• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण: अवनीश अवस्थी

Writer D by Writer D
04/01/2024
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
Avnish Awasthi

Avnish Awasthi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। उत्तर मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी (Avnish Awasthi) ने आज यहां कहा कि आज पूरा विश्व आशा के साथ भारत की ओर देख रहा है तथा ऐसे में हमें भारत की आधी आबादी अर्थात् महिलाओं के विकास एवं स्वावलंबन की ओर और अधिक कार्य करने की जरूरत है।

श्री अवस्थी (Avnish Awasthi) ने गोरखपुर स्थित महाराणा प्रताप महाविद्यालय जंगल धूसड़ में “ उन्नत भारत ग्राम अभियान में मिशन शक्ति” प्रकल्प के अन्तर्गत जेके अर्बनसेप्स डेवेलपर्स लिमिटेड कानपुर द्वारा प्रायोजित तथा सिंगर इण्डिया लिमिटेड के सहयोग से बुधवार को आयोजित सात दिवसीय निशुल्क सिलाई.कढ़ाई प्रशिक्षण कार्यशाला के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि भारत का विकास गांवो के विकास एवं उनके स्वावलम्बन में छिपा है और भारत आज सशक्त राजनैतिक नेतृत्व के हाथों में है।

उन्होंने कहा कि आज भारत विकास की सभी विधाओं में तेजी में विकसित देशों के कन्धे से कन्धा मिलाकर आगे बढ़ रहा है। उद्योगों का क्षेत्र हो या निर्यात, औषधि या रक्षा उपकरणों के निर्माण का, सभी क्षेत्रों में भारत की प्रगति विश्व में कौतूहल पैदा कर रही है इसलिए आज पूरा विश्व आशा के साथ भारत की ओर देख रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे में जेके अर्बनसेप्स डेवेलपर्स एवं सिंगर ग्रुप द्वारा आयोजित सिलाई.कढ़ाई प्रशिक्षण कार्यशाला निसन्देह महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन में मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की तमाम सारी सरकारी योजनाओं के केन्द्र में महिलाएं हैं। महिलाओं को आगे बढ़ाए बिना भारत को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने की सोचना बेमानी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पंच प्रण का स्मरण कराते हुए उन्होंने कहा कि भारत के आजादी के शताब्दी वर्ष यानी 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना हम सभी का संकल्प होना चाहिए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए पिपराइच के विधायक महेन्द्रपाल सिंह ने कहा कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है। गांवो की महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यशालाओं की भूमिका अत्यन्त ही महत्वपूर्ण है।

विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी कृष्णा करूणेश ने कहा कि यह प्रशिक्षण महिलाओं को उनकी आय बढ़ाने में सहायता करने के साथ ही उन्हे आर्थिक दृष्टि से स्वावलंबी बनाने में मदद करेगा। उन्होंने उपस्थित प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यशाला से प्राप्त ज्ञान को सिर्फ अपने पास तक सीमित न रखें। ज्ञान व हुनर बांटने से बढ़ता है इसलिए यहाँ कार्यशाला से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली प्रत्येक महिला का यह धर्म है कि वह अपने आस.पड़ोस की कुछ महिलाओं को यह हुनर सिखाए साथ ही उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं से स्वयं सहायता समूह के निर्माण की भी बात कही कि इससे हर महिला की आमदनी बढे़गी। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान समय में गोरखपुर में ऐसे ही 16 लगभग हजार से ज्यादा महिलाओं के स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं तथा विविध सरकारी योजनाओं का लाभ भी ले रहे है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्यमंत्री के तकनीकी सलाहकार डॉ. जी.एन. सिंह ने कहा कि महिलाओं के सहयोग के बिना भारत का विकास संभव नहीं है। महाराणा प्रताप महाविद्यालय महिला सशक्तिकरण की दिशा में अपना सक्रिय सहयोग कर रहा है

Tags: Avnish Awasthigorakhpur news
Previous Post

एके शर्मा ने 18 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण

Next Post

रामोत्सव 2024: योगी सरकार ने अयोध्या को दी नए मल्टीलेवल पार्किंग की सौगात

Writer D

Writer D

Related Posts

Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा- संस्कृत केवल भाषा नहीं, भारत की सनातन ज्ञानधारा की वाहिका

18/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सोनम वांगचुक का अनशन भ्रम की राजनीति का जीता-जागता सबूत: केशव मौर्य

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर करें सख्त कार्रवाई : सीएम योगी

18/07/2026
Next Post
Multilevel Parking

रामोत्सव 2024: योगी सरकार ने अयोध्या को दी नए मल्टीलेवल पार्किंग की सौगात

यह भी पढ़ें

rape

कांग्रेस कमेटी सचिव पर लगा दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

26/03/2022
keral plane crash

कोझिकोड विमान हादसा : जांच रिपोर्ट सौंपने की समय सीमा बढ़ी

21/01/2021
बिहार विधानसभा चुनाव Bihar Assembly Elections

चिराग ने नीतीश की तो MIMIM ने महागठबंधन का बिगाड़ा खेल

10/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version