, जो ट्रैवल, पार्टी और इवेंट्स के लिए तैयार किए गए हैं.

बैटरी, डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

फोन में 7000mAh की बड़ी Titan Battery मिलेगी, जिसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें सुपर पावर सेविंग मोड और बायपास चार्जिंग जैसे फीचर्स भी मिलेंगे, जो हीट कंट्रोल में मदद करते हैं. डिस्प्ले की बात करें तो Realme 16 Pro में 1.5K AMOLED पैनल मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 6500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7300-Max चिपसेट है, जिसका AnTuTu स्कोर 9.7 लाख से ज्यादा बताया जा रहा है. फोन Realme UI 7.0 के साथ आएगा.

Tags: Realme 16 Pro
Previous Post

iPhone 18 Pro हो सकता है महंगा, इस वजह से बढ़ सकती है कीमत

Next Post

Tata Sierra vs New Kia Seltos: मिड-साइज SUV में कौन सी बेहतर?

Desk

Desk

Related Posts

नए लुक में लॉन्च हुई Mahindra की धांसू इलेक्ट्रिक कार, 656 किमी है रेंज
Tech/Gadgets

नए अवतार में आई Mahindra की EV, एक चार्ज में चलेगी 656 किमी

03/07/2026
कार खरीदते समय न हों कंफ्यूज, आसान भाषा में समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4 का फर्क
Tech/Gadgets

नई कार लेने जा रहे हैं? पहले समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4

03/07/2026
क्या बड़े चार्जर से फोन चार्ज करने पर जल्दी होगा काम, यहां है आपके सवाल का जवाब
Tech/Gadgets

बड़े चार्जर से फोन होगा फास्ट चार्ज या नहीं? यहां दूर करें कन्फ्यूजन

03/07/2026
WhatsApp के बाद अब Telegram और Signal को नोटिस, यूजरनेम फीचर पर सरकार की ‘पैनी नजर’
Tech/Gadgets

WhatsApp के बाद Telegram-Signal की बढ़ीं मुश्किलें, यूजरनेम फीचर पर सरकार का शिकंजा

03/07/2026
WhatsApp Username हुआ होल्ड, तो Arattai ने भी वापस खींचे कदम- यूजरनेम अकाउंट्स पर ब्रेक
Tech/Gadgets

WhatsApp ने Username फीचर पर लगाया ब्रेक, Arattai ने भी खींचे कदम

03/07/2026
Next Post
Tata Sierra vs New Kia Seltos: मिड-साइज SUV सेगमेंट में कौन आगे? खरीदने से पहले जान लें अंतर

Tata Sierra vs New Kia Seltos: मिड-साइज SUV में कौन सी बेहतर?

यह भी पढ़ें

sunder bhati gang

सुंदर भाटी गैंग पर कसा शिकंजा, दो सदस्यों की 1.90 करोड़ की संपत्ति कुर्क

26/07/2021
Sambhal violence: Now DIG jail suspended

खुलेआम जाम छलकते दरोगा का वीडियो वायरल, एसपी ने किया निलंबित

04/02/2023
Putin was given a guard of honour at the President's House.

राष्ट्रपति भवन में पीएम मोदी ने किया पुतिन का स्वागत, दिया गया गार्ड ऑफ़ ऑनर

05/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version