• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छठ पूजा पर इन खास उपायों से दूर करें सूर्य दोष, होगा संकटों का निवारण

Writer D by Writer D
30/10/2022
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Sandhya Arghya

Chhath Puja

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा (Chhath Puja) का त्योहार आज से शुरू रहा हैं। देशभर में यह त्योहार बहुत ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। खासतौर से बिहार, झारखंड में यह पर्व काफी जोश के साथ मनाया जाता है। इस दिन सूर्य देव की पूजा की जाती हैं। छठ व्रत (Chhath Puja) कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। इस दिन किए गए कुछ उपाय जीवन के संकटों का निवारण करने में मदद करते हैं। छठ माता के आशीर्वाद से आपके जीवन में सदैव सुख समृद्धि बनी रहेगी। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ खास उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सूर्य दोष को दूर करने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में…

सूर्य को अर्घ्य दें

छठ पूजा में व्रत करने वाली महिलाओं को पूरी श्रद्धा भाव से सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि जो श्रद्धालु छठ के दौरान संध्या और सूर्योदय के समय सूर्य को अर्घ्य देते हैं उनकी पूजा छठ माता को भी स्वीकार्य होती है। सूर्य की पूजा के लिए विविध स्थानों पर अलग विधियों का प्रयोग किया जाता है लेकिन सूर्य की उपासना की शास्त्रों में बताई विधि से करना फलदायी माना जाता है। सूर्य को अर्घ्य देते समय भक्तिभाव से भगवान सूर्य का ध्यान करें और उनकी उपासना करें। सूर्य की उपासना के समय सूर्य मन्त्र का जाप करें।

सूर्य यंत्र की स्थापना

छठ पूजा पर सबसे पहले सुबह उठकर नित्य कर्मों से निपटकर सूर्यदेव को प्रणाम करें। इसके बाद सूर्य यंत्र को गौ मूत्र, शहद, दही, गाय के दूध और गंगाजल से पवित्र करें। अब इस यंत्र का विधिपूर्वक पूजन करने के बाद सूर्य मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र- ‘ऊँ घृणि सूर्याय नम:’ जाप करने के बाद इस यंत्र की स्थापना अपने पूजन स्थल पर कर दें। इस प्रकार इस यंत्र का पूजन करने से शीघ्र ही सूर्य ग्रह संबंधी होने वाली समस्याएं समाप्त हो जाती हैं।

सूर्य की स्थिति करें मजबूत

जिन लोगों की कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर है वह छठ पूजा के दौरान सरल उपाय करके सूर्य को मजबूत कर सकते हैं। सूर्य कमजोर हैं तो छठ के दौरान आप गुड़ का दान कर सकते हैं। इसके अलावा जब भी पूजा करें उसमें गुग्गल धूप का इस्तेमाल करें। छठ के दौरान अपने सिर से छह नारियल अपने सिर से वार कर किसी जल में प्रवाहित कर दें।

संतान प्राप्ति उपाय

छठ के दिन तांबे का सिक्‍का या तांबे का चौकोर टुकड़ा बहते हुए जल में प्रवाहित करें। ऐसा करने से संतान के ऊपर से अशुभ प्रभाव दूर होते हैं। इसके साथ ही लाल कपड़े में गेहूं और गुड़ बांधकर दान करने से संतान को सभी खुशियां प्राप्‍त होता है। सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

मनोकामना पूर्ती उपाय

छठ पर्व में खरना वाले दिन जल्‍दी उठकर स्‍नान करें और पूर्व दिशा में मुख करके कुश के आसन पर बैठें। लकड़ी के पटरे पर सफेद कपड़ा बिछाएं और उसके ऊपर भगवान सूर्य का चित्र स्‍थापित करें। सूर्यदेव की पूजा करें और उन्‍हें गुड़ का भोग लगाएं और लाल फूल चढ़ाएं।

Tags: Astrology tipsastrology tips in hindiChhath PujaChhath Puja 2022Chhath Puja DateChhath puja time
Previous Post

आज है छठ पूजा व्रत, जानें पूजन विधि और नियम

Next Post

अंकिता हत्याकांड: आरोपी पुलकित आर्य की फैक्ट्री में लगी आग

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
Ankita Murder Case

अंकिता हत्याकांड: आरोपी पुलकित आर्य की फैक्ट्री में लगी आग

यह भी पढ़ें

Fruits-Vegetables

दूर होगी कृषि क्षेत्र की प्रच्छन्न बेरोजगारी, बढ़ेगा निर्यात, खाद्यान्न एवं पोषण सुरक्षा बोनस

13/05/2025

9/11 मानवता पर प्रहार का दिन, इसने विश्व को बहुत कुछ सिखाया : पीएम मोदी

11/09/2021
New Tourism Policy

सीएम योगी कल एमएसएमई लोन मेला में लाभार्थियों को करेंगे ऋण वितरित

29/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version