• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यहां मिल रहा है 10 लीटर पेट्रोल पर 90 रुपए का डिस्काउंट, ग्राहकों की लगी लाइन 

Writer D by Writer D
20/06/2022
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Petrol

Petrol

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

न्यूयॉर्क। पूरी दुनिया में पेट्रोल, डीजल (Petrol-Diesel) के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में एक पेट्रोल पंप (Petrol Pump) मालिक ऐसा है, जो अपनी ओर से डिस्काउंट देकर सस्ते में पेट्रोल (Petrol) बेच रहा है। क्योंकि उसका इरादा अभी फायदा कमाने का नहीं, बल्कि लोगों की मदद करने का है।

इस पेट्रोल पंप के मालिक का नाम जसविंदर सिंह (Jasvinder Singh) है। भारतीय मूल के जसविंदर अमेरिका के फीनिक्स शहर में रहते हैं। वो फीनिक्स में बाकी जगहों की तुलना में प्रति गैलन पेट्रोल (Petrol)  करीब आधे डॉलर कम दाम पर बेच रहे हैं। वो भी तब जब देश भर में इसकी कीमतें रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं। जसविंदर के शहर में एक लीटर पेट्रोल (Petrol)  का दाम 98 रुपये है, जिसे वो 89 रुपये प्रति लीटर बेच रहे हैं। यानी 10 लीटर पेट्रोल पर 90 रुपये का डिस्काउंट।

NBC न्यूज के मुताबिक, जसविंदर सिंह वैलेरो फूड मार्ट के भी मालिक हैं। वो बीते शुक्रवार से अपने पेट्रोल पंप पर 5.19 डॉलर प्रति गैलन बेच रहे हैं, जबकि उनके शहर में पेट्रोल की औसत कीमत करीब 5.68 डॉलर है।

जसविंदर कहते हैं कि उन्होंने मानवता की खातिर और अपने सिख धर्म के मूल्यों का पालन करते हुए पेट्रोल की कीमतें अपने स्तर पर कम की हैं। उनका कहना है कि अगर आपके पास कुछ है, तो उसे दूसरों के साथ शेयर करना चाहिए। उन्होंने कहा- ‘हम अपने बच्चों को भी यही सिखाते हैं। यदि आपके पास कुछ है, तो आपको उसे अन्य लोगों के साथ साझा करना चाहिए।’

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, घर से निकलने से पहले चेक कर लें आज के दाम

बता दें कि जसविंदर सिंह दो दशक से अधिक समय से अमेरिका के फीनिक्स में रह रहे हैं। उनके तीन बच्चे हैं। उन्होंने कहा कि वह हर दिन सुबह 4 बजे से आधी रात तक काम करते हैं। इस काम में उनकी पत्नी रमनदीप कौर भी मदद करती हैं। हालांकि, पेट्रोल को कम कीमतों पर बेचने पर सिंह को प्रतिदिन नुकसान हो रहा है, लेकिन वो कहते हैं कि अभी पैसा बनाने का समय नहीं है, यह लोगों की मदद करने का वक्त है।

गौरतलब है कि पूरी दुनिया में इस समय गैस-पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में सस्ती दरों में ईंधन मुहैया करवाना अपने आप बड़ी बात है। इसीलिए जसविंदर सिंह के गैस स्टेशन पर ग्राहकों की लाइन लग जाती है।

Tags: # world newsBusiness Newsinternational Newspetrol diesel pricePetrol price todayडीजलपेट्रोलपेट्रोल-डीजल रेट
Previous Post

चलती एम्बुलेंस में लगी आग, पुलिसकर्मियों ने बचाई तीन लोगों की जान

Next Post

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! दो दर्जन से अधिक ट्रेनें आज भी कैंसिल, देखें लिस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर योगी ने किया गुरु को नमन

30/09/2026
Electricity Bill
Main Slider

योगी सरकार का उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा, लगातार चौथे महीने बिजली बिल में राहत

30/09/2026
Main Slider

मुश्किल घड़ी में ‘अभिभावक’ बनी योगी सरकार, वाराणसी के 11,219 परिवारों को 191 करोड़ से अधिक की मदद

30/09/2026
AK Sharma
Main Slider

अखिलेश यादव के बिजली वाले बयान पर एके शर्मा का पलटवार, बोले- जब सत्ता में थे तब किसानों को बिजली-पानी क्यों नहीं दिया?

30/09/2026
Main Slider

महंत अवेद्यनाथ ने सामाजिक समता से हिंदू समाज को किया एकजुट: मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
Next Post
trains canceled

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! दो दर्जन से अधिक ट्रेनें आज भी कैंसिल, देखें लिस्ट

यह भी पढ़ें

सार्वजनिक स्थल पर नहीं होगा मूर्ति विसर्जन, DPCC ने जारी किए आदेश

14/10/2021
Bilkis Bano

बिलकिस बानो के दोषियों की रिहाई पर केंद्र और गुजरात सरकार को सुप्रीम कोर्ट से नोटिस

25/08/2022
sehnaaz siddhartha

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का गाना ‘सोना सोना’ हिट

27/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version