• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गर्मियों में जांघों के बीच खुजली से है परेशान, इन उपायों से मिलेगा आराम

Writer D by Writer D
29/06/2026
in फैशन/शैली
0
thighs

thighs

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गर्मियों (Summer) में पसीने की वजह से स्किन से जुड़ी कई समस्या होने का डर बना रहता हैं। ऐसी ही एक समस्या हैं जांघों (Thighs) के बीच खुजली होना जिसमें कि पसीना या टाइट अंडरवेयर के कारण रैशेज और स्किन एलर्जी के कारण होता हैं। गर्मी के दिनों में जब आपके जांघ (Thighs) चलने के दौरान एक-दूसरे से रगड़ खाते हैं, तभी भी यह समस्या उत्पन्न होती हैं। इससे जितना जल्दी छुटकारा पा लिया जाए अच्छा हैं, क्योंकि नजरअंदाज करने से स्थिति ओर बिगड़ने लगेगी। इससे बचने के लिए आप कुछ आसान उपाय अपना सकते हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं…

नारियल तेल

नारियल तेल में विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण शरीर के रैशेज और एलर्जी को दूर करने में मददगार साबित हो सकता है। नारियल तेल गर्मियों में आपकी स्किन को ठंडक भी पहुंचाता है। इससे होते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। नारियल का तेल शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देता है। इसके लिए आप हाथों में नारियल तेल की कुछ बूंदें ले लें। फिर उसे हल्के हाथों से प्रभावित जगह पर लगाएं। इससे स्किन में काफी आराम मिलता है।

एलोवेरा

रैशेज़, खुजली और जलन जैसी कई समस्याओं को दूर करने में एलोवेरा बहुत असरदार होता है। एलोवेरा जेल में टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदें मिक्स करें। इसे कॉटन की मदद से रैशेज वाली जगह लगाएं। आराम से इसे सूखने दें उसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। दिन में दो बार रोज़ाना इस्तेमाल करें जब तक रैशेज दूर नहीं हो जाते।

अजवाइन

अजवाइन की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन के, मैंगनीज, आयरन, विटामिन ई और ट्रिप्टोफैन पाया जाता है, जो स्किन की एलर्जी दूर करने के साथ-साथ दाग-धब्बों को भी दूर कर सकता है। कई बार स्किन एलर्जी की वजह से आपकी स्किन में दाग के निशान आ सकते हैं। इससे बचने के लिए आप अजवाइन के पत्तों को पीसकर लगा सकते हैं या फिर अजवाइन पाउडर को नारियल तेल के साथ मिलाकर लगा सकते हैं।

शहद

एंटीसेप्टिक, एंटी-इंफ़्लेमेटरी गुणों से भरपूर शहद भी त्वचा पर होने वाले रेशैज दूर करने का कारगर घरेलू उपाय है। इसके इस्तेमाल के लिए दो टेबलस्पून शहद में बस एक टेबलस्पून पानी मिलाएं। कॉटन पैड या हाथ से ही इसे रैशेज वाली जगह अच्छी तरह से लगाएं। सूखने के बाद नॉर्मल पानी से धो लें। इसे दिन में दो बार इस्तेमाल करें।

टी बैग

टी बैग में नैचुरली एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो आपकी स्किन के लिए काफी लाभकारी हो सकते हैं। आप जांघों के बीच की खुजली दूर करने के लिए टी बैग्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे स्किन के रैशेज और दाग-धब्बे ठीक हो सकते हैं। आप चाहे तो टी बैग को सूखाकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं या टी बैग को पानी के साथ उबालकर इसको कॉटन में भिगोकर फिर फ्रिज में रखकर ठंडा कर लें और खुजली होने पर इसे रैशेज में लगाएं।

धनिया के पत्ते

धनिया के पत्ते भी रैशेज़ की समस्या को काफी हद तक दूर कर सकते हैं। इसके लिए एक मुट्ठी धनिया के पत्तों को नींबू के रस के साथ पीस लें। पेस्ट को रेशैज वाली जगह पर अच्छी तरह से लगाएं और कम से कम 15-20 मिनट तक लगाकर रखें।उसके बाद ठंडे पानी से धो लें। दिन में तीन बार लगाएं।

कपूर

कपूर खुजली के लिए रामबाण उपाय माना जाता है। इसे लगाने से जांघों के बीच की खुजली दूर हो सकती है। साथ ही यह जलन और खुजली से भी आराम दिला सकता है। इसके अलावा आप चाहे तो कपूर पाउडर बनाकर इसे स्किन पर रात को लगाकर सो सकते हैं।

एप्पल साइडर विनेगर

एप्पल साइडर विनेगर में एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होता है। यह फंगल इंफेक्शन के दौरान होने वाली खुजली से आराम दिलाने में आपकी मदद कर सकता है। इसके अलावा यह कैंडिडा और कवक के विकास को रोकने में मददगार हो सकता है। जांघों के बीच फंगल इंफेक्शन होने पर एक स्प्रे बोतल में पानी और सेब के सिरके को बराबर मात्रा में भरें। अब इसे अच्छे से मिक्स करके प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इसके बाद आप इसे फ्रिज या किसी ठंडे स्थान पर रखें और जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल करें।

Tags: beauty hacksbeuaty tipsitching between the thighsSkin Careskin care n summer
Previous Post

पीले दांतों को दें मोती जैसी चमक, ट्राई करें ये टिप्स

Next Post

इन मेकअप टिप्स से छोटी आंखों को दिखाएं खूबसूरत

Writer D

Writer D

Related Posts

Nail Art
फैशन/शैली

पैरों के नाखूनों के लिए खास नेल आर्ट

16/07/2026
Tame Hair Flyaways
फैशन/शैली

स्टाइलिश हेयर स्टाइल के लिए ट्राई करें ये तरीके

16/07/2026
Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Paush Amavasya
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

16/07/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Next Post
Eye Makeup

इन मेकअप टिप्स से छोटी आंखों को दिखाएं खूबसूरत

यह भी पढ़ें

corona

कोरोना काल में राजनीति न हो

28/05/2021
सिर्फ 31 दिन में 1 लाख से ज्यादा बिकी Royal Enfield की बाइक्स, ग्रोथ ने मार्केट में मचाया धमाल

1 लाख से ज्यादा बिकी Royal Enfield की बाइक्स, ग्रोथ ने मार्केट में मचाया धमाल

03/01/2026
palghar mamle par CBI janch

पालघर मामले मे फिर से घिरी उद्धव सरकार, सीबीआई जांच के लिये मुखर हुआ अखाड़ा परिषद

22/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version