• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फतवे के बाद भी नहीं थमे रूबी के कदम, घर में स्थापित की दुर्गा प्रतिमा

Writer D by Writer D
27/09/2022
in Main Slider, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश
0
Ruby

Ruby

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अलीगढ़। गणेश प्रतिमा घर में स्थापित कर चर्चाओं में आई उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ कीबीजेपी नेता रूबी आसिफ खान (Ruby) एक बार फिर सुर्खियों छाई हुई है। इस नवरात्रि रूबी ने घर में 9 दिनों के लिए दुर्गा (Maa Durga) प्रतिमा स्थापित की है। साथ ही रूबी ने कहा कि नहीं डरती किसी से या किसी फतवे से। दरअसल, पिछले दिनों अपने घर में गणेश प्रतिमा स्थापित कर मौलानाओं के निशाने पर आई रूबी आसिफ खान ने अब फिर 9 दिनों के लिए अपने घर में दुर्गा प्रतिमा स्थापित की है।

आज वह अपने पति आसिफ खान के साथ दुर्गा प्रतिमा को लेकर आई और विधि-विधान से घर में स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके ऊपर हालांकि, हमले होते रहे हैं। फतवे जारी होते रहे हैं, लेकिन वह किसी से नहीं डरती और वह अपना काम करती रहेंगी। आगे रूबी ने कहा कि मैं फतवे देने वालों को कहूंगी कि यह हिंदुस्तान है, संभल जाएं वरना आगे बहुत नुकसान होगा।

फतवे के बाद भी नहीं थमे रूबी के कदम

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की जय गंज मंडल की उपाध्यक्ष रूबी आसिफ खान ने पिछले दिनों गणेश प्रतिमा अपने घर में स्थापित की थी। उसके बाद उनके खिलाफ मौलानाओं ने फतवा भी जारी किए, लेकिन वह पीछे नहीं हटी। उन्होंने 7 दिनों तक गणेश प्रतिमा को अपने घर पर रख उसका विसर्जन भी विधि-विधान से नरौरा जाकर किया था। अब नवरात्र शुरू हो चुके हैं। रूबी आसिफ खान फिर से दोनों धर्मों में आस्था दिखाते हुए दुर्गा प्रतिमा को घर में स्थापित कर चुकी हैं।

सीएम योगी ने DIG की लगाई फटकार, बोले- जब गैंगरेप नहीं हुआ तो गिरफ्तार क्यों किया

मीडिया से बात करते हुए रूबी ने कहा कि मैंने दुर्गा माता रानी की मूर्ति की स्थापना की है। मेरे मन में शुरू से ही आस्था और पूजा-अर्चना की। मैं सभी तरह के त्योहार मनाती आई हूं। मुझे अच्छा लगता है, कोई भेदभाव न रहे। हिंदू-मुस्लिम सब एक रहें। मैंने माता रानी से प्रार्थना की है कि इस देश में चैन, सुकून, अमन शांति इसी तरीके से रहे। मुल्ला-मौलवी पूरे देश को बर्बाद करना चाहते हैं, उनको भगवान समझा दे। माता रानी से यही मांग है कि उनके दिमाग में यह बिठा दे कि माता रानी की हम सब एक हैं। हमें सारे त्योहारों को मानना चाहिए। ईद व दीपावली सब मिलकर मनाएं और किसी तरह का कोई भेदभाव न हो।

वहीं, बीजेपी नेताओं ने कहा कि नवरात्र चल रहे हैं। पूरा देश धूमधाम से मां भगवती की पूजा-अर्चना विधि-विधान से कर रहा है। रूबी भारतीय जनता पार्टी जयगंज मंडल की उपाध्यक्ष है। अगर उन्होंने ऐसा किया है तो देश में एकता का संदेश दिया है। इसमें कोई गलत नहीं है। हमारे संघ प्रमुख मोहन भागवत मदरसा में जा रहे हैं, बच्चों की शिक्षा पढ़ाई को देख रहे हैं। वह भी एकता का संदेश दे रहे हैं।

Tags: aliharg newsRubyup news
Previous Post

सीएम धामी का अचानक दिल्ली दौरा, सियासी गलियारे में मची हलचल

Next Post

जमीन के अंदर जिंदा दफन रहा 22 साल का साधु, मचा हंगामा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Next Post
Monk

जमीन के अंदर जिंदा दफन रहा 22 साल का साधु, मचा हंगामा

यह भी पढ़ें

Bada Mangal

बड़े मंगल पर भंडारे के मंजूरी आदेश पर लखनऊ पुलिस का यू-टर्न, अब कही ये बात

07/05/2023
drugs recovered

नौसेना ने अरब सागर में बरामद की 3 हजार करोड़ रुपए की ड्रग्स

20/04/2021

योगी सरकार ने राज्यकर्मियों को दी दिवाली की सौगात, मिलेगा 30 दिन का बोनस

28/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version