• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीजेपी के लिए रेड अलर्ट है ‘लाल टोपी’, सपा ही करेगी सत्ता से बाहर : अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
07/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मेरठ, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा की लाल टोपी को उत्तर प्रदेश के लिये खतरे की घंटी (रेड अलर्ट) बताने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान पर पलटवार करते हुए मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए महंगाई और बेरोज़गारी ‘रेड अलर्ट’ है।

मोदी ने गोरखपुर में एम्स और उर्वरक कारखाने के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुये सपा या अखिलेश का नाम लिये बिना कहा, “लाल टोपी वालों को सरकार बनानी है, आतंकवादियों पर मेहरबानी दिखाने के लिए, आतंकियों को जेल से छुड़ाने के लिए। और इसलिए, याद रखिए, लाल टोपी वाले यूपी के लिए रेड अलर्ट हैं यानि खतरे की घंटी।”

सपा अध्यक्ष ने इसके जवाब में ट्वीट कर कहा, भाजपा के लिए ‘रेड एलर्ट’ है महंगाई का; बेरोज़गारी-बेकारी का; किसान-मज़दूर की बदहाली का; हाथरस, लखीमपुर, महिला व युवा उत्पीड़न का; बर्बाद शिक्षा, व्यापार व स्वास्थ्य का।”

अखिलेश ने सपा की लाल टोपी को ही सत्ता से भाजपा को बाहर करने वाला बताते हुये कहा, ‘‘लाल टोपी’ ही इस बार भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी। किसानों का इंक़लाब होगा, बाइस में बदलाव होगा।”

उल्लेखनीय है कि अखिलेश ने राष्ट्रीय लोकदल के साथ चुनावी गठबंधन कर आज मेरठ में सपा रालोद की साझा रैली को भी संबोधित किया। रैली के बाद संवाददाताओं द्वारा मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये अखिलेश ने भाजपा को सामाजिक भेदभाव पैदा करने वाला बताया। उन्होंने कहा, “समाज के विभिन्न वर्गों में खाई पैदा करने वाले ही भाजपाई हैं।”

कांग्रेस, बसपा और आप नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री मोदी से पूछना चाहिये था कि लखीमपुर खीरी के किसानों को अब तक न्याय क्यों नहीं मिला।

इस दौरान रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने रैली में उमड़ी भीड़ के बारे में कहा कि इस रैली के माध्यम से किसान न्याय की मांग करने आये हैं। उन्होंने कहा कि 2017 में भाजपा की ताजपोशी का वाहक पश्चिमी उत्तर प्रदेश बना था और अब यही पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा को सत्ता से बाहर करेगा।

Tags: akhilesh yadavakhilesh yadav newsakhilesh yadav twitterJayant ChaudharyLatest Meerut News in HindiMeerut Hindi SamacharMeerut News in Hindimulayam singh yadavrld newsrlp partySamajwadi partysamajwadi party newssamajwadi party rldअखिलेश और जयंतअखिलेश यादवउत्तर प्रदेश समाचारचौधरी जयंत सिंहजयंत चौधरीदबथुवा में रैलीमेरठ में रैलीयूपी न्यूजरालोद की रैलीलेटेस्ट न्यूज़सपा की रैलीसपा-रालोद की रैलीसमाजवादी पार्टी
Previous Post

कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख

Next Post

खेल हमारे जीवन में सतरंगी इन्द्रधनुष के समान : धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Delhi Train Cancelled:10 अक्टूबर को दिल्ली की 28 ट्रेनें रद्द, सफर से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट

09/10/2026
Internet
Main Slider

जंतर-मंतर के 4 KM दायरे में इंटरनेट बंद, इन इलाकों में रहेगी पाबंदी

09/10/2026
Main Slider

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले UP पुलिस हाई अलर्ट, तीन जिलों से फोर्स दिल्ली रवाना

09/10/2026
Main Slider

हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पंजाब तैयार, CM मान ने सुविधाएं बेहतर बनाने के दिए निर्देश

09/10/2026
Main Slider

राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: मुख्यमंत्री

09/10/2026
Next Post

खेल हमारे जीवन में सतरंगी इन्द्रधनुष के समान : धामी

यह भी पढ़ें

कोरोना वैक्सीन corona vaccine

भारत की पहली स्वदेशी कोरोना वैक्सीन के इमर्जेंसी इस्तेमाल की मिली मंजूरी

02/01/2021
Shani Trayodashi

जीवन से सभी बाधाएं होंगी दूर, करें इन शनि मंत्रों का जाप

28/02/2026
Central Zonal Council meeting

प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार ने सीएम धामी का जताया आभार

23/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version