• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गोसाईगंज विधायक अभय सिंह को बड़ी राहत, 19 साल बाद इस केस में मिली ‘क्लीन चिट’ 

Writer D by Writer D
01/04/2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजियाबाद
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ की एमपी-एमएलए विशेष अदालत ने आज (31 मार्च) 19 साल पुराने चर्चित दोहरे हत्याकांड में बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने गोसाईगंज विधायक अभय सिंह (Abhay Singh) समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। कोर्ट ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को साबित न होने पर फैसला सुनाया। जिसके बाद सभी को बरी कर दिया गया।

इस मामले में अभय सिंह के (Abhay Singh) अलावा रविंद्र उर्फ रज्जू, अजय प्रताप सिंह उर्फ अजय सिपाही और फिरोज अहमद को भी बरी किया गया।कोर्ट ने इस मामले में पेश सबूतों और गवाहों को पर्याप्त नहीं मानते हुए यह फैसला सुनाया। जिसके बाद कोर्ट ने अभय सिंह और अन्य आरोपियों पर लगे सभी आरोपों से उन्हें मुक्त कर दिया। अभय सिंह की तरफ से कोर्ट में वकील सत्येंद्र सिंह ने पक्ष रखा। इस दौरान सिंह ने बताया कि 19 साल बाद इस मामले में कोर्ट ने अभय सिंह, रविंद्र सिंह, अजय प्रताप सिंह और फिरोज अहमद को दोष मुक्त किया है।

क्या थी घटना

दरअसल 31 मार्च 2007 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बाजारखाला इलाके में स्थित पूर्वांचल टेंट हाउस में दो युवकों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। मृतक शत्रुघ्न सिंह उर्फ छोटू और उनके नौकर जितेंद्र त्रिपाठी थे। आरोप था कि अभय सिंह समेत चारों आरोपी टेंट हाउस में घुसकर दोनों को गोली मारकर मौत के घाट उतार गए थे। यह मामला उस समय पूरे पूर्वांचल में चर्चा का विषय बना था। 13 अगस्त 2008 को पुलिस ने फिरोज अहमद, अजय सिपाही, अभय प्रताप सिंह और रविंद्र के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। इस मामले में अभय सिंह को 120 बी का मुलजिम मनाया गया था, क्योंकि वह उस समय जेल में थे।

19 साल बाद कोर्ट का फैसला

लंबे मुकदमे के बाद आज एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश ने सभी आरोपियों को सभी धाराओं से बरी कर दिया। कोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत पेश नहीं कर सका। कोर्ट ने विधायक अभय सिंह समेत सभी आरोपियों को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया।

सिंह के समर्थकों ने किया फैसले का स्वागत

कोर्ट के इस फैसले से विधायक अभय सिंह को बड़ी राहत मिली हैं। उनके समर्थकों ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि सच की जीत हुई है। वहीं अभय सिंह ने भी इसे न्याय की जीत बताया। उनका कहना है कि वो निर्दोष थे। 19 साल बाद कोर्ट से उन्हें इंसाफ मिला है। इधर कोर्ट द्वारा आरोपियों को बरी करने पर पीड़ित पक्ष ने सवाल खड़े किए हैं। पीड़ित पक्ष के वकील का कहना है कि वो इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेंगे।

Tags: abhay singhup news
Previous Post

पति के लिए वरदान होती है ‘ऐसी’ पत्नियां, जानें वो खास गुण

Next Post

रूसी सैन्य विमान क्रैश, छह क्रू सदस्यों समेत 29 की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Ram Mandir
अयोध्या

अयोध्या में आस्था बरकरार, रामलला दरबार में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

07/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी

07/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

डिप्टी CM का निर्देश, हर ब्लॉक में खाद्य प्रसंस्करण योजनाओं की प्रदर्शनी करें आयोजित

07/07/2026
Ram Gopal Yadav
उत्तर प्रदेश

राम गोपाल यादव को WhatsApp ने रोका, सामने आई बड़ी वजह

07/07/2026
Bhatkhande University of Culture's new campus to be built in Kakarabad
उत्तर प्रदेश

भारतीय कला-संस्कृति को मिलेगा विश्वस्तरीय मंच, भातखंडे के नए परिसर की रूपरेखा पर हुआ मंथन

06/07/2026
Next Post

रूसी सैन्य विमान क्रैश, छह क्रू सदस्यों समेत 29 की मौत

यह भी पढ़ें

It is difficult for Hina to stay away from her mother after Corona positive

कोरोना पॉजिटिव होने के बाद हिना के लिए मुश्किल हो रहा अपनी माँ से दूर रहना

02/05/2021
Potatoes, Onions and Tomatoes

थोक महंगाई दर पहुंची आठ महीने की ऊंचाई पर, आलू सहित अन्य सब्जियों के दाम बढ़ें

16/11/2020
रिया ड्रग केस

रिया ड्रग केस : श्रद्धा कपूर समेत इन तीन एक्ट्रेस से होगी पूछताछ, NCB भेजेगी समन

21/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version