• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खत्म हुआ इंतजार, यूपी एडेड कॉलेजों में 2000 क्लर्क पदों पर शुरू होगी भर्ती

Writer D by Writer D
15/07/2022
in शिक्षा
0
Bihar Teacher

Bihar Teacher

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली।  उत्तर प्रदेश के एडेड माध्यमिक कॉलेजों (UP aided colleges) में क्लर्क और नॉन-टीचिंग स्टाफ के पदों पर भर्ती जल्द शुरू होने वाली है। भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत 19 सितंबर से होगी। भर्ती प्रक्रिया के लिए विज्ञापन स्कूल वाइज किया जाना है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर जाकर इसे अपडेट किया जाएगा, जहां से इच्छुक उम्मीदवार इसे चेक कर सकते हैं।

दरअसल, सरकार के बिना मदद के चलने वाले माध्यमिक कॉलेजों (UP aided colleges) में 2000 से ज्यादा क्लर्क के पद खाली पड़े हुए हैं, जिन्हें भरने के लिए सरकार ने नए नियम बनाए हैं। अब इन नियमों के तहत ही इन पदों पर भर्ती होने वाली है।

अब तक इन स्कूलों में होने वाली भर्ती का जिम्मा कॉलेजों के पास होता था। इन पदों पर होने वाली भर्ती ऑफलाइन मोड में आयोजित करवाई जाती थी। प्रीमलिमनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET) में जिन उम्मीदवारों को 50 नंबर मिलेंगे। सिर्फ वे ही उम्मीदवार इन पदों पर अप्लाई कर सकते हैं।

विज्ञापन की समय सारिणी को जारी कर दिया गया है। सभी पदों की जानकारी को भी DIOS को भेज दिए जाएंगे। वहीं, DIOS डायरेक्टर को प्रस्ताव भेजेंगे। यहां गौर करने वाली बात ये है कि भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत 19 सितंबर से होगी, जबकि 16 दिसंबर तक भर्ती प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा।

UPSSSC के तहत होगी भर्ती

अभी तक माध्यमिक कॉलेजों में जुगाड़ के जरिए क्लर्क बना जा रहा था। हालांकि, अब इस रास्ते पर ताला लग गया है, क्योंकि अब भर्ती के लिए चरणबद्ध तरीके से होने वाले एग्जाम से गुजरना होगा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत यूपी के एडेड कॉलेजों में क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने वाला है। इस पद पर अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को PET एग्जाम देना होगा। PET के नंबरों के आधार पर मेरिट लिस्ट को तैयार किया जाएगा। उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट से भी गुजरना होगा।

ICAI ने जारी किया CA फाइनल रिजल्ट, मीत शाह बने टॉपर

क्लर्क के पदों पर चुने जाने वाले उम्मीदवारों का एक पांच सदस्यों वाली एक समिति इंटरव्यू लेगी। वहीं, PET स्कोर का वेरिफिकेशन जिलाधिकारी की ओर से नामित अधिकारी द्वारा कराया जाएगा। DIOS से विज्ञापन जारी कराया जाएगा। उम्मीदवारों के द्वारा दिए गए रजिस्टर्ड डाक, ईमेल और मोबाइल नंबर पर टाइपिंग टेस्ट और इंटरव्यू का संदेश भेजा जाएगा। ऑफिशियल वेबसाइट पर मेरिट लिस्ट को जारी किया जाएगा।

Tags: jobs in UP aided collegesrecruitment for UP aided colleges
Previous Post

भारत सरकार जारी कर रही है 175 रुपये का सिक्का, उत्तराखंड से है खास कनेक्शन

Next Post

‘इमरजेंसी’ के टीजर से प्रभावित हुये अनुपम खेर, बोले- बहते दरिया को कोई नहीं रोक सकता

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UP Special TET की तारीख घोषित, जानें कब और कहां होगी परीक्षा

24/10/2026
शिक्षा

CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप

22/10/2026
Main Slider

UPSSSC: PET 2026 के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

17/10/2026
Constable Exam
Main Slider

योगी सरकार में पुलिस भर्ती को मिली रफ्तार, यूपी पुलिस के 32,679 पदों का अंतिम परिणाम जारी

14/10/2026
Main Slider

आईटीआई प्रवेश के पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू, 11 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

05/10/2026
Next Post
anupam kher

'इमरजेंसी' के टीजर से प्रभावित हुये अनुपम खेर, बोले- बहते दरिया को कोई नहीं रोक सकता

यह भी पढ़ें

Suicide

युवक ने फांसी लगा की आत्महत्या

23/12/2022

लखनऊ में हिट एंड रन का वीडियो वायरल, बोनट पर लटकी दिखी युवती

16/09/2026
CM Yogi flagged off the 'Run for Corporation' marathon

सहकारिता का उत्कृष्ट उदाहरण है महाकुम्भ 2025 : मुख्यमंत्री

26/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version