• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोल्डड्रिंक को लेकर बवाल, आधा घंटा हुई फायरिंग व पथराव

Writer D by Writer D
11/07/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुरादाबाद
0
Firing

Firing

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद। थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव बसावनपुर में रविवार को बकरीद शाम 6 बजे के बाद अचानक दो पक्षों में कोल्डड्रिंक की बोतल खरीदने की बात को लेकर मारपीट हो गई करीब एक घंटे बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और करीब आधा घंटा फायरिंग (firing) एवं पथराव होता रहा। जिसमें एक को गोली लग गई जबकि पांच लोग पथराव में घायल हो गए।

एसपी देहात विद्यासागर मिश्र देर रात तक पुलिस बल के साथ गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डेरा डाले रहे। घटना में भोजपुर थानाध्यक्ष को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

रविवार को थाना भोजपुर क्षेत्र के बसावनपुर गांव में बकरीद पर सुबह से दोपहर तक कुर्बानियां करने के बाद शाम को मेहमान नवाजी कर ईद की दावत आदि खिला रहे थे। शाम करीब 6 बजे के बाद अचानक दो पक्षों में कोल्डड्रिंक खरीदने को लेकर मामूली मारपीट व कहासुनी हो गई, आसपास के लोगों ने दोनों तरफ के लोगों को समझा-बुझाकर बीच-बचाव कर दिया।

करीब 1 घंटे बाद फिर से बाद में दोनों पक्षों की ओर काफी संख्या लोगों का हुजूम आमने सामने आ गया और करीब आधा घंटा गोलीबारी एवं पथराव होता रहा, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया और घटना के दौरान एक आदमी को गोली लग गई जबकि 5-6 लोग पथराव में घायल हो गए। करीब चालीस मिनट तक पथराव और फायरिंग होती रही और पुलिस को भनक भी नहीं लगी सूचना पर घटना के आधे घंटे बाद भोजपुर थाना पुलिस पहुंची। बड़ी घटना को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने जिला मुख्यालय से और फोर्स गांव में बुलाकर तैनात कर दी।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक देहात विद्यासागर मिश्र घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस फोर्स के साथगांव में सभी घटना वाले घरों पर जाकर बारीकी से जांच की और थानाध्यक्ष सुनील कुमार को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी देहात विद्यासागर देर रात तक पुलिस बल के साथ गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डेरा डाले रहे। एसपी देहात ने बताया कि अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई हैं।

Tags: crime newsMuradabad news
Previous Post

क्लब मालिक पर फायरिंग करने वाले तीन नशेबाज गिरफ्तार

Next Post

 डकैती में फरार एक डकैत को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में कारोबार को नई उड़ान, सुरक्षा और बिजली व्यवस्था से बढ़ीं संभावनाएं

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, शारदीय नवरात्र में आस्था ने रचा नया अध्याय

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी सामूहिक विवाह योजना: 28,833 जोड़ों का विवाह, 1.16 लाख आवेदन

22/10/2026
अयोध्या

योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव की तैयारी तेज, 30 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी

22/10/2026
Next Post
arrested

 डकैती में फरार एक डकैत को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

CM Vishnudev Sai

भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री का जीरो टॉलरेंस, पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक को किया निलंबित

20/09/2024

हरियाणा : घर में घुसकर मां-बेटी से बदसलूकी, IG हेमंत कल्सन गिरफ्तार

23/08/2020
CM Dhami

सीएम धामी ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

04/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version