• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोबाइल यूजर्स के लिए बुरी खबर! नए साल में 20% तक महंगे हो जाएंगे रिचार्ज प्लान

Desk by Desk
20/12/2025
in Tech/Gadgets
0
₹299 का रिचार्ज ₹359 में! नए साल में 20% तक महंगे हो जाएंगे रिचार्ज प्लान
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देशभर के मोबाइल यूजर्स के लिए बुरी खबर सामने आ रही है. साल 2026 में एक बार फिर मोबाइल रिचार्ज प्लान (Recharge Plans) महंगे हो सकते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स की कीमतों में 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी कर सकती हैं. कई चुनिंदा प्लान (Recharge Plans) के अंदर टैरिफ बढ़ाने की सूचना प्राधिकारों को दी गई है. पिछले एक महीने से टेलीकॉम कंपनियां अपने प्लांस में बदलाव कर रही हैं. इसका सीधा असर आम यूजर्स की जेब पर पड़ेगा, खासकर 5G इस्तेमाल करने वालों के लिए रिचार्ज काफी महंगा हो सकता है. बता दें कि टैरिफ में आखिरी बढ़ोतरी जुलाई 2023 में हुई थी.

2026 में क्यों बढ़ेंगी मोबाइल रिचार्ज (Recharge Plans) कीमतें

रिसर्च फर्म Morgan Stanley की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय टेलीकॉम कंपनियां 2026 में अपने टैरिफ में 16 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर सकती हैं. इसका मकसद कंपनियों की प्रति यूजर औसत कमाई यानी ARPU को बढ़ाना है. पिछली बार जुलाई 2024 में टैरिफ हाइक हुई थी और अब दो साल बाद फिर से कीमतें बढ़ने की तैयारी है. रिपोर्ट बताती है कि यह टेलीकॉम सेक्टर का तय पैटर्न बन चुका है.

Airtel और Jio के प्लान (Recharge Plans) कितने महंगे होंगे

एक्स पर यूजर क्रांति कुमार द्वारा शेयर किए गए अनुमान के मुताबिक, एयरटेल का 28 दिन वाला अनलिमिटेड 5G प्लान 319 रुपये से बढ़कर 419 रुपये का हो सकता है. वहीं, जियो का 1.5GB डेली डेटा वाला 299 रुपये का प्लान 359 रुपये तक पहुंच सकता है. इसके अलावा, 349 रुपये वाला 28 दिन का 5G प्लान बढ़कर 429 रुपये का हो सकता है. यानी हर महीने यूजर्स को 80 से 100 रुपये ज्यादा खर्च करने पड़ सकते हैं.

Vi के प्लान्स में भी लगेगा महंगाई का झटका

वोडाफोन आइडिया के यूजर्स को भी राहत नहीं मिलेगी. रिपोर्ट के मुताबिक, Vi का 28 दिन वाला 1GB डेली डेटा प्लान 340 रुपये से बढ़कर 419 रुपये का हो सकता है. वहीं, 56 दिन की वैलिडिटी वाला 2GB डेली डेटा प्लान 579 रुपये की जगह 699 रुपये तक जा सकता है. इससे साफ है कि Vi के मिड-रेंज प्लान्स पर भी टैरिफ हाइक का पूरा असर दिखेगा.

सीधे दाम नहीं, ऐसे वसूली जाती है ज्यादा रकम

टेलीकॉम कंपनियां हमेशा सीधे प्लान की कीमत नहीं बढ़ातीं. कई बार वे प्लान की वैलिडिटी घटा देती हैं या मिलने वाले बेनिफिट्स कम कर देती हैं. हाल ही में जियो, एयरटेल, Vi और यहां तक कि BSNL ने भी अपने कई प्रीपेड प्लान्स की वैलिडिटी और फायदे बदले हैं. इसका नतीजा यह होता है कि यूजर्स को वही सुविधाएं पाने के लिए बार-बार रिचार्ज करना पड़ता है और कुल खर्च बढ़ जाता है.

Tags: recharge plans
Previous Post

सेना के जवान ने ट्रेन में लड़की के साथ की दरिंदगी, आरोपी अरेस्ट

Next Post

मुश्किलों में फंसी अलका लांबा, पुलिस पर हमले के मामले में आरोप तय

Desk

Desk

Related Posts

WhatsApp
Main Slider

WhatsApp का नया ‘जादू’: 15 मिनट में मैसेज गायब! अब चैट में नहीं बचेगा कोई भी ‘सबूत’

23/03/2026
Amazon
Tech/Gadgets

शुरू हो गई Amazon की बड़ी Electronics Sale, स्मार्टफोन, TV और लैपटॉप पर मिल रहे बंपर ऑफर

08/03/2026
Google CEO Sundar Pichai met PM Modi
Tech/Gadgets

गूगल CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोलें- भारत आकर अच्छा लगा

18/02/2026
Google Docs
Tech/Gadgets

रीड नहीं, अब सुनिए! Google Docs में आया ऑडियो समरी फीचर

14/02/2026
Apple
Tech/Gadgets

मुंबई वालों को दूसरा तोहफा! अब यहां खुलेगा Apple का नया स्टोर

13/02/2026
Next Post
Alka Lamba

मुश्किलों में फंसी अलका लांबा, पुलिस पर हमले के मामले में आरोप तय

यह भी पढ़ें

Dr. Rameezuddin Nayak arrested in 'love jihad' case

KGMU में ‘लव जिहाद’ का आरोपी डॉ. रमीजुद्दीन नायक गिरफ्तार, 17 दिन से था फरार

09/01/2026
Firing

कोर्ट के बाहर हमलावरों ने बरसाई गोलियां, दो की मौत, सात जख्मी

29/10/2022
Buildings Collapsed

तेज धमाके से हिल गया ये कस्बा, मलबे में तब्द्र्र्ल हुईं पांच इमारतें

25/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version