• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक ही लोकेशन पर सबसे ज्यादा ऑक्सीजन बनाने वाली कंपनी बनी रिलायंस

Writer D by Writer D
01/05/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, गुजरात, राजनीति, राष्ट्रीय
0
oxygen producing company

oxygen producing company

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) देश में एक ही लोकेशन पर मेडिकल यूज़ में आने वाले लिक्विड ऑक्सीजन का उत्पादन करने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। आरआईएल ने एक प्रेस वक्तव्य जारी करके ये दावा किया है।

कंपनी की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि कंपनी ने मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन के उत्पादन के क्षेत्र में 1000 मीट्रिक टन गैस उत्पादन की क्षमता हासिल कर ली है। फिलहाल कंपनी पूरी क्षमता से मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन का उत्पादन कर रही है। आरआईएल फिलहाल देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को उनकी जरूरत के हिसाब से ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की कोशिश कर रही है, ताकि कोरोना के इस संक्रमण काल में ज्यादा से ज्यादा मरीजों तक समय रहते ऑक्सीजन पहुंचाया जा सके।

कंपनी के बयान में बताया गया है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज परंपरागत रूप से मेडिकल यूज वाले ऑक्सीजन का उत्पादन नहीं करती है। इसलिए मेडिकल ग्रेड लिक्विड ऑक्सीजन का निर्माण रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शून्य क्षमता से शुरू किया है, लेकिन कंपनी के सुनियोजित प्रयास और कर्मचारियों के लगन के बल पर आरआईएल अब किसी एक लोकेशन पर मेडिकल ग्रेड लिक्विड ऑक्सीजन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी बन गई है।

रूस से भारत पहुंची Sputnik-V वैक्सीन की पहली खेप, हैदराबाद में उतरा विमान

रिलायंस इंडस्ट्रीज फिलहाल जामनगर के रिफाइनरी पेट्रोकेमिकल कॉम्पलेक्स और वहां की दूसरी इकाइयों से प्रतिदिन 1000 मीट्रिक टन मेडिकल ग्रेड लिक्विड ऑक्सीजन का उत्पादन कर रही है, जो भारत के कुल ऑक्सीजन उत्पादन का 11 फीसदी है। बयान में कंपनी ने ये दावा भी किया है कि कोरोना संकट के कारण रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड देशभर के कई राज्यों को फ्री में इस ऑक्सीजन की सप्लाई कर रही है।

उल्लेखनीय है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड अपने काम के लिए पहले रिफायनिंग और पेट्रोकेमिकल ग्रेड का ऑक्सीजन बनाती थी, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण देश में ऑक्सीजन की अचानक बढ़ी मांग और इसकी किल्लत को देखते हुए कंपनी ने अपनी पेट्रोकेमिकल ग्रेड ऑक्सीजन का उत्पादन करने वाली इकाइयों में थोड़ा बदलाव कर उन्हें मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन बनाने वाली इकाई के रूप में बदल दिया है। ऐसा करने के बाद से ही इन इकाइयों से पूरी क्षमता से मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन का उत्पादन किया जा रहा है।

कोरोना महामारी की इस आपदा में मदद के लिए आगे आए हर्षवर्धन राणे

रिलायंस इंडस्ट्रीज का दावा है कि अभी तक कंपनी 55000 मीट्रिक टन मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन की देशभर में सप्लाई कर चुकी है। आरआईएल इस काम को तबतक जारी रखेगी, जबतक कि देश में कोरोना का संक्रमण काबू में नहीं आ जाता।

Tags: oxygen supplyreliance oxygen supplyRIL
Previous Post

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर धोनी को युद्ध के लिए ललकारा

Next Post

टीवी स्टार अनुज सक्सेना पर लगा धोखाधड़ी करने का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Next Post
TV star Anuj Saxena

टीवी स्टार अनुज सक्सेना पर लगा धोखाधड़ी करने का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

rakhi sawant

राखी सावंत ने बताया की वह किस एक्ट्रेस को देखना चाहती है अपनी बायोपिक में

16/03/2021
StartUp

उप्र बन रहा स्टार्टअप व नवाचार का नया केंद्र

10/06/2022
ak sharma

ऊर्जा मंत्री ने विभूति खंड स्थित 33 केवी उपकेंद्र का किया रात्रि में निरीक्षण

04/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version