• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर RSS की एंट्री, कहा- दोषियों को हर हाल में सजा मिले

Writer D by Writer D
03/07/2026
in Main Slider, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Dattatreya Hosabale

Dattatreya Hosabale

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि इस घटना से करोड़ों रामभक्तों की आस्था और भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। उन्होंने मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और कठोर सजा की मांग की है।

जारी बयान में कहा गया कि राम जन्मभूमि पर बना भव्य मंदिर पीढ़ियों के संघर्ष, त्याग और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है। ऐसे पवित्र स्थल के दानपात्रों में जमा राशि की चोरी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे पूरे हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।

SIT जांच पर जताया भरोसा

दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़ी चोरी जैसी गंभीर घटना को सामान्य मामला नहीं माना जाना चाहिए। मंदिर की व्यवस्था और प्रबंधन में यदि कोई कमी है तो उसे तत्काल दूर किया जाना चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं का विश्वास और आस्था बनी रहे।

पारदर्शिता और भरोसा बनाए रखने पर जोर

संघ ने अपने बयान में कहा कि इस घटना के बाद लोगों के मन में कई सवाल और भ्रम पैदा हुए हैं। इन्हें दूर करने के लिए मंदिर प्रबंधन और एसआईटी को पूरी पारदर्शिता के साथ आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

बयान में यह भी कहा गया कि यदि वित्तीय व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी रहे, मंदिर का संचालन सुचारु रूप से हो और उसकी धार्मिक गरिमा बनी रहे, तो श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर श्रद्धालुओं का विश्वास पहले की तरह मजबूत बना रहेगा।

क्या है पूरा मामला?

हाल ही में राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी और चोरी का मामला सामने आया था। जांच के दौरान मंदिर की व्यवस्था से जुड़े कई लोगों की भूमिका सामने आई। इस मामले में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के ड्राइवर टिन्नू यादव समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें चढ़ावे की गणना से जुड़े कुछ कर्मचारी भी शामिल हैं। मामले की जांच एसआईटी और पुलिस की ओर से जारी है।

 

Tags: #rssdattatreya hosabaleMohan Bhagwat
Previous Post

यूपी की नौकरशाही पॉलिसी पैरालिसिस की शिकार नहीं: सीएम योगी

Next Post

हमारी विद्युत दरें देश में न्यूनतम, हमारी विद्युत आपूर्ति देश में अधिकतम: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

हर अग्निवीर को पक्की नौकरी देने की तैयारी, CM सैनी ने विभागों से मांगी रिक्तियों की सूची

09/10/2026
पंजाब

CJP की B-टीम’ के आरोपों पर CM मान का पलटवार, 140 करोड़ भारतीयों को बताया अपनी A-टीम

09/10/2026
Main Slider

Delhi Train Cancelled:10 अक्टूबर को दिल्ली की 28 ट्रेनें रद्द, सफर से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट

09/10/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

हरियाणा में धान-बाजरा खरीद तेज करने के निर्देश, CM सैनी ने अधिकारियों को चेताया

09/10/2026
राष्ट्रीय

नायब सैनी सरकार के 2 साल पूरे, 17 अक्टूबर को पेश होगा रिपोर्ट कार्ड

09/10/2026
Next Post
AK Sharma

हमारी विद्युत दरें देश में न्यूनतम, हमारी विद्युत आपूर्ति देश में अधिकतम: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

wheat

रबी की 6 फसलों पर मोदी सरकार ने बढ़ाई MSP, कैबिनेट ने लगाई मुहर

18/10/2023
CM Yogi

सीएम योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि

21/08/2023
Bulldozer

पार्क में लड़की को निर्वस्त्र कर हैवानियत करने वाले 7 आरोपियों के घर चला बुलडोजर

16/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version