• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक दिन की तेजी के बाद डॉलर के मुकाबले फिर कमजोर हुई रुपया

Writer D by Writer D
26/07/2022
in Business
0
rupee

rupee

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। डॉलर (Dollar) के मुकाबले 1 दिन की मजबूती के बाद भारतीय मुद्रा रुपये (Indian Rupee) में आज एक बार फिर कमजोरी का रुख बना हुआ है। आज मजबूती के साथ कारोबार शुरू करने के बाद रुपया डॉलर के मुकाबले फिलहाल 5 पैसे की कमजोरी के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है।

हालांकि बाजार खुलने के बाद शुरुआती कारोबार में रुपये ने निचले स्तर से 4 पैसे की रिकवरी भी की। इसके बावजूद शुरुआती कारोबार में रुपया लगातार 4 पैसे के सीमित दायरे में ही घूमता हुआ दिख रहा है।

इंटर बैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में रुपये ने आज 5 पैसे की बढ़त के साथ 79.73 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। इसके पहले सोमवार को रुपया डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे की मजबूती के साथ 79.78 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। आज सोमवार की क्लोजिंग की तुलना में 5 पैसे की मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत करने के बावजूद बाजार खुलते ही भारतीय मुद्रा पर दबाव बन गया, जिसके कारण रुपये में तेज गिरावट शुरू हो गई।

ITR: इन आसान तरीकों से कम कर सकते है टैक्स, ऐसे उठाए डिडक्शन का लाभ

डॉलर की मांग में तेजी आने की आशंका के कारण थोड़ी ही देर में रुपया 5 पैसे की कमजोरी के साथ 79.83 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि रुपये की ये कमजोरी अधिक देर तक कायम नहीं रही। कुछ ही देर में रुपये ने निचले स्तर से 4 पैसे की रिकवरी करके डॉलर के मुकाबले 79.79 रुपये का स्तर हासिल कर लिया। यह रिकवरी भी अधिक देर तक बनी नहीं रह सकी। थोड़ी ही देर में रुपया एक बार फिर लुढ़क गया। अभी तक के कारोबार में रुपये की कीमत में लगातार उतार चढ़ाव बना हुआ है जिसकी वजह से डॉलर के मुकाबले भारतीय मुद्रा 79.79 रुपये से लेकर 79.83 रुपये प्रति डॉलर के स्तर के बीच ऊपर नीचे हो रही है।

मार्केट एक्सपर्ट मयंक मोहन के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत में आई तेजी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के रुख में कड़ाई होने की संभावना की वजह से ही आज रुपये पर दबाव की स्थिति बनी हुई है। इसके साथ ही घरेलू शेयर बाजार में आई गिरावट और भारतीय बाजार से विदेशी निवेशकों द्वारा अपने फंड की निकासी किए जाने की वजह से भी आज डॉलर के मुकाबले रुपये पर दबाव बना हुआ है। इसी वजह से मजबूत शुरुआत करने के बावजूद डॉलर के मुकाबले रुपया आज दबाव में कारोबार करता नजर आ रहा है।

Tags: dollorsForeign exchange BusinessForeign exchange Newsforeign exchange reserveForeign exchange resevers
Previous Post

लखीमपुर हिंसा: जेल में रहेंगे मंत्री पुत्र, HC ने आशीष मिश्रा को जमानत देने से किया इंकार

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

Writer D

Writer D

Related Posts

UPI
Business

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज टला, दिवाली तक राहत

13/10/2026
Inflation
Business

सितंबर में महंगाई का झटका, खुदरा दर 5.54% पर पहुंची

13/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Business

बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी उछले

06/10/2026
Gold-Silver
Business

सोने की कीमत गिरी, चांदी के भाव स्थिर

30/09/2026
Next Post
President Murmu and PM Modi congratulated Uttarakhand Foundation Day

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

यह भी पढ़ें

rohit sharma

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच से बाहर हुए रोहित शर्मा

24/10/2020
Sugarcane

गन्ना बीज उत्पादन कर 37 जिलों की 57 हजार से ज्यादा ग्रामीण महिलाएं बनीं सफल उद्यमी

26/03/2026
CM Dhami became an example of public service in disaster

आपदा की घड़ी में जनसेवा की मिसाल बने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

02/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version