• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बनास डेयरी की पहल से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा : पीएम मोदी

Writer D by Writer D
19/04/2022
in गुजरात, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने मंगलवार को गुजरात के दियोदर में बनास डेयरी (Banas Dairy) संकुल में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने के बाद कहा कि बनास डेयरी की पहल से किसान सशक्त होंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत प्रति वर्ष 8.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के दूध का उत्पादन करता है और इस मामले में वह विश्व में प्रथम स्थान पर है। भारत में प्रति वर्ष उत्पादित गेहूं और चावल का कारोबार भी दूध के मुकाबले 8.5 लाख करोड़ रुपये तक नहीं पहुंचता है। उन्होंने कहा कि डेयरी क्षेत्र का सबसे बड़ा लाभ हमारे छोटे किसानों को है।

‘कचरा से कंचन’ अभियान की जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि आज यहां एक बायो-सीएनजी प्लांट का लोकार्पण किया गया है और 4 गोबर गैस प्लांट्स का शिलान्यास हुआ है। ऐसे अनेक प्लांट्स बनास डेयरी देशभर में लगाने जा रही है। ये कचरे से कंचन के सरकार के अभियान को मदद करने वाला है।

Initiatives at Banas Dairy will empower farmers and boost rural economy. https://t.co/QbTQdqyMJX

— Narendra Modi (@narendramodi) April 19, 2022

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत में गांव की अर्थव्यवस्था और माताओं-बहनों के सशक्तिकरण को कैसे बल दिया जा सकता है, सहकारी आंदोलन कैसे आत्मनिर्भर भारत अभियान को ताकत दे सकता है, ये सबकुछ यहां प्रत्यक्ष अनुभव किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बनास डेयरी संकुल, पनीर और मट्ठा प्लांट, ये सभी तो डेयरी सेक्टर के विस्तार में अहम हैं ही, बनास डेयरी ने ये भी सिद्ध किया है कि स्थानीय किसानों की आय बढ़ाने के लिए दूसरे संसाधनों का भी उपयोग किया जा सकता है।

Image

उन्होंने कहा कि गोबर-धन के माध्यम से एक साथ कई लक्ष्य हासिल हो रहे हैं। एक तो इससे गांवों में स्वच्छता को बल मिल रहा है, दूसरा, इससे पशुपालकों को गोबर का भी पैसा मिल रहा है। तीसरा, गोबर से बायो-सीएनजी और बिजली जैसे उत्पाद तैयार हो रहे हैं। चौथा, इस पूरी प्रक्रिया में जो जैविक खाद मिलती है, उससे किसानों को बहुत मदद मिल रही है।

पीएम मोदी-सीएम योगी के विश्वास पर खरे उतरे : एके शर्मा

प्रधानमंत्री ने सोमवार को गांधीनगर के विद्या समीक्षा केंद्र दौरे का उल्लेख करते हुए कहा कि गुजरात आज सफलता की जिस ऊंचाई पर है, विकास की जिस ऊंचाई पर है वो हर गुजराती को गर्व से भर देता है। इसका अनुभव उन्होंने कल गांधीनगर के विद्या समीक्षा केंद्र में किया। गुजरात के बच्चों के भविष्य को, हमारी आने वाली पीढ़ियों को संवारने के लिए विद्या समीक्षा केंद्र एक ताकत बन रहा है।

Image

प्रधानमंत्री ने इससे पहले अपने गुजरात प्रवास के दूसरे दिन बनासकांठा के दियोदर में 600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाए गए नये डेयरी परिसर और आलू प्रसंस्करण संयंत्र राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री ने बनास सामुदायिक रेडियो स्टेशन भी राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री ने पालनपुर में बनास डेयरी संयंत्र में पनीर उत्पादों और मट्ठा पाउडर के उत्पादन के लिए विस्तारित सुविधाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। साथ ही, प्रधानमंत्री गुजरात के दामा में स्थापित जैविक खाद और बायोगैस संयंत्र राष्ट्र को समर्पित किया।

योगी कैबिनेट मीटिंग में लैब असिस्टेंट भर्ती पर हुआ बड़ा फैसला, 14 प्रस्तावों पर लगी मुहर

प्रधानमंत्री ने खिमाना, रतनपुरा-भीलडी, राधनपुर और थावर में स्थापित होने वाले 100 टन क्षमता के चार गोबर गैस संयंत्रों की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री ने बनास की एक कॉफी टेबल बुक का भी लोकार्पण किया।

Tags: banas dairygujrat newslive hindi newsNational newsnews hindi todaynews in hindipm modiTodays News
Previous Post

योगी कैबिनेट मीटिंग में लैब असिस्टेंट भर्ती पर हुआ बड़ा फैसला, 14 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Next Post

 हाईस्कूल के पास लगातार तीन धमाके, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
उत्तराखंड

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने 7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, 108\.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

24/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

23/09/2026
उत्तराखंड

बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान

23/09/2026
उत्तराखंड

ज्योलिकोट दूषित पेयजल प्रकरण पर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक

23/09/2026
Next Post
Explosion on railway track in Fatehgarh Sahib

 हाईस्कूल के पास लगातार तीन धमाके, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

यह भी पढ़ें

CM Yogi caressed the children in the temple

सीएम योगी ने मंदिर में दर्शन पूजन करने आए बच्चों का किया दुलार, की गोसेवा

25/05/2024
IED Blast

सुरक्षाबलों के काफिले पर आत्मघाती विस्फोट, मारे गए दो जवान

27/05/2023
Former BJP MP Ram Charitra Nishad

भाजपा के पूर्व सांसद राम चरित्र निषाद का कोरोना से निधन

03/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version