• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

साय सरकार ने कोचिंग सेंटरों को जारी किया ये निर्देश, एक महीने में करना होगा ये काम

Writer D by Writer D
10/08/2024
in छत्तीसगढ़, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Vishnu dev Sai

CM Vishnu dev Sai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायपुर। नई दिल्ली के कोचिंग सेंटर (Coaching Center) में हादसे के बाद छत्‍तीसगढ़ सरकार (Sai Government) के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कोचिंग, स्कूल, हॉस्टल, अस्पताल, शॉपिंग मॉल व शैक्षणिक संस्थानों का एक महीने के भीतर ऑडिट कराने के निर्देश जारी किए हैं।

ऑडिट में फायर फाइटिंग सिस्टम, फायर अलार्म आदि का परीक्षण किया जाना है। साथ ही बिल्डिंग सेफ्टी, सीसीटीवी, सुरक्षा स्टाफ सहित अन्य मानकों का बारीकी से पड़ताल किया जाना है। यह ऑडिट नगर-निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत क्षेत्रों में किया जाना है। ऑडिट के लिए गठित समिति को एक महीने के भीतर प्रतिवेदन संबंधित निकायों के कमिश्नरों को सौंपा जाना है।

ऑडिट के लिए महत्वपूर्ण बिंदु

1. फायर अलार्ट सिस्टम की स्थापना।

2. आपातकालीन निकासी योजना, नियमित फायर ड्रिल्स।

3. फायर हाइड्रेंट सिस्टम व पानी की उपलब्धता।

4. भवन का नियमित निरीक्षण और संरचनात्मक सुरक्षा।

5. बिजली उपकरणों व वायरिंग की नियमित जांच।

6. लिफ्ट एवं सीढ़ियों की सुरक्षा एवं नियमित जांच।

7.भवन अनुज्ञा एवं भवन पूर्ण होने की स्थिति में भवन पूर्णता प्रमाण-पत्र व स्वीकृति।

8. आपातकालीन नंबर, स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं के लिए नियमित प्रशिक्षण।

9. सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, नियमित निगरानी।

10. सभी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम व सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम।

बेसमेंट में सिर्फ पार्किंग की अनुमति

जारी दिशा-निर्देश में कहा गया है कि स्कूल, कॉलेज, कोचिंग, हॉस्टल, हॉस्पिटल, शॉपिंग मॉल, शो-रूम आदि संस्थानों के बेसमेंट का उपयोग सिर्फ पार्किंग के लिए किया जाएगा। बेसमेंट का उपयोग लाइब्रेरी, कक्षाएं, कारोबार, दफ्तर व अन्य गतिविधियों के लिए नहीं किया जाएगा। साथ ही जल निकासी की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की जानी है। कोचिंग संस्थानों की राष्ट्रीय भवन संहिता (एनबीसी) के आधार पर जांच की जानी चाहिए।

निगम से लेकर नगर पंचायतों में समितियों का गठन

सुरक्षा जांच के लिए निगम से लेकर नगर पंचायतों में समितियों का गठन होगा। समितियों में वरिष्ठ अभियंता, राजस्व विभाग के प्रतिनिधि, मुख्य नगर पालिका अधिकारी आदि अधिकारी शामिल होंगे। आदेश में कहा गया है कि इन संस्थानों में नियमित रूप से निगरानी समिति जांच करेगी।

कोचिंग सेंटर में जलभराव से छात्रों की मौत

नईदिल्ली के राव आईएएस स्टडी सर्किल के बेसमेंट में जलभराव होने की वजह से तीन छात्रों की मौत हो गई, वहीं 12 छात्रों को मुश्किल से बाहर निकाला गया। इससे पहले नईदिल्ली में ही कोचिंग सेंटर में आगजनी की वजह से 60 से अधिक छात्र आग में झुलसते बचे। कई छात्र बिल्डिंग से नीचे कूदते जख्मी हो गए।

Tags: Chattisgarh NewsCM Vishnu Dev SaiNational news
Previous Post

पीएम मोदी ने वायनाड के आपदा प्रभावित इलाकों का किया दौरा, पीड़ितों से की मुलाकात

Next Post

मृतक आश्रित महिलाओं को सीएम योगी ने प्रदान किये चेक

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

हाउस ऑफ हिमालयाज का कारोबार छह करोड़ के पार, धामी बोले- स्थानीय आर्थिकी मजबूत करना लक्ष्य

06/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भाजपा उम्मीदवार दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन

06/10/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय सिंगापुर दौरे के तीसरे दिन आज निवेशकों संग करेंगे बैठक

06/10/2026
Main Slider

EC के खिलाफ विपक्ष का मार्च, बैरिकेड पर चढ़े सपा नेता; राहुल-प्रियंका-अखिलेश धरने पर

06/10/2026
उत्तराखंड

आंगन मिलन में सीएम धामी का संदेश, हर बच्चे को स्वस्थ और सुरक्षित माहौल का संकल्प

05/10/2026
Next Post
cm yogi

मृतक आश्रित महिलाओं को सीएम योगी ने प्रदान किये चेक

यह भी पढ़ें

pm modi-yogi

सीएम योगी के कोरोना प्रबंधन से पीएम मोदी ने जताया संतोष, कही ये बात

19/05/2021
Colonel Sofia Qureshi and Wing Commander Vyomika Singh

कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह बनी Operation sindoor का चेहरा, जानें इनके बारे में

07/05/2025
black forehead

माथे के कालेपन को दूर कर देंगे ये नुस्खे, मिलेगा जबरदस्त निखार

07/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version