• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रतन टाटा के बेहद करीबी का निधन, कहा- आपको भूल नहीं सकते!

Writer D by Writer D
02/01/2023
in Business
0
RK Krishnakumar

Ratan Tata, RK Krishnakumar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। टाटा समूह(Tata Gruoup) के दिग्गज और टाटा संस (Tata Sons) के पूर्व निदेशक आरके कृष्णकुमार (RK Krishnakumar) का रविवार एक जनवरी 2023 को मुंबई में निधन हो गया। कृष्णकुमार सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट में शामिल थे। पद्मश्री से सम्मानित कृष्णकुमार 84 साल के थे। रविवार को मुंबई स्थित उनके घर पर उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। कृष्णकुमार ने टाटा समूह के कई अधिग्रहणों में महत्वपूर्ण निभाई थी। कृष्णकुमार को भारतीय व्यापार और उद्योग में उनके योगदान के लिए 2009 में भारत सरकार ने चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

रतन टाटा ने जताया दुख

आरके कृष्णकुमार (RK Krishnakumar) के निधन पर रतन टाटा (Ratan Tata) ने दुख जताते हुए कहा- ‘मेरे दोस्त और सहयोगी आरके कृष्णकुमार के निधन पर मुझे जो नुकसान हुआ है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मैं हमेशा उस सौहार्द को याद रखूंगा, जो हमने ग्रुप के भीतर और पर्सनल रूप से साझा किया था। वो टाटा ग्रुप और टाटा ट्रस्ट के सच्चे दिग्गज थे। उनकी कमी सभी को खलेगी।’

कृष्णकुमार के निधन पर रतन टाटा और टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने भी शोक व्यक्त किया है। कृष्णकुमार टाटा ग्रुप में कई अहम पदों पर रहे। उन्होंने टाटा ग्रुप के ‘इंडियन होटल्स’ के प्रमुख के रूप में भी काम किया था।

1963 में टाटा ग्रुप से जुड़े थे

कृष्णकुमार (RK Krishnakumar) 1963 में टाटा एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज में शामिल हुए थे। 1965 में उन्हें टाटा ग्लोबल बेवरेजेज में ट्रांसफर कर दिया गया, जिसे तब टाटा फिनले के नाम से जाना जाता था। उन्होंने टाटा टी के री-ब्रांडिंग के लिए काम किया।

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर मिली सिर कुचली लड़की की लाश, हत्या या हादसे में उलझी पुलिस

कुमार ने 1997 से 2002 तक इंडियन होटल्स कंपनी का नेतृत्व किया। इसके बाद उनकी नियुक्ति समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस में निदेशक मंडल के सदस्य के रूप में हो गई। एक साल बाद, वह बोर्ड से रिटायर हुए और इंडियन होटल्स कंपनी में उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में वापस लौट गए। कृष्णकुमार 2007 तक टाटा ग्रुप के साथ रहे। टाटा ग्रुप से रिटायर होने के बाद भी कृष्णकुमार टाटा संस के नियंत्रक शेयरधारक टाटा ट्रस्ट्स के ट्रस्टी बने रहे।

करियर का महत्वपूर्ण मोड़

कहा जाता है कि कृष्णकुमार के करियर में महत्वपूर्ण मोड़ 1982 में आया, जब वे टाटा कंज्यूमर में वरिष्ठ प्रबंधन टीम का हिस्सा बने। इसके बाद से उनके और रतन टाटा के बीच सीधी बातचीत शुरू हुई। 1997 में असम संकट के दौरान, जब टाटा कंज्यूमर के कुछ कर्मचारियों को उग्रवादी ग्रुप उल्फा ने बंधक बना लिया गया था। इस दौरान कृष्णकुमार रतन टाटा के इंटरनल सर्कल का हिस्सा बने।

Tags: businewss newsbusinewss news in hindiRatan TataRK KrishnakumarTata Grouptata sons
Previous Post

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर मिली सिर कुचली लड़की की लाश, हत्या या हादसे में उलझी पुलिस

Next Post

मदरसों में जल्द शुरू होंगी प्री प्राइमरी कक्षाएं, मार्च में जारी होगा शेड्यूल

Writer D

Writer D

Related Posts

Byju Ravindran
Main Slider

Byju’s के फाउंडर रवींद्रन को 6 माह की जेल, जानें क्या है मामला

27/05/2026
Share Market
Business

शुरुआती गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में लौटी तेजी

26/05/2026
Gold-Silver
Business

सोने की चमक हुई तेज, चांदी में नहीं हुआ कोई बदलाव

26/05/2026
Petrol
Business

चौथी बार बढ़े ईंधन के दाम, पेट्रोल 2.61 रुपये, डीजल 2.71 रुपये हुआ महंगा

25/05/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 325 अंक चढ़ा

22/05/2026
Next Post
Minority Education Bill 2025

मदरसों में जल्द शुरू होंगी प्री प्राइमरी कक्षाएं, मार्च में जारी होगा शेड्यूल

यह भी पढ़ें

polythene

ठंड में धड़ल्ले ले जलाई जा रही पॉलीथीन, जानलेवा स्तर पर पहुंचा प्रदूषण

16/01/2021
Restaurant

दुनिया का ऐसा रेस्टोरेन्ट जहां बोलने पर है पाबंदी, ऐसे होते हैं सब काम

10/01/2021
शांता कुमार कोरोना पॉजिटिव

हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार परिवार सहित कोरोना पॉजिटिव

26/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version