• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

24 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा बीहड़ का इनामी डकैत

Writer D by Writer D
27/06/2022
in उत्तर प्रदेश, औरैया, क्राइम
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

औरैया। पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए विगत 24 वर्षों से न्यायालय से तथा जनपद से वांछित, शासन द्वारा घोषित 50 हजार रुपये के मोस्ट वांटेड इनामियां व लालाराम गैंग का मुख्य सदस्य छेदा सिंह उर्फ छिद्दा को फर्जी आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड व अन्य प्रपत्र सहित गिरफ्तार (Arrested) किया है।

शासन द्वारा चलाये जा रहे 100 दिवसीय कार्य योजनाओं में चल रहे अभियानों के अनुपालन में राज्य को अपराध मुक्त कराने को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल के निर्देशन में जनपद में कानून व्यवस्था नियंत्रण तथा पुरस्कार घोषित एंव वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी (Arrested) के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

क्षेत्राधिकारी अजीतमल प्रदीप कुमार के निकट पर्यवेक्षण में थाना अयाना पुलिस द्वारा रविवार को मुखबिर की सूचना पर विगत 24 वर्षों से वांछित शासन द्वारा घोषित 50 हजार रुपये के मोस्ट वांटेड इनामिया अभियुक्त छेदा सिंह उर्फ छिद्दा पुत्र अजब सिंह निवासी ग्राम भासौंन थाना अयाना को उसके घर से ही गिरफ्तार (Arrested) करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से बृजमोहन दास पुत्र रामबालक दास निवासी चित्रकूट के नाम से फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड तथा राशन कार्ड भी बरामद हुये है।

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त छेदा सिंह उर्फ छिद्दा निवासी भासौन ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह लालाराम गैंग का सक्रिय सदस्य था। इस गैंग के साथ मिलकर उसने दर्जनों फिरौती हेतु अपहरण तथा लूट की घटनाएं की हैं। वर्ष 1998 में गैंग के साथ मिलकर थाना अयाना क्षेत्र के जसवंतपुर गांव के चार लोगों का अपहरण किया था। जिसमें कुछ लोगों को फिरौती लेकर छोड़ा गया था तथा एक अपहर्ता को पुलिस ने मुठभेंड के दौरान छुड़वाया था। इसी मुकदमें में वह वांछित चल रहा था। जिसके बाद धीरे-धीरे जब गैंग समाप्त होने लगा तो पिछले 15-20 सालों से मैं अपना नाम पता बदलकर चित्रकूट में बाबा बनकर रह रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्त के पास से छेदा सिंह उर्फ छिद्दा पुत्र अजब सिंह निवासी भासौंन थाना आयाना के पास से एक आधार कार्ड जिसमें परिवर्तित नाम ब्रजमोहन दास पुत्र रामवालक दास निवासी रघुराज दर्ज है, फर्जी पैन कार्ड, फर्जी वोटर आई-डी कार्ड, एक राशन कार्ड मिला है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक शम्भूदयाल, हरिहर सिंह, कांस्टेबल आलोक कुमार, ओमकार, रोहित तोमर, सतेन्द्र सिंह, ओमप्रताप सिंह थाना अयाना शामिल रहे।

Tags: auraioya newscrime news
Previous Post

अवैध अंग्रजी शराब के साथ दो गिरफ्तार, वाहन सीज

Next Post

चोरो ने तीन घरों में की लाखों की चोरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद: मुख्यमंत्री

31/10/2026
Next Post
steal

चोरो ने तीन घरों में की लाखों की चोरी

यह भी पढ़ें

banda

उत्तर प्रदेश : बांदा में घर में लगी आग, जिंदा जली मां और तीन बच्चे

26/12/2020

ब्राह्मण आज भी सभी राजनीतिक पार्टियों की जरूरत : विमल तिवारी

26/12/2021
Murder

घर के बाहर TMC नेता की गोली मारकर आरोप

21/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version