• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाढ़ की विभिषिका झेल रहे लोगों से मिले सीएम योगी, बोले- आपके साथ खड़ी है सरकार

Writer D by Writer D
31/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को वाराणसी मंडल के बाढ़ प्रभावित जिलों गाजीपुर, चंदौली और वाराणसी का दौरा किया। गंगा के जलस्तर में हुई बढ़ोतरी के कारण बाढ़ की चपेट में आए जिलों का सीएम ने पहले हवाई फिर ग्राउंड जीरो पर उतरकर जायजा लिया। गाजीपुर और वाराणसी में बाढ़ प्रभावितों से मुलाकात करने के साथ ही उनकी कुशलक्षेम पूछी और राहत सामग्री वितरित की। सीएम ने बाढ़ प्रभावितों को आश्वस्त किया कि आपदा की इस घड़ी में डबल इंजन की सरकार हर कदम पर उनके साथ है।

बाढ़ प्रभावितों में राहत सामग्री का वितरण

मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ (cm yogi) ने सबसे पहले गाजीपुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया। इसके बाद मोहम्मदाबाद स्थित अष्ट शहीद इंटर कॉलेज में बनाए गए राहत शिविर में सीएम ने बाढ़ प्रभावितों में राहत सामग्री का वितरण किया।

राजस्थान और मध्यप्रदेश की बारिश से आई बाढ़

सीएम (cm yogi) ने यहां अपने संबोधन में कहा कि राजस्थान और मध्य प्रदेश में हुई अत्यधिक बारिश के कारण पहले चंबल, बेतवा और अन्य नदियों का जलस्तर बढ़ा, इसके बाद यमुना और फिर गंगा में बाढ की स्थिति उत्पन्न हुई है। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को आश्वस्त किया कि इस आपदा की घड़ी में सरकार आपके साथ है। सरकार युद्धस्तर पर हर सहायता मुहैया कराने में जुटी हुई है।

किसानों की चिंता कर रही सरकार

उन्होंने कहा एक तरफ बाढ़ दूसरी तरफ कम बरसात की मार झेल रहे किसानों की चिंता भी सरकार कर रही है। हमने दलहन, तिलहन और सब्जी आदि के बीज किसानों को निःशुल्क उपलब्ध कराने के लिये कृषि एवं उद्यान विभाग को निर्देशित किया गया है।

सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, लोगों को बांटी राहत सामग्री

बाढ़ प्रभावितों की सहायता करें जनप्रतिनिधि

मुख्यमंत्री ने जन प्रतिनिधियों को भी तत्परता के साथ बाढ़ राहत कार्य में जुटकर लोगों की सहायता के लिये कहा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में बाढ़ पीड़ितों को राहत देने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। सरकार हर स्तर पर प्रभावितों के साथ खड़ी है।

चंदौली का हवाई दौरा, बनारस में ग्राउंड जीरो पर लिया हालत का जायजा

मुख्यमंत्री ने इसके बाद चंदौली जिले का हवाई दौरा किया। तपश्चात सीएम सीधे वाराणसी के बीएचयू स्थित हेलीपैड पहुंचे। यहां से वे अस्सी घाट पहुंचे और एनडीआरएफ की टीम के साथ वाराणसी के बाढ़ प्रभावित इलाकों का ग्राउंड जीरो पर निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने वाराणसी के अस्सी, नगवा सहित कई निचले इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, वाराणसी के पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश और जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा मौजूद रहे।

गोयनका विद्यालय में बने राहत शिविर का किया दौरा

निरीक्षण के पश्चात मुख्यमंत्री गोनयका विद्यालय स्थित बाढ़ राहत शिविर पहुंचे। सीएम ने यहां विभिन्न कमरों में सुरक्षित पहुंचाए गए बाढ़ विस्थापितों से मुलाकात की और उनकी कुशलक्षेम पूछी, बच्चों को टॉफी चॉकलेट बांटी और उन्हें समय पर भोजन, दूध आदि मिल रहा है या नहीं, इसकी जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री ने यहां बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री के पैकेट भी वितरित किए।

काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना

इसके बाद सीएम योगी सीधे श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ का विधि-विधान से दर्शन पूजन किया। सीएम ने धाम का निरीक्षण किया साथ ही गंगा द्वार तक गए और यहां गंगा में आयी बाढ़ का जायजा लिया। सीएम इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों और राहत कार्य में जुटे अफसरों को निर्देश देते रहे।

Tags: cm yogivaranasi news
Previous Post

सीएम धामी ने खटीमा गोलीकांड के शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

Next Post

बरसाना में पहली बार राधारानी के भक्तों को दर्शन होंगे लाइव

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post
Radha Ashtami

बरसाना में पहली बार राधारानी के भक्तों को दर्शन होंगे लाइव

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

These better products of Realme will knock on July 1, know the features

1 जुलाई को दस्तक देंगे रियलमी के ये बेहतर प्रॉडक्ट्स, जानिए फीचर्स

25/06/2021
Ankita Murder Case

अंकिता हत्याकांड: आरोपी पुलकित आर्य की फैक्ट्री में लगी आग

30/10/2022

जिले में नदियों ने लिया विकराल रूप, सेना ने संभाला मोर्चा

20/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version