• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शादी से इनकार करने पर प्रेमिका को चाकू से गोदकर की निर्मम हत्या

Writer D by Writer D
13/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजीपुर
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजीपुर जनपद के नोनहरा थाना क्षेत्र के पकवाइनार के सक्करपुर गांव में प्रेमी ने प्रेमिका की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी। सोमवार की देर शाम इस दिल दहला देने वाली घटना से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी होते ही एसपी रामबदन सिंह ने पुलिस बल के साथ मौका मुआयना किया।

उल्लेखनीय है कि अभिषेक यादव का करीब चार साल से युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका की दूसरी जगह शादी की बात चल रही थी। ऐसे में आरोपित दबाव बना रहा था कि शादी से इनकार कर दो लेकिन वह नहीं मानी। शाम को उसने एक बार फिर उसे बुलाकर साथ भाग चलने को कहा। न मानने पर उसने चाकू घोपकर प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। प्रेमिका की हत्या को अंजाम देकर आरोपित प्रेमी सोमवार की देर शाम अटवा मोड़ चौकी पर आया और कहा कि मैं एक लड़की को चाहता था, और वह मुझसे शादी करने से इनकार कर दी। इसपर मैंने उसे अपने साथ चलने के लिए कहा तो उसने इंकार कर दी। इस बात पर मैंने उसे चाकू मार दी।

इस सूचना पर एसओ नोनहरा उस लड़के को लेकर मौके पर गए और लड़की को लाकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अभिषेक यादव पिता कैलाश यादव निवासी पकइनार गांव बताया। आरोपित प्रेमी ने बताया कि मैं इस लड़की को पिछले 4 सालों से चाहता था और बातचीत भी करता था। मैंने शादी के लिए इससे कई बार कहा तो इसने कहा कि नहीं, मेरे घर वालों से बात मत करो, मेरे भाई तथा पिताजी शादी के लिए नहीं मानेंगे। फिर लड़के ने कहा कि मेरे साथ भाग चलो लेकिन लड़की ने मना कर दिया। जिसको लेकर युवक ने सोमवार को लड़की को खेत में बुलाकर चाकू मार दिया। जिससे लड़की की मृत्यु हो गई। अभियुक्त पुलिस गिरफ्त में है। घरवालों को सूचना दे दी गई है। संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। एसपी रामबदन सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग में हत्या हुई है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Tags: crime newsghajipur news
Previous Post

डॉक्टर ने दिनदहाड़े पत्नी पर तेजाब फेंक कर की हत्या की कोशिश

Next Post

यह बाथ आपकी स्किन बनाएगा यंग और ब्‍यूटिफुल, जानें इसका तरीका

Writer D

Writer D

Related Posts

Bread Rolls
Main Slider

स्नैक्स में बनाए क्रिस्पी ब्रेड रोल, बारिश का बढ़ जाएगा मजा

23/08/2026
Inverter
Main Slider

घर में यहां न रखें इन्वर्टर, हो सकता है बड़ा नुकसान

23/08/2026
Putrada Ekadashi
Main Slider

संतान सुख के लिए खास है पुत्रदा एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त

23/08/2026
Bookshelves
Main Slider

इंटीरियर निखारने के साथ ही घर को आकर्षक बनाएंगे ये क्रिएटिव बुकशेल्फ

23/08/2026
IIM Lucknow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में अब छोटे उद्यमों को बड़ा बनाएगा ‘आईआईएम मॉडल’

22/08/2026
Next Post
skin care in Monsoon

यह बाथ आपकी स्किन बनाएगा यंग और ब्‍यूटिफुल, जानें इसका तरीका

यह भी पढ़ें

Life Imprisonment

अधिवक्ता की हत्या मामले में पांच को उम्रकैद

18/09/2022
Satwik-Chirag

CWG: बैडमिंटन में भारत की गोल्डन हैट्रिक, सात्विक-चिराग की जोड़ी ने जीता गोल्ड

08/08/2022
wall collapsed

बारिश का कहर, चेंबूर में दीवार गिरने से 15 लोगों की मौत

18/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version