• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोविड- 19 के दौर में रिलायंस इंडस्ट्रीज को पहली तिमाही में उम्मीद से ज्यादा मुनाफा

Desk by Desk
31/07/2020
in Categorized
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| दूरसंचार क्षेत्र के शानदार प्रदर्शन और हिस्सेदारी बिक्री से प्राप्त आय के बल पर कोविड- 19 महामारी के इस दौर में भी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने पहली तिमाही में रिकॉर्ड मुनाफा हासिल किया है। कंपनी का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 13,248 करोड़ रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, रिफाइनिंग, पेट्रोरसायन और खुदरा कारोबार की आय पर लॉकडाउन का असर पड़ा है, लेकिन उसकी भरपाई दूरसंचार क्षेत्र ने कर दी।

कंपनी ने बृहस्पतिवार (30 जुलाई) को एक बयान में कहा कि अप्रैल-जून तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 30.6 प्रतिशत बढ़कर 13,248 करोड़ रुपए रहा। एक साल पहले 2019-20 की इसी तिमाही में यह 11,640 करोड़ रुपए था। तेल से लेकर दूरसंचार क्षेत्र तक विभिन्न कारोबार वाले इस समूह ने कहा कि उसे ईंधन के खुदरा उद्यम में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी बीपी पीएलसी को बेचने से एकबारगी 4,966 करोड़ रुपए का लाभ हुआ। इसके साथ रिलायंस जियो का एकल आधार पर शुद्ध लाभ 30 जून, 2020 को समाप्त तिमाही में 183 प्रतिशत उछलकर 2,520 करोड़ रुपए हो गया और इसने दूसरे क्षेत्रों में कमाई की कमी की भरपाई कर दी।

जब ‘लॉकडाउन’ के कारण तेल से रसायन बनाने का कारोबार और खुदरा क्षेत्र के कामकाज रोकना पड़ा, कमाई के मामले में डिजिटल सेवा कारोबार ने अगुवाई की। दूरसंचार इकाई जियो का एकीकृत ईबीआईटीडीए में योगदान 33 प्रतिशत से अधिक रहा और कुल लाभ में उसका सर्वाधिक योगदान रहा। तेल से लेकर रसायन के कारोबार से कम योगदान के कारण कुल मिलाकर ब्याज, कर, मूल्य ह्रास, संपत्ति मूल्य में कमी से पूर्व कमाई यानी ईबीआईटीडीए कुल मिलाकर 11.8 प्रतिशत घटकर 21,585 करोड़ रुपए रहा। कंपनी का तेल से रसायन कारोबार (ओ टू सी) मांग में कमी और मार्जिन दबाव के कारण प्रभावित हुआ है।

इसके अलावा निर्यात बाजार से कम आय होने से भी लाभ पर असर पड़ा। कंपनी ने कहा, ”कोविड-19 के कारण देश भर में दुकानों के बंद होने और परिचालन पर पाबंदियों के कारण खुदरा कारोबार का ईबीआईटीडीए घटा। वहीं डिजिटल सेवा कारोबार में मार्जिन सुधरने और ग्राहकों की संख्या में वृद्धि के कारण ईबीआईटीडीए बढ़ा और कमी की भरपाई हुई।” रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा, ”वैश्विक स्तर पर लॉकडाउन के कारण हमारा हाइड्रोकार्बन कारोबार पर असर पड़ा, लेकिन परिचालन में लचीलापन से हम हम परिचालन को समान्य स्तर के करीब ले आए हैं और एक अच्छा परिणाम दिया है।” उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी ने कोविड-19 महामरी और उसकी रोकथाम के लिए ‘लॉकडाउन’ के बावजूद तिमाही के दौरान रिकॉर्ड कोष जुटाया।

पांच साल से छोटे बच्चों में 10 से 100 गुना अधिक कोरोना वायरस : स्टडी रिपोर्ट

उल्लेखनीय है कि रिलायंस ने राइट इश्यू के जरिये 53,124 करोड़ रुपए और जियो प्लेटफार्म्स में करीब 33 प्रतिशत हिस्सेदारी फेसबुक और गूगल जैसी कंपनियों को बेचकर 1,52,056 करोड़ रुपए जुटाए। कंपनी ने ईंधन खुदरा कारोबार में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी बीपी को 7,629 करोड़ रुपए में बेची। अंबानी ने कहा, ”हमने इस तिमाही के दौरान भारतीय कंपनी इतिहास में रिकॉर्ड कोष जुटाया।”

Tags: Mukesh Ambani RIL Q1 ResultReliance Industries Limited Q1 ResultReliance Q1 ResultRIL Net Profit Q1 ResultRIL Q1 Resultरिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड
Previous Post

नशा नहीं मिला तो निगल लिया 20 सेमी लंबा चाकू, डॉक्टरों ने 3 घंटे सर्जरी के बाद लीवर से निकाला

Next Post

सरकार ने रंगीन टेलीविजन सेट के आयात पर लगा दिया प्रतिबंध

Desk

Desk

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post
रंगीन टेलीविजन

सरकार ने रंगीन टेलीविजन सेट के आयात पर लगा दिया प्रतिबंध

यह भी पढ़ें

delhi capitals

लेग स्पिनर प्रवीण दुबे होंगे अमित मिश्रा का रिप्लेसमेंट : दिल्ली कैपिटल्स

19/10/2020
पश्चिम बंगाल चुनाव

कांग्रेस शहर अध्यक्ष मुकेश सिंह पद से हटाए गए, पार्टी के फैसले से नेताओं में नाराजगी

08/03/2021
Nasal Vaccine

कोरोना केसों के बीच नेजल वैक्सीन को मिली मंजूरी, बूस्टर डोज़ के तौर पर लग सकेगी

23/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version