• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गुलाबी निखार लाएगा ये पाउडर, जानें बनाने का तरीका

Writer D by Writer D
24/05/2026
in फैशन/शैली
0
Glowing Skin

Glowing Skin

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गुलाब का फूल दिखने में खूबसूरत (Glow) होने के साथ-साथ त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसलिए कई कॉस्मेटिक उत्पादों में इसका इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इन उत्पादों में ऐसे रसायन भी होते हैं जो त्वचा के लिए हानिकारक हो सकते हैं।

ऐसे में आप गुलाब के ताजे फूलों से बने होममेड पाउडर (Rose Powder) का इस्तेमाल अपने चेहरे पर कर सकते हैं, यह पाउडर आपकी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होगा। तो आइए हम आपको बताते हैं इस पाउडर के स्किन बेनिफिट्स और कैसे आप इसे अपने चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं…

रूखी त्वचा से छुटकारा

गुलाब के फूल का पाउडर आपको रूखी त्वचा से भी छुटकारा दिलाने में मदद करेगा।

सामग्री

गुलाब जल – 2 बड़े चम्मच

एलोवेरा जेल – 1 छोटा चम्मच

गुलाब के फूल का पाउडर – 1 छोटा चम्मच

उपयोग कैसे करें

सबसे पहले एक बर्तन में गुलाब का पाउडर डाल दें।

फिर इसमें गुलाब जल और एलोवेरा जेल मिलाएं।

सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाएं और त्वचा पर लगाएं।

15 मिनट बाद त्वचा को सादे पानी से धो लें।

त्वचा की जलन दूर होगी

कई बार गलत ब्यूटी प्रोडक्ट या एलर्जी वाला खाना खाने से त्वचा पर मुंहासे हो जाते हैं। ऐसे में आप गुलाब के फूल के पाउडर को त्वचा पर लगा सकते हैं। यह त्वचा की लाली को कम करने और सूजन को कम करने में मदद करेगा।

रूखी त्वचा मुलायम बनेगी

अगर आपकी त्वचा धूल प्रदूषण के कारण डल है तो आप गुलाब के फूल के पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा की रंगत में निखार आएगा और त्वचा में नमी भी आएगी।

कील-मुंहासे दूर रहेंगे

त्वचा पर मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए आप गुलाब के फूल के पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। पाउडर में एलोवेरा जेल मिलाएं और इसे अच्छी तरह मिलाकर त्वचा पर लगाएं। पाउडर के नियमित इस्तेमाल से त्वचा के कील-मुंहासों से छुटकारा मिलेगा और मुंहासों के निशान भी दूर होंगे।

सूखे बाल भी चिकने हो जाएंगे

आप गुलाब के फूल का पाउडर भी बालों में लगा सकते हैं। इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं और इसका पेस्ट बनाकर बालों और स्कैल्प पर लगाएं। 30 मिनट बाद बालों को सादे पानी से धो लें। इससे आपके बालों में नमी आएगी और रूखे बालों से भी छुटकारा मिलेगा।

कैसे बनाएं पाउडर?

पाउडर बनाने के लिये 10-15 गुलाब के फूल ले लीजिये, इन्हें अच्छी तरह धो लीजिये. धोने के बाद फूलों को धूप में सुखा लें। सूखने के बाद मिक्सर में पीस लें। पीसने के बाद इसे छान लें। आपका पाउडर तैयार है। आप इसे एक जार में स्टोर करके रख सकते हैं।

Tags: beauty hacksbeauty tipsm skin care
Previous Post

जांघों के बीच खुजली से हैं परेशान, ये उपाय दिलाएंगे आराम

Next Post

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

Writer D

Writer D

Related Posts

Vastu Tips
फैशन/शैली

इस दिशा की खिड़की खोलने से घर से दूर होंगी परेशानियां

26/06/2026
tips for money
धर्म

सुख-समृद्धि का होगा आगमन, घर में लगाएं ये पौधे

26/06/2026
धर्म

इन चीजों को फौरन कर दें घर से बाहर, वरना दरिद्रता ले लेगी एंट्री

26/06/2026
Peepal
फैशन/शैली

घर से ऐसे हटाएं पीपल के पेड़ को, नहीं लगेगा वास्तु दोष

26/06/2026
Bitter Gourd
फैशन/शैली

कड़वे करेले के होते हैं ये मीठे फायदे

26/06/2026
Next Post
Sattu ke laddu

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

यह भी पढ़ें

LPG cylinder

रसोई में लगा महंगाई का तड़का, LPG सिलेंडर हुआ महंगा

07/05/2022
CM Yogi

अब दुश्मन को पाताल लोक से निकालता है और पटककर मारता है भारत: योगी

28/05/2024
diabetes control tips

डाएबटीज जैसी बिमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए कोरोना है ज्यादा खतरनाक

02/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version