• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिनदहाड़े बंदूक के दम पर एक करोड़ की डकैती, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
27/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजियाबाद
0
Stole

Stole

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में डकैतों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के घर 1 करोड़ रुपए की डकैती कर ली है। ये मामला ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की अंसल कॉलोनी में हुई है, जहां हथियारबंद बदमाश प्रॉपर्टी डीलर छोटे खां के घर में घुसकर 1 करोड़ रुपए की डकैती को अंजाम देकर फरार हो गए। बुधवार की शाम को हुई 1 करोड़ रुपए की डकैती की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। डकैत बंदूक के बल पर पूरे परिवार को बंधक बनाकर 90 लाख रुपए कैश और 10 लाख रुपए के जेवरात लेकर फरार हो गए।

प्रॉपर्टी डीलर के यहां एक प्लाट की खरीद के एडवांस में दी गई रकम थी। घर मे घुसे आधा दर्जन बदमाश बड़े आराम से करीब 90 लाख रुपये कैश और लाखों की ज्वेलरी और अन्य कीमती सामान लूट कर ले गए। हैरानी की बात यह है कि वारदात को पुलिस स्टेशन से महज कुछ दूरी पर अंजाम दिया गया है।

गाजियाबाद के थाना ट्रोनिका सिटी इलाके के अंसल विहार मे तीन मंजिल के मकान में छोटे खान अपने परिवार के साथ रहते हैं। वहीं एक मंजिल पर किराएदार रहता है। बुधवार दोपहर 2:30 बजे तकरीबन छह बदमाश बाइक पर आए जो हथियारबंद थे और उन्होंने बच्चों को गन पॉइंट पर लेकर गेट खुलवाया और घर में रखी नकदी जो करीब 90 लाख थी लूटकर फरार हो गए। बदमाश अपने साथ घर में रखी ज्वेलरी भी ले गए। लूटी गई रकम में से करीब 40 लाख से ज्यादा कैश एक प्लॉट बेचने पर घर आए थे। इतनी बड़ी डकैती की घटना से जिले के पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया और तुरंत आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

एंटिगुआ से गायब हुआ फरार मेहुल चोकसी डोमिनिका से गिरफ्तार

घर में घुसे बदमाशों ने घर में मौजूद चार बच्चों को गन पॉइंट पर ले लिया था और फिर बड़े आराम से लूट को अंजाम दिया, इस दौरान बाकी सदस्यों को बदमाशों ने एक कमरे में कैद कर दिया था। इस वारदात के बाद घर के बच्चे बेहद ख़ौफ़ज़दा हैं।

देश की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में इतनी बड़ी डकैती की वारदात होने के बाद जिले के बड़े अफसरों में हड़कंप मच गया। मौके की नजाकत को देखते हुए जिले के डीआईजी/एसएसपी अमित पाठक मौके पर पहुंच गए। बदमाशों ने छोटे खां के परिवार, उनके किराएदार, उनके भाई के परिवार, सबको बंदूक के बल पर बंधक बना लिया था। डकैती की इस वारदात में 6 से ज्यादा बदमाश शामिल थे। गाजियाबाद की क्राइम ब्रांच के अलावा जिले की चार पुलिस टीमें इस वारदात के खुलासे के लिए लगाई गई हैं।

Tags: crime newsrobbery if one croreup news
Previous Post

भगोड़ा मेहुल चोकसी को भारत को सौंपने के लिए डोमिनिका तैयार

Next Post

अब सरयू नदी में मिले दर्जनों तैरते हुए शव, लोगों में दहशत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में हिट एंड रन का वीडियो वायरल, बोनट पर लटकी दिखी युवती

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के योजनाबद्ध प्रयास से प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से रोशन हो रहे यूपी के 8.25 लाख घर

16/09/2026
Main Slider

पंचायत सहायकों को मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

हेल्थ हब के रूप में विकसित हो रहा गोरखपुर: डॉ. आरपी शुक्ला

16/09/2026
आगरा

सपा नेत्री मोनिका नाज खान ने दिया इस्तीफा, दी आत्महत्या की चेतावनी

16/09/2026
Next Post

अब सरयू नदी में मिले दर्जनों तैरते हुए शव, लोगों में दहशत

यह भी पढ़ें

shot

जमीनी विवाद के चलते वृद्ध की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

25/04/2021
Dearness Allowances

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की लगी लॉटरी, सरकार ने बढ़ाया 3% DA

01/10/2025
Mayawati

राष्ट्रीय स्तर पर हो जातीय जनगणना: मायावती

04/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version