• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसानों को बड़ी सौगात, इस सरकार ने 2 लाख रुपये के कर्जमाफी का किया ऐलान

Writer D by Writer D
22/06/2024
in तेलंगाना, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Farmers

Farmers

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तेलंगाना की रेवंत रेड्डी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है और 15 अगस्त की समयसीमा से पहले किसानों का लोन माफ करने का निर्णय लिया है। 31,000 करोड़ रुपए के कृषि लोन माफ करने की मंत्रिमंडल ने स्वीकृति दे दी है। इस संबंध में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की नेतृत्व में मंत्रिमंडल की बैठक हुई, जिसके बाद सीएम ने कहा कि सरकार 15 अगस्त से पहले किसानों (Farmers) का लोन माफ करेगी। इस बीच शनिवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तेलंगाना के किसानों को बधाई दी है।

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘तेलंगाना के किसान (Farmers)परिवारों को बधाई। कांग्रेस सरकार ने आपके 2 लाख रुपए तक के सभी लोन माफ कर किसान न्याय के संकल्प को पूरा करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है, जो 40 लाख से ज्यादा किसान परिवारों को कर्ज मुक्त बनाएगा। जो कहा, करके दिखाया, यही नियत है और आदत भी।’

लोन माफ से 47 लाख किसानों (Farmers)को होगा लाभ

उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस सरकार का मतलब है राज्य का खजाना किसानों (Farmers) और मजदूरों समेत वंचित समाज को मजबूत बनाने में खर्च होने की गारंटी, जिसका उदाहरण है तेलंगाना सरकार का यह फैसला। हमारा वादा है कि कांग्रेस जहां भी सरकार में होगी, हिंदुस्तान का धन हिंदुस्तानियों पर खर्च करेगी, पूंजीपतियों पर नहीं।’

लोन माफ के फैसले से तेलंगाना के 47 लाख किसानों (Farmers) को लाभ मिलने की संभावना है। कर्ज माफी के लिए मुख्यमंत्री की रूपरेखा जल्द ही अधिसूचित की जाएगी। विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने तेलंगाना के लोगों से वादा किया था कि अगर प्रदेश में उसकी सरकार आएगी तो वह किसानों का कर्ज माफ करेगी। कहा जा रहा है कि कांग्रेस के इस वादे ने ही पार्टी को सूबे में जीत दर्ज कराने में एक बड़ी मदद की। तेलंगाना के सीएम व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान वादा किया था कि कर्ज माफी योजना 15 अगस्त से पहले पूरी हो जाएगी।

सरकार ने कब से कब तक का किया लोन माफ?

सीएम रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा अपने वादों पर कायम रहती है। हमारी नेता सोनिया गांधी ने अलग तेलंगाना राज्य बनाने का वादा किया था और हमने इसे पूरा किया। इसी तरह, राहुल गांधी ने 2022 में वारंगल में किसानों के घोषणापत्र के दौरान कर्जमाफी का वादा किया था। हम इस वादे को भी पूरा करने जा रहे हैं। केसीआर सरकार ने 10 सालों में 28,000 करोड़ रुपए के कृषि लोन माफ किए हैं। उन्होंने दोनों कार्यकालों में चार चरणों में धन जारी किया, लेकिन हमने एक बार में बकाया चुकाने का फैसला किया है।

फिर से पुल हादसा! नहर पर बना ब्रिज भरभरा कर गिरा, आवागमन ठप

दरअसल, सरकार 12 दिसंबर 2018 से 9 दिसंबर 2023 तक लिए गए कृषि लोन का भुगतान करेगी। सरकार इस योजना के लिए आवश्यक धन जुटाने के लिए एक अलग निगम की स्थापना पर विचार कर रही है।

Tags: congressNational newsrevanth reddytelangana news
Previous Post

फिर से पुल हादसा! नहर पर बना ब्रिज भरभरा कर गिरा, आवागमन ठप

Next Post

थलपति विजय ने बर्थडे पर फैन्स को दिया बड़ा सरप्राइज, रिलीज किया GOAT का टीजर

Writer D

Writer D

Related Posts

ak sharma
उत्तर प्रदेश

गरीबों की थाली से लेकर चंद्रयान तक की सोच रखने वाले प्रधानमंत्री ने देश को एक नई दिशा और पहचान दी

18/09/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

युवाओं को अपनी ऊर्जा और प्रतिभा राष्ट्र निर्माण में लगानी होगी, तभी यह लक्ष्य पूरा होगा: एके शर्मा

18/09/2025
Viksit UP
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री के मिशन ‘Viksit UP @2047’ के लिए बढ़ चढ़कर सुझाव दे रहे आमजन

17/09/2025
UPITS
उत्तर प्रदेश

यूपीआईटीएस-2025 में दिखेगा परंपरा और निवेश अवसरों का संगम

17/09/2025
CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री साय ने किया श्रम विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन

17/09/2025
Next Post
GOAT

थलपति विजय ने बर्थडे पर फैन्स को दिया बड़ा सरप्राइज, रिलीज किया GOAT का टीजर

यह भी पढ़ें

BJP

13 नगर निगमों में अपने दम पर पहली बार भाजपा का बोर्ड

17/05/2023
Molestation

छेड़खानी के विरोध में दबंगों ने की बमबाजी, दहशत लोग

20/03/2023
sydney cricket ground

ऑस्ट्रेलिया को लगा दूसरा झटका, पुकोव्सकी को सैनी ने किया आउट

07/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version