• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पथराव के बाद कांवड़ियों का पीलीभीत बाईपास पर हंगामा, लगाया जाम

Writer D by Writer D
23/07/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, पीलीभीत
0
Kanwariyas

Kanwariyas

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली। सुरमानगरी में रविवार दोपहर इबादत स्थल के पास कांवड़ियों (Kanwariyas) के जत्थे पर पथराव कर दिया गया। इसके बाद कांवड़ियों ने वहां से थोड़ा आगे बढ़कर प्रदर्शन किया। पूर्व पार्षद उस्मान की शह पर घटना बताए जाने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद भी आक्रोश नहीं थमा। कांवड़ियों ने शाम सात बजे पीलीभीत बाईपास पर हंगामा शुरू कर दिया।

बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा में दोपहर करीब दो बजे एक इबादत स्थल के पास से विवाद शुरू हुआ था। यहां से गुजरते जत्थे में शामिल कांवड़िये (Kanwariyas) गुलाल उड़ा रहे थे, थोड़ा सा गुलाल उड़कर इबादत स्थल की ओर चला गया। इससे दूसरे समुदाय के लोग भड़क गए। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने कांवड़ियों पर पथराव शुरू कर दिया।

घटना से अफरा-तफरी मच गई। कांवड़ियों ने थोड़ा आगे बढ़कर गली में वाहनों को आड़ा तिरछा खड़ा कर जाम लगा दिया और वहीं पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालात देखते हुए पहले कई थानों की फोर्स बुला ली गई, बाद में आरएएफ भी बुला ली गई। कांवड़ियों का कहना था कि मौके पर मौजूद पूर्व पार्षद उस्मान के इशारे पर पथराव किया गया।

कांवड़ियों (Kanwariyas) ने रखी ये मांग

कांवड़ियों (Kanwariyas)ने उसकी गिरफ्तारी की मांग रख दी। कुछ देर बाद एसपी सिटी राहुल भाटी ने इन लोगों को बताया कि उस्मान को गिरफ्तार कर लिया है तो कांवड़िये उसे मौके पर लाने की जिद करने लगे। मुश्किल से कांवड़िये वनखंडीनाथ मंदिर तक पहुंचे।

धर्मस्थल के पास कांवड़ियों पर पथराव, बच्चों समेत कई लोग घायल

वहां उन्होंने पथराव वाली जगह पर दोबारा ले जाकर वहीं से कांवड़ यात्रा निकलवाने की मांग रख दी। अधिकारी इस पर सहमत नहीं हुए तो कांवड़ियों (Kanwariyas)में आक्रोश बढ़ गया। मंदिर के पास मैदान में कुछ देर रुकने के बाद शाम सात बजे कांवड़िये पीलीभीत बाईपास पहुंच गए और सुरेश शर्मा नगर चौराहा के पास रास्ता जाम कर दिया।

Tags: Bareilly newskanwariyaspilibheet by passup news
Previous Post

धर्मस्थल के पास कांवड़ियों पर पथराव, बच्चों समेत कई लोग घायल

Next Post

गोरखपुर में 150 एकड़ में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार चलाएगी राष्ट्रचेतना का महाभियान, देश के अमर नायकों की कथा का होगा मंचन

01/06/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

वर्षों तक विकास से वंचित रहे क्षेत्र में अब विकास की नई गाथा लिखी जा रही है : मुख्यमंत्री साय

01/06/2026
Meritorious students are the future builders of the country: Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मेधावी छात्र ही देश के भविष्य निर्माता: केशव प्रसाद मौर्य

01/06/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

ए.के. शर्मा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने रचा इतिहास, पीएम सूर्यघर पर मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

01/06/2026
CM Yogi reviewed the situation after visiting Maa Shakumbhari.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने सहारनपुर में मां शाकुम्भरी का दर्शन के बाद की समीक्षा

01/06/2026
Next Post
International Stadium

गोरखपुर में 150 एकड़ में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम

यह भी पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप donald trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का निजी ट्विटर अकाउंट स्थायी रूप से बंद, ये है वजह

09/01/2021
share market

सेंसेक्स ने फिर छुआ 46000 का स्तर, निफ्टी भी हरे निशान पर हुआ बंद

22/12/2020
ड्वेन ब्रावो IPL से आउट dwayne bravo

यूएई पहुंचने पर ड्वेन ब्रावो का इस खास अंदाज में किया गया स्वागत

13/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version