• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कालसर्प दोष से हैं परेशान, तो मौनी अमावस्या पर करें ये 4 उपाय!

Writer D by Writer D
22/01/2025
in धर्म, फैशन/शैली
0
Kaal Sarp Dosh

Kaal Sarp Dosh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में कालसर्प दोष ( Kalsarp Dosh) को अत्यंत ही अशुभ दोष माना गया है। कालसर्प दोष के कारण व्यक्ति को जीवन में कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। इस दोष के प्रभाव से मनुष्य के बने-बनाए कार्य रुक जाते हैं और उसे सुख, धन और शांति की हानि भी झेलनी पड़ती है। मौनी अमावस्या का हिंदू धर्म में विशेष स्थान है। इस दिन मौन व्रत, पवित्र में नदी में स्नान और ध्यान करने की परंपरा प्राचीन समय से चली आ रही है।

पंचांग के अनुसार, साल 2025 में मौनी अमावस्या 29 जनवरी 2025 को मनाई जाएगी। मौनी अमावस्या के दिन स्नान और जरूरतमंदों को दान जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से अक्षय फलों की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र में मौनी अमावस्या के दिन कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से कालसर्प दोष से मुक्ति पाई जा सकती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन सभी आसान और सटीक उपायों को करने से व्यक्ति को जीवन में हर सफलता प्राप्त होती है। आइए जानते हैं वो आसान उपाय कौन से हैं।

कालसर्प दोष ( Kalsarp Dosh) निवारण उपाय

आप यहां पर काल सर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए सिद्ध और सरल उपायों के बारे में जान सकते हैं

नाग-नागिन की पूजा

मौनी अमावस्या पर चांदी के नाग-नागिन की पूजा करना शुभ माना गया है। नाग नागिन की पूजा करने के बाद से इन्हें किसी पवित्र नदी में बहा देना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इससे कुंडली में कालसर्प दोष खत्म होने की संभावना बढ़ जाती है और शुभ फल प्राप्त होते हैं।

स्नान-ध्यान और शिव पूजा

मौनी अमावास्या के दिन पवित्र नदी में स्नान-ध्यान करें और इसके बाद भगवान शिव के तांडव स्त्रोत का विधिपूर्वक पाठ करना चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है और कालसर्प दोष भी दूर हो सकता है।

तुलसी माता की पूजा

धार्मिक मान्यता के अनुसार, मौनी अमावस्या की शाम के समय तुलसी के पास घी का दीया जलाएं और 108 बार तुलसी के पौधे की परिक्रमा करें। ऐसा करने से व्यक्ति को जीवन के सभी संकटों से मुक्ति मिल सकती है। अमावस्या के दिन इस उपाय को करना बहुत लाभकारी होता है। आप इस घी के दीपक ईशान कोण यानी की उत्तर पूर्व की दिशा में भी जला सकते हैं।

महामृत्युंजय मंत्र का जाप

धर्म शास्त्रों के अनुसार, भगवान शिव के शक्तिशाली महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप करने से और शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करने से व्यक्ति सुख, सौभग्य, धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है। ऐसा करना आपको कालसर्प दोष से छुटकारा दिला सकता है।

Tags: Kalsarp dosh
Previous Post

मौनी अमावस्या के दिन न करें ये काम, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

Next Post

गहरी खाई में गिरा फलों से लदा ट्रक, 10 लोगों की मौके पर मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Ceiling Fan
फैशन/शैली

चुटकियों में साफ हो जाएगी सीलिंग फैन पर जमा गंदगी, बहुत काम का है ये हैक्स

27/09/2026
Lipstick
फैशन/शैली

लिपस्टिक लगाते समय न करें ये गलतियां

27/09/2026
Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Dark chocolate milkshake
फैशन/शैली

बच्चों के लिए बनाएं डार्क चॉकलेट मिल्क शेक, खुशी से उछल जाएंगे

27/09/2026
men fashion
फैशन/शैली

पुरुषों के बैग में ये चीजे होनी ही चाहिए

27/09/2026
Next Post
Road Accident in karnataka

गहरी खाई में गिरा फलों से लदा ट्रक, 10 लोगों की मौके पर मौत

यह भी पढ़ें

hardeep singh puri

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी कोझिकोड एयरपोर्ट का आज लेंगे जायजा

08/08/2020
Army vehicle falls into a ditch in Bandipora

बांदीपोरा में सेना की गाड़ी गहरी खाई में गिरी, 4 जवान शहीद, 2 घायल

04/01/2025

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई भी बदलाव, चेक करें अपने शहर के रेट

03/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version