• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत का समर्थन करते हुए रूस ने कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान को फिर सुनाया खरा-खोटा

Desk by Desk
13/11/2020
in Main Slider, जम्मू कश्मीर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
भारत का समर्थन India's support

भारत का समर्थन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत के सदाबहार दोस्त रूस ने एक बार फिर कश्मीर के मुद्दे पर खुला समर्थन किया है। रूस ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) में चर्चा के दौरान कश्मीर जैसे द्विपक्षीय मुद्दों को नहीं लाना चाहिए। उसने कहा कि ऐसा करना समूह के सिद्धांतों के खिलाफ है।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संगठन के डिजिटल शिखर सम्मेलन में अपने संबोधन में मंगलवार को समूह के आधारभूत सिद्धांतों का उल्लंघन कर एससीओ में द्विपक्षीय मुद्दों को ‘अनावश्यक रूप से’ लाने के बार-बार प्रयास करने वालों पर हमला बोला था। मोदी की इन टिप्पणियों को एससीओ में कश्मीर का मुद्दा उठाने के पाकिस्तान के प्रयास के संदर्भ में देखा गया था।

जहरीली शराब ने लखनऊ में तीन घरों का चिराग बुझाया, पुलिस और आबकारी विभाग की लापरवाही उजागर

रूसी मिशन के उपप्रमुख रोमन बाबुश्किन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह एससीओ चार्टर का हिस्सा है कि द्विपक्षीय मुद्दों को (एससीओ के) एजेंडे में न लाया जाए। हमने यह सभी सदस्य देशों को स्पष्ट कर दिया है कि बहुपक्षीय सहयोग की प्रगति की खातिर इससे बचा जाना चाहिए।

वह इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या एससीओ अध्यक्ष के रूप में रूस ने पाकिस्तान के समक्ष संबंधित मुद्दा उठाया है। बाबुश्किन ने कहा कि जहां तक भारत-पाकिस्तान विवाद का संबंध है, हमारी स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। हम उम्मीद करते हैं कि इस तरह की घटना न हो।’

सितंबर के मध्य में एससीओ सदस्य राष्ट्रों के शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों की डिजिटल बैठक से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने तब बहिर्गमन किया था जब पाकिस्तानी प्रतिनिधि ने ऐसा नक्शा प्रस्तुत किया, जिसमें कश्मीर को गलत तरीके से दिखाया गया था। नई दिल्ली ने बैठक के नियमों का ‘खुला निरादर’ करने को लेकर पाकिस्तान की निंदा की थी।

पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने की राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, ये है वजह

भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के चतुर्पक्षीय गठबंधन ‘क्वाड’ के बारे में पूछे जाने पर बाबुश्किन ने कहा कि हिंद और प्रशांत महासागरों में समावेशी समुद्री सहयोग को बढ़ावा देने के नई दिल्ली के इरादों के बारे में रूस को कोई संदेह नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और यूरेशियाई आर्थिक संघ के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत संतोषजनक ढंग से आगे बढ़ रही है।

Tags: bilateral issuesindia russiainstanceskashmir issuemultilateral cooperation.Pakistanroman n babushkinRussiasco charterSCO MeetingShanghai Cooperation OrganizationWorld Hindi NewsWorld News in Hindiएससीओ बैठककश्मीर मुद्दाभार रूसरूस
Previous Post

जहरीली शराब ने लखनऊ में तीन घरों का चिराग बुझाया, पुलिस और आबकारी विभाग की लापरवाही उजागर

Next Post

वाराणसी में 41 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए, अब तक 284 लोगों की मौत

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
वाराणसी में 41 नए कोरोना पॉजिटिव 41 new Corona positive in Varanasi

वाराणसी में 41 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए, अब तक 284 लोगों की मौत

यह भी पढ़ें

second phase of vaccination

1 मार्च से शुरू होगा दूसरे चरण का कोरोना टीकाकरण, खुद ही कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

27/02/2021
CM Dhami

वेदों में पूरे ब्रह्माण्ड का रहस्य समाया है: सीएम धामी

26/12/2022
Biodiversity

रंग लाया योगी सरकार का प्रयास, उत्तर प्रदेश में पाई गईं सर्वाधिक डॉल्फिन

03/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version