• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस दिन 14 घंटे बंद रहेगी RTGS सुविधा, ऑनलाइन फंड ट्रांसफर में होगी परेशानी

Writer D by Writer D
15/04/2021
in Categorized
0
rtgs

rtgs

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अपने बैंक के अकाउंट से रुपये का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने वाले लोगों को आगामी 18 अप्रैल यानी रविवार को लगातार 14 घंटे तक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मुताबिक 17 अप्रैल की रात 12 बजे से लेकर 18 अप्रैल को दोपहर 2 बजे तक रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (आरटीजीएस) सेवा बंद रहेगी। हालांकि इस दौरान नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर (नेफ्ट) की सेवा चालू रहेगी। बैंक के ग्राहक जरूरत पड़ने पर इसका उपयोग कर सकते हैं।

आरबीआई की ओर से बताया गया है कि आरटीजीएस सिस्टम की रिकवरी स्पीड बढ़ाने के लिए 18 अप्रैल को आरटीजीएस का टेक्निकल अपग्रेडेशन किया जाना है। इसी कारण 18 अप्रैल को ग्राहकों को थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा होने से बैंक के ग्राहकों को पैसा ट्रांसफर करने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

लखनऊ सहित यूपी के इन शहरों में अब रात 8 से सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू

आरबीआई ने बैंक के ग्राहकों से अपील की है कि वे आरटीजीएस के 14 घंटे तक बंद रहने की बात को ध्यान में रखते हुए ही अगले रविवार को अपने पेमेंट ऑपरेशंस की प्लानिंग करें। आरबीआई के बयान में कहा गया है कि रविवार को आरटीजीएस मनी ट्रांसफर सर्विस काम नहीं करेगी, लेकिन एनईएफटी के (नेफ्ट) जरिये लोग ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर पाएंगे। इस वजह से लोगों को ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने या डिजिटल पेमेंट करने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी।

आपको बता दें कि पिछले साल 14 दिसंबर को ही भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंक के ग्राहकों के लिए सप्ताह के सातों दिन चौबीसों घंटे आरटीजीएस सर्विस देने का ऐलान किया था। इस सुविधा के शुरू होने के बाद ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की सेवा को और विस्तार देते हुए आरबीआई ने पिछले सप्ताह ही देश में नन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (एनबीएफसी), फिनटेक स्टार्टअप्स और पेमेंट बैंक को आरटीजीएस और एनईएफटी के जरिये फंड ट्रांसफर करने की इजाजत दी है।

नवरात्रि के दौरान करें इन चीजों का सेवन, नहीं बढ़ेगा वजन

आरबीआई के इस फैसले से बैंकों के अलावा दूसरे वित्तीय संस्थान भी आरटीजीएस और एनईएफटी के जरिये लेनदेन करने की फैसिलिटी ऑफर कर सकेंगे।

Tags: Bank NewsBusinessniftRBIRTGS
Previous Post

चीनी से कही ज्यादा लाभकारी है खांड, जानिए रोज खाने से क्या होते हैं फायदे

Next Post

कंटेनर ट्रक में लगी भीषण आग, चालक समेत दो लोगों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Categorized

दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में

05/10/2026
Suresh Khanna
Categorized

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

28/09/2026
CM Dhami
Categorized

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

10/09/2026
forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
Next Post
fire brokeout

कंटेनर ट्रक में लगी भीषण आग, चालक समेत दो लोगों की मौत

यह भी पढ़ें

akhilesh yadav

2022 में समाजवादी सरकार बनने पर ही जनता को राहत मिलेगी : अखिलेश

07/04/2021

CM योगी ने वितरित किए आयुष्मान कार्ड, बोले- हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाना है

11/10/2021
Explosion at CNG pump in Tikri Kalan

चुनाव से पहले दहशत, बम ब्लास्ट में 19 की मौत

27/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version