• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत में जल्द ही नए स्मार्टफ़ोन के साथ दस्तक देने वाली है Realme, जानिए खासियत

Desk by Desk
28/05/2021
in Main Slider, Tech/Gadgets
0
Realme C25s

Realme C25s

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टेक कंपनी रियलमी अपनी C सीरीज के तहत भारत में नया स्मार्टफोन Realme C25s लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। माई स्मार्ट प्राइस की रिपोर्ट के मुताबिक यह फोन मलेशिया में लॉन्च हो चुका है और कंपनी जल्द भारत में भी इसकी एंट्री करा सकती है। यह फोन रियलमी C25 के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। C25 और C25s में बड़ा अंतर फोन में मिलने वाले प्रोसेसर का होगा। आइए जानते हैं डीटेल। रियलमी C25s में मिल सकते हैं ये फीचर और स्पेसिफिकेशनरिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी रियलमी C25s में 720×1600 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.5 इंच का एचडी+ LCD पैनल ऑफर कर सकती है। डिस्प्ले वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन के साथ आएगा और इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 88.7 प्रतिशत हो सकता है। यह एक बजट स्मार्टफोन होगा और इसमें 4जीबी रैम के साथ 128जीबी का इंटरनल स्टोरेज ऑफर किया जा सकता है।

प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी इस अपकमिंग स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो G85 SoC चिपसेट ऑफर करने वाली है। फोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे लगे हैं। इसमें 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी के साथ एक 2 मेगापिक्सल का ब्लैक ऐंड वाइट सेंसर और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

भारत में लॉन्च हुए Samsung के Galaxy Tab S7 FE और Tab A7 Lite

रियलमी C25s में 6000mAh की पावरफुल बैटरी मिलेगी, जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपॉर्ट करती है। चार्जिंग के लिए फोन में यूएसबी टाइप-C पोर्ट दिया गया है। ओएस की जहां तक बात है, तो यह फोन ऐंड्रॉयड 11 पर बेस्ड Realme UI 2.0 के साथ आएगा। रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 b/g/n/ac, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।

भारत में कंपनी इस फोन को दो कलर ऑप्शन- वॉटर ब्लू और वॉटर ग्रे में लॉन्च कर सकती है। कीमत की बात करें तो मलेशिया में इसका 4जीबी और 128जीबी वाला वेरियंट MR 699 (करीब 12,300 रुपये) का है। माना जा रहा है कि भारत में यह इसी प्राइस रेंज में एंट्री कर सकता है।

 

Tags: 24ghante online.comhindi newsIndia News in HindiLatest India News Updateslatest newsrealmeRealme C25sRealme UI 2.0Smartphoneताजा समाचारहिंदी समाचार
Previous Post

भारत में लॉन्च हुए Samsung के Galaxy Tab S7 FE और Tab A7 Lite

Next Post

अब मोबाइल ऐप की सहायता से देखें ऑक्सीजन लेवल, जानिए कैसे

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

एपी तटबंध का हाल जानने को कुशीनगर में ग्राउंड जीरो पर पहुंचे सीएम योगी

29/09/2026
Main Slider

अखिलेश की परमिशन के बिना शिवपाल और धर्मेंद्र यादव को सपा दफ्तर में नहीं मिलती एंट्री, राजभर का बड़ा हमला

29/09/2026
BJP
Main Slider

यूपी MLC चुनाव: BJP ने घोषित किए 6 और प्रत्याशी

29/09/2026
Main Slider

यूपीआईटीएस: लोकल से ग्लोबल की बड़ी छलांग

29/09/2026
Main Slider

विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री

29/09/2026
Next Post
Now see oxygen level with the help of mobile app

अब मोबाइल ऐप की सहायता से देखें ऑक्सीजन लेवल, जानिए कैसे

यह भी पढ़ें

Sawan

सावन में सुहागनें पहनती है हरी चूड़ियां, जानें इसका महत्व

09/07/2023
Former state minister Rudra Pratap Singh died

पूर्व राज्यमंत्री रूद्र प्रताप सिंह का निधन, राजनीति जगत में दौड़ी शोक की लहर

22/05/2021
Nitish Kumar

Bihar Election: नीतीश के 101 सिपहसालार उतरे चुनावी रण में, देखें पूरी लिस्ट

16/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version