• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चक्रवाती तूफान‘रेमल’ बरपा रहा कहर, इन राज्यों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी

Writer D by Writer D
27/05/2024
in राष्ट्रीय
0
Cyclone Remal

Cyclone Remal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता। साइक्लोन ‘रेमल’ (Cyclone Remal) रविवार रात बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के बीच तट से टकरा गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि चक्रवात रेमल रविवार रात पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों के बीच पहुंचा, सोमवार को धीरे-धीरे कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। हालांकि, इसने पश्चिम बंगाल में तबाही के निशान छोड़े हैं। पेड़ उखड़ गए, घर जमींदोज हो गए और बिजली के खंभों को गिरा दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून से पहले ही बंगाल की खाड़ी में आने वाला पहला साइक्लोन है।

IMD ने पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के तटीय जिलों में 26-27 मई को अत्यधिक भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। असम और मेघालय में भी अत्यधिक भारी बारिश होने की आशंका है। IMD के अनुसार, यह कुछ और समय तक लगभग उत्तर की ओर और फिर उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ता रहेगा।

आज सुबह तक धीरे-धीरे कमजोर होकर एक चक्रवाती तूफान (Cyclone Remal) में बदल जाएगा। इससे पहले 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और साइक्लोन ‘रेमल’ बांग्लादेश और उससे सटे पश्चिम बंगाल के तटों के बीच पहुंचा। रविवार रात 8:30 बजे पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के निकटवर्ती तटों पर लैंडस्लाइड होना शुरू हो गया।

बताया जा रहा है कि चक्रवात रेमल (Cyclone Remal) के पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप से टकराने के बाद विशाल समुद्र तट बारिश की मोटी चादरों से धुंधला हो गया, पानी का तेज बहाव मछली पकड़ने वाली नौकाओं को बहा ले गया। इसके अलावा निचले इलाकों में मिट्टी और फूस के घरों और खेतों में पानी भर गया। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने लोगों से घर पर रहने का आग्रह किया है। चक्रवात ‘रेमल’ के मद्देनजर कोलकाता हवाई अड्डे पर रविवार दोपहर से 21 घंटे के लिए उड़ानों का परिचालन निलंबित रहेगा।

रेमल (Cyclone Remal) का इन राज्यों पर दिखेगा असर

पश्चिम बंगाल के साथ ही असम के भी सात जिलों में अत्यधिक भारी बारिश के लिए ‘रेड अलर्ट’ और 11 जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। इसका असर बिहार में भी देखने को मिलने वाला है। रेमल (Cyclone Remal) तूफान की वजह से 27 मई को सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई में हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

उत्तरी ओडिशा के तटीय जिलों में 27 मई को अत्यधिक भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गयी है। इस दौरान तेज रफ्तार हवा चलने की संभावना है।

Tags: Bengal NewsCyclone RemalKolkata newsNational news
Previous Post

‘मुझे कोई गंभीर बीमारी है…,’ केजरीवाल ने लगाई अंतरिम जमानत बढ़ाने की याचिका

Next Post

शेयर बाजार ने फिर बनाया ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड, Sensex-Nifty ने भी लगाई छलांग

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

16/07/2026
CM Dhami strict on Silkyara tunnel accident
उत्तराखंड

सिलक्यारा टनल हादसे पर मुख्यमंत्री धामी सख्त, श्रमिकों की सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

हरेला केवल पर्व नहीं, प्रकृति संरक्षण का जनआंदोलन है: मुख्यमंत्री धामी

16/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

श्रावणी मेले का शुभारंभ, जागेश्वर धाम में मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा

16/07/2026
Next Post
Share Market

शेयर बाजार ने फिर बनाया ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड, Sensex-Nifty ने भी लगाई छलांग

यह भी पढ़ें

एमएलसी उमेश द्विवेदी

विकास दुबे के परिवार को प्रताड़ित कर रही है पुलिस : एमएलसी उमेश द्विवेदी

16/03/2021
when will shool reopen

देश में 21 सितंबर से स्कूल खोलने की तैयारियों की जानें राज्यवार क्या है स्थिति?

20/09/2020
Raid

शराब बेच रही महिला के घर आबकारी विभाग ने मारा छापा

28/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version