धर्मफैशन/शैली

नए साल से पहले घर से हटा दें ये अशुभ पौधे, दूर होगा दुर्भाग्‍य

साल को खत्म होने में अब सिर्फ एक दिन ही बचा हैं और नया साल आने वाला हैं। सभी चाहते हैं कि नया साल उनके जीवन में सौभाग्य का आगमन करें और खुशहाली लेकर आए। ऐसे में जरूरी होता हैं कि अपने घर से उन चीजों को बाहर निकाला जाए जो आपके घर में नकारात्मकता का संचार करते हैं और दुर्भाग्य लेकर आते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे पौधों (Plants) के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें घर में रखना अशुभ होता हैं और ये आपके लिए परेशानियां लेकर आते हैं। तो आइये जानते हैं इन पौधों (Plants) के बारे में और नया साल आने से पहले इन्हें घर से बाहर कर दें।

इससे आती हैं नेगेट‍िव वाइब्‍स

घर में कभी भी इमली का पौधा नहीं लगाना चाह‍िए। इस पौधे में नकारात्‍मक ऊर्जा का वास होता है। इसल‍िए अगर क‍िसी जमीन पर यह पौधा हो तो वहां मकान बनवाने से बचना चाह‍िए। साथ ही इसे घर या घर के आसपास भी लगाने और क‍िसी को उपहार में देने से भी बचना चाह‍िए।

यह पौधा बढ़ाता है वाद-व‍िवाद

बबूल ज‍िसे क‍ि वचेलिया निलोटिका नाम से भी जानते हैं, इसे भी घर में या आसपास नहीं लगाना चाह‍िए। हालांक‍ि यह पौधा औषधीय रूप में काफी महत्‍वपूर्ण होता है। लेक‍िन घर में लगाने के ल‍िए यह ब‍िल्‍कुल भी सही नही हैं। मान्‍यता है क‍ि घर या आसपास भी यह पौधा हो तो घर में रह रहे सदस्‍यों की आपस में नहीं बनती। साथ ही आए द‍िन वाद-व‍िवाद भी होते रहते हैं। इससे कई तरह की मानस‍िक बीमार‍ियों का भी सामना करना पड़ता है।

यह पौधा लाता है दुर्भाग्‍य और गरीबी

वास्‍तुशास्‍त्र के अनुसार, भूलकर भी घर में कपास या फ‍िर रेशमी कपास का पौधा नहीं लगाना चाह‍िए। हालांक‍ि कुछ लोग इन्‍हें सजावटी पौधों के रूप में घर ले आते हैं क्‍योंक‍ि ये काफी खूबसूरत द‍िखते हैं। लेकिन वास्‍तु में इसे अशुभ पौधा माना गया है। मान्‍यता है कि इसमें धूल-म‍िट्टी आसानी से इकट्ठा हो जाती है जो क‍ि घर-पर‍िवार में रहने वाले सदस्‍यों के जीवन में दुर्भाग्य और गरीबी लेकर आती है। इसल‍िए भूलकर भी ये पौधा घर न लेकर आएं।

इसमें रहती हैं बुरी आत्‍माएं

घर में या आसपास कभी भी मेंहदी का पौधा नहीं लगाया जाना चाह‍िए। मान्‍यता है क‍ि इस पौधे में बुरी आत्‍माओं का वास होता है। इसल‍िए यह जहां भी होता है वहां आसपास नकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होता है। इसल‍िए इसे भी कभी घर में न लगाएं और न ही भूलकर क‍िसी को उपहार में दें।

ऐसे पौधे (Plants) तुरंत हटा दें

वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार, ऐसे पौधे जो सूख रहे हों या फ‍िर सड़ने लगें यानी क‍ि डेड प्‍लांट हों तो उन्‍हें तुरंत ही हटा दें। मान्‍यता है क‍ि ये पौधे घर में आने वाली सकारात्‍मक ऊर्जा को रोकते हैं और नेगेट‍िव वाइब्‍स का संचार करते हैं। इसकी वजह से घर में रहने वाले सदस्‍यों को दु:ख और परेशान‍ियों का सामना करना पड़ता है।

Related Articles

Back to top button