• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जेल में बंद युवा भी देंगे लेखपाल भर्ती की परीक्षा, प्रदर्शन के दौरान गए थे पकड़े

Writer D by Writer D
11/02/2023
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने बेरोजगार संघ के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि जेल में बंद युवाओं को रविवार को होने वाली लेखपाल भर्ती परीक्षा के केन्द्र तक लाने और ले जाने की व्यवस्था पुलिस महानिदेशक को सौंप दी है।

शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से मुख्यमंत्री आवास में बेरोजगार संघ के प्रतिनिधियों ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि गत दिनों देहरादून में धरना प्रदर्शन के दौरान कुछ पकड़े गए थे। इन अभ्यर्थियों पर विभिन्न धाराओं के तहत करवाई चल रही है। इनको रविवार को होने वाली लेखपाल भर्ती की लिखित परीक्षा की अनुमति दी जाए।

इस पर मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने डीजीपी को निर्देश दिए हैं कि इन बच्चों को लेखपाल भर्ती की लिखित परीक्षा देने के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने और वहां से लाने की व्यवस्था की जाये। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाने के लिए राज्य में नकल विरोधी अध्यादेश लागू किया जा चुका है। भर्ती परीक्षाओं में तेजी लाई जा रहा है। राज्य के युवाओं को लगातार रोजगार के अवसर मिले, इसके लिए रिक्त पदों पर जल्द और विज्ञप्तियां निकाली जाएंगी। आगामी परीक्षाओं के लिए कैलेंडर जारी किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राज्य में जो नकल विरोधी कानून लागू किया गया है, उसमें गड़बड़ी करने वालों को सख्त सजा का प्रावधान किया गया है। उन्होंने सभी प्रदेश के युवाओं से अपील की है कि पूरी मेहनत से परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं। बेरोजगार संघ के प्रतिनिधियों ने राज्य में सख्त नकल विरोधी अध्यादेश लागू किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। भर्ती परीक्षाओं के लिए कैलेंडर जारी किए जाने की पहल की भी उन्होंने सराहना की।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अशोक कुमार, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, बेरोजगार संघ से निधि गोस्वामी, शैलेश सती, खजान राणा, दीपक बेलवाल, बृजमोहन जोशी, सतपाल सिंह एवं आलोक भट्ट मौजूद थे।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

GIS: जो गाय का पालन करेंगे उनका पालन स्वयं गाय करेगी: पुरुषोत्तम रूपाला

Next Post

महिलाओं, दलित-पिछड़ों को न्याय दिलाने तक जारी रहेगी मेरी लड़ाई: स्वामी प्रसाद

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राष्ट्रीय

उत्तराखंड कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी सौगात, महंगाई भत्ता 58% से बढ़ाकर 60% किया गया

15/05/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

सीएम साय की अपील- जरूरत भर ही लें पेट्रोल-डीजल, स्टॉक की कोई कमी नहीं

15/05/2026
Bhojshala
Main Slider

धार भोजशाला केस में बड़ा फैसला, हिंदू पक्ष को पूजा-अर्चना का अधिकार

15/05/2026
CM Vijay
Main Slider

तमिलनाडु में छाया “सीएम विजय लुक”, ब्लैक-व्हाइट कोट-सूट बना नया फैशन ट्रेंड

15/05/2026
Kedarnath Dham
Main Slider

बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा में बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए बड़ा फैसला, विशेष दर्शन व्यवस्था लागू

15/05/2026
Next Post
Swami Prasad Maurya

महिलाओं, दलित-पिछड़ों को न्याय दिलाने तक जारी रहेगी मेरी लड़ाई: स्वामी प्रसाद

यह भी पढ़ें

Suicide

पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

26/03/2023
प्रणब मुखर्जी का निधन

प्रणब दा के निधन से राजनीति के एक युग का अंत हो गया : हेमंत सोरेन

01/09/2020
Guerrilla 450 Vs Harley-Davidson X440 T: पावर, लुक और माइलेज में कौन सी रोडस्टर बाइक आगे? देखें कम्पैरिजन

Guerrilla 450 या Harley-Davidson X440 T कौन सी बाइक है बेस्ट? देखें कम्पैरिजन

26/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version