• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुशांत को महेश भट्ट की सलाह पर डॉक्टर के पास ले जाती थीं रिया चक्रवर्ती

Desk by Desk
10/08/2020
in Categorized
0
Rhea Chakraborty

रिया चक्रवर्ती

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच अब सीबीआई कर रही है। सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अब इसी बीच सुशांत के फैमिली फ्रेंड निलोतपाल मृणाल ने सुशांत केस पर रिया और उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सुशांत के फ्लैटमेट को दरवाजा खोलने का इंतजार क्यों करना पड़ा? उन्होंने दरवाजा तोड़ने की कोशिश क्यों नहीं की? सुशांत की डायरी के पन्ने कहां गायब हैं? डायरी पर किसके फिंगरप्रिंट्स हैं? उन्होंने यह भी कहा कि जैसा कि वो लोग कह रहे हैं कि सुशांत की तबीयत ठीक नहीं थी तो उनकी गैरहाजिरी में पैसे कौन निकाल रहा था?

रिया चक्रवर्ती पर भड़कीं एक्ट्रेस काम्या पंजाबी, बोली- ‘चोर की दाढ़ी में तिनका’

उन्होंने आगे कहा, ‘रिया, महेश भट्ट की सलाह पर सुशांत को डॉक्टर के पास लेकर जाती थीं, या किसी और की सलाह पर। लेकिन यहां बात यह है कि जब वह पैसों का इस्तेमाल नहीं कर रहा था तो कोई और उनके अकाउंट से पैसे का इस्तेमाल कर रहा था जैसा कि चैनल्स में बता रहे हैं। अगर पिछले 1 साल से उसकी तबीयत ठीक नहीं थी तो ये जाहिर सी बात है कि वह खुद पर पैसे खर्च नहीं करेगा और दवाइयों में तो 15 करोड़ खर्च होंगे नहीं। सुशांत ने कुछ भी महंगी चीज नहीं खरीदी थी। अब सीबीआई इस मामले की जांच कर रहा है तो सच्चाई तो सामने आ ही जाएगी।

सुशांत के एक्स असिस्टेंट सबीर अहमद ने रिया और सुशांत को लेकर कुछ बातें बताई हैं। सबीर ने पिंकविला से बात करते हुए बताया कि रिया ने सुशांत को लोगों से दूर कर दिया था। सबीर ने कहा, ‘रिया ने पुराना स्टाफ निकाल दिया था और नए लोगों को नौकरी दी थी’।

सबीर ने बताया, ‘पता नहीं ये कितना सच है लेकिन हमारे जाने के बाद जो लोग वहां काम कर रहे थे वे बताते थे कि सुशांत के हर काम के लिए उन्हें रिया से पूछना पड़ता था। सब कुछ रिया को बोलना पड़ता था और वही सब करती थीं। जबकि हम जब काम करते थे तो मैं तो उसी फ्लोर पर रहता था क्योंकि हमें सुबह सुशांत सर को जगाना होता था’।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से प्रदीप सिंह मलिक ने की मुलाकात

हाल ही में रिया के कॉल रिकॉर्ड्स सामने आए है। कॉल रिकॉर्ड्स के जरिए पता चला है कि रिया, महेश भट्ट और आदित्य रॉय कपूर के साथ टच में थीं। आईएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक साल में रिया ने अपने पिता से 1,192 बार बात की है। वहीं भाई से 1,069 बार बात की है। वहीं सुशांत से सिर्फ 145 बार बात की है। इसके अलावा उन्होंने महेश भट्ट से 16 बार बात की है जिसमें 7 बार इनकमिंग है। आदित्य रॉय कपूर से उन्होंने 23 बार बात की। टैलेंट मैनेजर उदय सिंह गौरी से 22 बार बात की। 4 बार सुशांत की बहन रानी से बात की और 287 बार  सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा से बात की।

इतना ही नहीं, रिया ने सुशांत के दोस्तों से भी बात की है। उन्होंने सिद्धार्थ पिठानी को 100 बार कॉल किया और दीपेश सावंत को 42 बार।

Tags: Mahesh Bhatt Sushant DoctorRhea ChakrabortyRhea Chakraborty Mahesh Bhatt Sushant DoctorRhea Chakraborty Sushant DoctorSushant Singh Rajputमहेश भट्ट सुशांत डॉक्टररिया चक्रवर्तीरिया चक्रवर्ती महेश भट्ट सुशांत डॉक्टररिया चक्रवर्ती सुशांत डॉक्टरसुशांत सिंह राजपूत
Previous Post

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से प्रदीप सिंह मलिक ने की मुलाकात

Next Post

सनी लियोनी ने सोते हुए पति के साथ किया कुछ ऐसा प्रैंक

Desk

Desk

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post

सनी लियोनी ने सोते हुए पति के साथ किया कुछ ऐसा प्रैंक

यह भी पढ़ें

Nitish Cabinet

ऐतिहासिक स्थल गुवारीडीह को सुरक्षित रखने के लिए कोसी की धारा को मोड़ा जाएगा : नीतीश

20/12/2020

चालीसा-अजान के बीच महंगाई डायन की एंट्री, सपा नेता ने लाउडस्पीकर पर बजाया गाना

17/04/2022
OP Rajbhar

छात्र आंदोलन के बीच राजभर का बड़ा दांव! जानिए कैसे एक तीर से साधे छात्र भी और विपक्ष भी

22/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version