• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘रोली’ ने सपा प्रत्याशी को दी करारी मात, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Desk by Desk
04/07/2021
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा ने पहली और बड़ी जीत दर्ज कराई है। पार्टी कार्यालय में जश्न का माहौल रहा। जमकर मिठाई बांटी गई। पार्टी प्रत्याशी रोली सिंह को 30 तो सपा प्रत्याशी इंदुसेन यादव को 10 वोट मिले हैं।

शनिवार को पार्टी प्रत्याशी को बड़ी जीत के बाद भाजपा में खुशी की लहर दौड़ गयी।नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह सीधे पार्टी कार्यालय पहुंची जहां महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह की अगुवाई में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने 51 किलो फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व जनपद प्रभारी पद्मसेन चौधरी की मौजूदगी में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि ग्रामीण इन्फ्रास्टेक्चर का योजनाबद्ध तरीके से विकास किया जायेगा। गांव हमारी अर्थव्यवस्था की नींव है। यहां बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने से रोजगार की सम्भावनाओं का भी सृजन होगा।

एक नये विजन के साथ सर्वांगीण विकास की अवधारणा को धरातल पर उतारना प्राथमिकता होगी। महानगर जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि भाजपा की अंतिम व्यक्ति का उत्थान व राष्ट्रहित सर्वोपरि की नीतियों को 30 जिला पंचायत सदस्यों ने अपना समर्थन दिया है। भाजपा ने अयोध्या में एतिहासिक जीत दर्ज की है। सम्पर्क व संवाद के द्वारा हमारे विजन को जनजन तक पहुंचाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता धन्यवाद के पात्र है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा शुरु से ही जीत के प्रति आश्वस्त थी। सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए हम सबका विश्वास हासिल करने की लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे है।

महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में अयोध्या का विकास है। पंचायत चुनाव की विशेष जिम्मेदारी सम्भाल रहे विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू ने कहा कि गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विकास तथा कृषि के उत्थान के लिए सरकार ने योजनाओं की श्रृखलाएं दी है। भ्रष्टाचार मुक्त परिवेश बनाने के लिए  जीरो टालरेंस की नीति पर सरकार काम कर रही है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को प्रदान किया गया है। विधायक रामचन्दर यादव ने कहा कि कृषि व कृषकों के उत्थान के प्रति हम संकल्पित है। विधायक गोरखनाथ बाबा ने कहा कि गरीबों के चेहरे पर खुशी का भाव लाने के प्रति हम कटिबद्ध है।

विधायक शोभा सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा की जीत कार्यकर्ताओं को समर्पित है। इससे पहले मतदान स्थल के बाहर सुबह से महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता डटे रहे। स्वागत करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, महंत मनमोहनदास, डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, कमलाशंकर पाण्डेय, मवई ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी, कृष्णकुमार पाण्डेय खुन्नू, हरभजन गौड़, अमल गुप्ता, पूर्व प्रमुख शिव कुमार सिंह, चन्द्रबली सिंह, डा अमित सिंह चौहान, राघवेन्द्र पाण्डेय, राधेश्याम त्यागी, आकाशमणि त्रिपाठी, कप्तान सिंह, वासुदेव मौर्या, चन्द्रबली सिंह, शिवम सिंह, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, अरविंद सिंह, अशोक कसौधन, शारदा यादव, अरुण तिवारी, पप्पू दूबे, गोकरन द्विवेदी, नवाब सिंह, राममोहन भारती शामिल रहे।

 

Tags: ayodhya newsAyodhya News in HindiPanchayat chunavpanchayat chunav 2021Panchayat Chunav Newspanchayat election 2021up newsup news in hindiUP Panchayat election
Previous Post

इत्र नगरी में खिला कमाल, प्रिया शाक्य ने जिला पंचायत की कुर्सी पर किया कब्जा

Next Post

अघौषित बिजली कटौती से नाराज उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

Desk

Desk

Related Posts

Garlic Bread Roll
Main Slider

घर पर ही बनाए गार्लिक ब्रेड रोल, मिलेगा मार्केट जैसा स्वाद

12/07/2026
Murmura Upma
Main Slider

नाश्ते मरीन ट्राई करें मुरमुरे का उपमा, बनाने में आसान

12/07/2026
Clothes
Main Slider

बरसात बनती है धुले हुए कपड़ों में बदबू की वजह, ऐसे दूर होगी परेशानी

12/07/2026
Plantation
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री योगी

11/07/2026
Digital Library
उत्तर प्रदेश

गांव के होनहारों को अफसर बनाने के लिए योगी सरकार का मेगा प्लान

11/07/2026
Next Post
Electricity Cut

अघौषित बिजली कटौती से नाराज उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

यह भी पढ़ें

अपने पैरो की एड़ियों को बनाए खूबसूरत इस स्क्रब के साथ

16/01/2022

गोविंदा को सुनीता की इस बात से थी बड़ी प्राब्लम, कपिल शर्मा के शो पर किया खुलासा

29/09/2021
Oxygen will be supplied by airplane

उत्तर प्रदेश के शहरों में अब हवाई जहाज से की जाएगी ऑक्सीजन की आपूर्ति

24/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version