• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया जा रहा गणंतत्र दिवस, राज्यपाल ने किया झंडारोहण

Writer D by Writer D
26/01/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड में 73 वां गणतंत्र दिवस कोरोना प्रोटोकॉल के तहत पूरे हर्षोल्लास, जोश और उत्साह से मनाया जा रहा है। देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में मुख्य समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने झंडारोहण कर परेड की सलामी ली।

परेड मैदान स्थित मुख्य कार्यक्रम को इस बार भी कोरोना संक्रमण को देखते हुए संक्षिप्त में आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल गुरमीत सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद सेना, आईटीबीपी, पुलिस, पीएसी, होमगार्ड और पीआरडी के जवानों ने मार्च पास्ट किया। राज्यपाल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह (आईपीएस) सहित अन्य उत्कृष्ट सेवा, विशिष्ट सेवा और सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।

समारोह में राज्य सभा सांसद नरेश बंशल, मेयर सुनील उनियाल गामा, मुख्य सचिव एसएस संधू, डीजीपी अशोक कुमार जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमत्री धामी ने खटीमा में फहराया तिरंगा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा उधमसिंह नगर भारतीय जनता पार्टी चुनाव कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र खटीमा में स्थानीय नागरिकों से जनसंपर्क कर संवाद कायम भी किया।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया झंडोतोलन

प्रदेश के सैनिक कल्याण,औद्योगिक विकास, एमएसएमई और खादी ग्रामोद्योग मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून स्थित शासकीय आवास में झण्डारोहण किया। इस दौरान उन्होंने देशवासियों और प्रदेशवासियों को गणंतत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

PM मोदी ने राष्ट्रपति के अंगरक्षक विशेष घोड़े विराट को रिटायरमेंट की दी विदाई

इस अवसर पर जनसंपर्क अधिकारी मनोज जोशी,समीक्षा अधिकारी देव सिंह रावत,पार्षद सत्येन्द्र नाथ, पार्षद भूपेन्द्र कठैत, विनोद जोशी,डा.ओपी कुलश्रेष्ठ, अमन,जीवन लामा,प्रदीप कुमार, मुकेश, शैलेन्द्र,विमल घिल्डियाल आदि उपस्थित रहे।

डीजीपी ने ध्वजारोहण कर दिलाई शपथ

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने पुलिस मुख्यालय में ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस संकल्प की शपथ दिलाई। इसके उपरान्त उन्होंने गणतंत्र दिवस 2022 के अवसर पर पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान कर सभी पदक विजेताओं को बधाई दी।

हमारा कर्तव्य है संविधान की रक्षा करना

अशोक कुमार ने कहा कि हमारा कर्तव्य है संविधान की रक्षा करना। पुलिस समाज के लिए बनी है। हमारा संविधान प्रत्येक नागरिक को बहुत से अधिकार देता है और उन अधिकारों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। पीड़ितों, महिलाओं, गरीब व कमजोर वर्ग के लोगों के अधिकारों की रक्षा कर उन्हें सुरक्षा और न्याय दिलाना भी हमारा कर्तव्य है। उन्होंने समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से अपने कार्यों के प्रति ईमानदार और पारदर्शी रहते हुए कर्तव्यपालन में अडिग रहने के लिए प्रेरित किया।

गणतंत्र दिवस: सफाईकर्मी व नर्स-ऑटो चालक बने चीफ गेस्ट, परेड में शामिल हुए 565 खास मेहमान

इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक,निदेशक अभियोजन पीवीके प्रसाद, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन अभिनव कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस संचार- अमित सिन्हा,अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना एवं सुरक्षा संजय गुंज्याल, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक ए पी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण पूरन सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक, एसडीआरएफ पुष्पक ज्योति, पुलिस महानिरीक्षक,सीआईडी विमला गुंज्याल, सहित समस्त अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जया बलोनी, अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस महानिदेशक के सहायक की ओर से संचालन किया गया।

भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित दस्तावेजः कोटिया

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष डीके कोटिया ने राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण में आयोजित कार्यक्रम में ध्वज फहराकर देश के शहीदों के बलिदान को याद किया। साथ ही संविधान में वर्णित व्यवस्थाओं को अक्षरशः पालन करने का भी संकल्प लिया गया।

उन्होंने कहा कि हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित और अद्भुत दस्तावेज है। सभी को देश हित में टीम भावना के साथ कार्य करना होगा। लोकतांत्रिक व्यवस्था में कर्तव्यों के साथ ही अधिकार भी दिए गए हैं।

इस मौके पर डा आनंद कुमार गोयल,डॉ. बागेश चंद्र काला, डॉ. अल्पना सक्सेना, ललित मोहन जुयाल, देवेंद्र सिंह चौहान,दीपक खंडूरी, पूनम चंदेल,संचालन अतुल जोशी मौजूद रहे।

एसडीआरएफ मुख्यालय में फहराया गया तिरंगा

एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय, जॉलीग्रांट में सेनानायक एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा ने 73 वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर पदक विजेताओं को बधाई दी। इस दौरान समस्त अधिकारी,कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ दिलाई गई।

उन्होंने कहा कि आज का दिन हर भारतवासी के लिए गौरवान्वित करने वाला है। हमारा संविधान ,भारतीय गणतंत्र को जीवंत और सशक्त स्वरूप प्रदान करता है, जिसका उत्सव आज हम मन रहे है। बन्धुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर स्वयं को आत्मसमर्पित करेंगे।

इस मौके पर उप सेनानायक मिथलेश कुमार, सहायक सेनानायक प्रकाश देवली,कमल पंवार,निरीक्षक हरक सिंह राणा,सूबेदार मेजर जयपाल राणा मौजूद रहे।

उत्कृष्ट सेवा के लिए अलंकृत

राज्यपाल की ओर से जिन 13 अधिकारियों,कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा पदक और उत्कृष्ट,सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान करने की घोषणा की थी, उन्हें पुलिस मुख्यालय,देहरादून में पदक से अलंकृत किया गया।

जो इस प्रकार है-

मंजरी नेगी, दलनायकसराहनीय सेवा के लिए (सेवा के आधार पर) सराहनीय सेवा चिन्ह राजीव रावत,दलनायक, विशिष्ट कार्य:जगदंबा प्रसाद,दलनायक,अनीता गैरोला,दलनायक,उप निरीक्षक श्री कविंद्र सजवाण,मुख्य आरक्षी बहादुर सिंह,मुख्य आरक्षी हृदेश परिहार,आरक्षी विपुल भट्ट,आरक्षी गणेश मेहरा,आरक्षी युद्धवीर सिंह,आरक्षी अनिल सिंह,आरक्षी महेश चंद्र,महिला आरक्षी प्रीति मल्ल।

भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन राष्ट्रीय कार्यालय ट्रांसपोर्ट नगर देहरादून में संस्थापक सोमदत्त शर्मा की ओर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

Tags: National newsrepublic day 2022Republic Day uttrakhand news
Previous Post

PM मोदी ने राष्ट्रपति के अंगरक्षक विशेष घोड़े विराट को रिटायरमेंट की दी विदाई

Next Post

सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार ने जारी किया स्टेटमेंट, फैंस से की ये खास अपील

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
divyangjan
Main Slider

बढ़ेगी दिव्यांगजन की जीवन सुगमता, सीएम योगी करेंगे उपकरण वितरण

29/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, 303 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

29/09/2026
Main Slider

UPITS 2026: यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड, आधुनिक तकनीक बनी आकर्षण

29/09/2026
Main Slider

सनातन के बगैर भारत की कल्पना नहीं: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Next Post
Siddharth Shukla

सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार ने जारी किया स्टेटमेंट, फैंस से की ये खास अपील

यह भी पढ़ें

RK Arora

सुपरटेक के प्रमोटर आरके अरोड़ा गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने की कार्रवाई

28/06/2023
Beauty

चाहिए फ्रेश लुक, फॉलो करें ये ब्यूटी रूटीन

07/09/2025
Open Gym

100 ग्राम पंचायतों में खिलाड़ियों को मिलेगी ओपन जिम की सौगात

22/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version