• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

LPG, सिम कार्ड… समेत इन चीजों में हुए बड़े बदलाव, जानें आप पर क्या होगा असर

Writer D by Writer D
01/07/2024
in Business, Main Slider
0
July

Rule Change From 1st July

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आज एक July से हर महीने की तरह कई तरह के बदलाव (Rule Change From 1st July) देखने को मिलने वाले हैं। जिसमें गैस सिलेन्डर, क्रेडिट कार्ड, सिम कार्ड से जुड़े बदलाव शामिल हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव करते हुए कीमतों में कटौती कर राहत दी है। आइए जानते हैं एक जुलाई से हुए बदलावों के बारे में…

July 2024 में ये बड़े बदलाव

1- आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में संशोधन किया है, जिसमें सुबह छह बजे से लागू नई कीमतों में दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial PLG Cylinder) की कीमत 30 रुपये कम हो गयी है। दिल्ली में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम 1676 रुपये से घटकर 1646 रुपये, कोलकाता में 1787 की जगह 1756 रुपये, चेन्नई में 1840.50 रुपये की जगह 1809.50 रुपये और मुंबई में 1629 रुपये से दाम 1598 रुपये हो गया हैं।

2- जुलाई की पहली तारीख से फास्टैग सेवाएं देने वाली बैंकिंग कंपनियां नए शुल्क लागू करेंगी। ग्राहकों को अब टैग मैनेजमेंट, खाते में कम बैलेंस की सूचना और हर तीन महीने में पेमेंट डिटेल्स प्राप्त करने के लिए शुल्क देना होगा।

3- आज से क्रेडिट कार्ड पेमेंट से जुड़ा बड़ा बदलाव लागू हो गया हैं, जिसके बाद क्रेड (CRED), फोनपे (PhonePe), बिलडेस्क (BillDesk) जैसे कुछ फिनटेक पेमेंट प्लेटफॉर्म के जरिये बिल पेमेंट में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, RBI के नए रेग्युलेशन के मुताबिक, एक जुलाई से सभी क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट भारत बिल पेमेंट सिस्टम यानी BBPS के जरिए किए जाने चाहिए। उसके बाद से सभी को भारत बिल पेमेंट सिस्टम (BBPS) के माध्यम से बिलिंग करनी होगी।

4- TRAI ने मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) नियमों में संशोधन किया है। नए MNP नियमों के तहत, TRAI ने यूनिक पोर्टिंग कोड जारी करने के लिए सात दिन की वेटिंग पीरियड शुरू की है। यानी सिम कार्ड खोने या डैमेज होने या चोरी होने पर तुरंत नया नंबर नहीं मिलेगा। लोगों को सात दिनों तक इंतजार करना होगा। नए नियम का उद्देश्य सिम स्वैप तकनीकों के माध्यम से धोखाधड़ी को रोकना है।

5- जुलाई 2024 से मोबाइल यूजर्स को रिचार्ज के लिए जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों यानी रिलायंस जियो (Reliance Jio), एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन-आइडिया (Vodaphone-Idea) तक ने अपने टैरिफ प्लान महंगे कर दिए हैं। ये नए प्लान 3-4 जुलाई से लागू होंगे।

6- जुलाई महीने के लिए बैंक हॉलिडे लिस्ट (Bank Holiday List) आरबीआई की ओर से अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है, इस महीने 12 दिन बैंक बन रहने वाले हैं। हालांकि, ये अलग-अलग राज्यों में वहां होने वाले आयोजनों के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं।

Tags: Business News
Previous Post

जुलाई में ये ग्रह करने जा रहे हैं राशि परिवर्तन, इन राशियों के लिए होगा अनलकी

Next Post

आज भारत की दंड संहिता में लिखा गया नया इतिहास, देश में तीन नए कानून लागू

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

सदन को प्रभावित कर 25 करोड़ जनता के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहा विपक्षः मुख्यमंत्री

04/08/2026
Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
CM Dhami
Main Slider

प्रदेश सरकार बिना रुके, बिना थके अपने हर वादे को कर रही है पूरा: सीएम धामी

04/08/2026
Yogi Cabinet
Main Slider

इंफ्रास्ट्रक्चर से किसानों तक… योगी कैबिनेट ने विकास, निवेश और जनकल्याण पर लिए 21 बड़े फैसले

04/08/2026
Arvind Kejriwal
Main Slider

E-20 पेट्रोल के मुद्दे पर केजरीवाल का प्रदर्शन, पीएम आवास मार्च से पहले पुलिस ने रोका

04/08/2026
Next Post
New laws

आज भारत की दंड संहिता में लिखा गया नया इतिहास, देश में तीन नए कानून लागू

यह भी पढ़ें

Akshay Kumar Rasode main kon tha

‘रसोड़े में कौन था’ पर बनाया अक्षय कुमार ने मीम, सोशल मीडिया पर वायरल

05/09/2020
hair

हर मौसम में बाल रहेंगे सिल्की और स्मूथ, अपनाएं ये उपाय

19/09/2025
SDM Sunil Kumar

अंबेडकरनगर के SDM सुनील कुमार गिरफ्तार, इस आवास योजना में गड़बड़ी से जुड़ा है मामला

20/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version