• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महंत नरेंद्र गिरि को अंतिम विदाई देने देश के कोने-कोने से पहुंचे साधू-संत

Writer D by Writer D
22/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
Mahant Narendra Giri

Mahant Narendra Giri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि को बुधवार को अंतिम विदाई दी जाएगी। उनके अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए देश के कोने-कोने से साधु-संत प्रयागराज पहुंच रहे हैं।

महंत नरेंद्र गिरी के शव को पोस्टमार्टम के बाद श्री मठ बाघम्बरी गद्दी लाया जाएगा, जहां पर महंत नरेंद्र गिरि के पार्थिव शरीर को फूलों से सजाया जाएगा। जिसके बाद फूलों से सजाये गये विशेष रथ से शव को संगम ले जाया जाएगा। वहां पर पार्थिव शरीर को संगम स्नान कराने के बाद शव को दोबारा श्री मठ बाघम्बरी गद्दी लाया जाएगा।

महंत नरेंद्र गिरि की अंतिम इच्छा के मुताबिक उनकी समाधि उनके गुरु भगवान गिरि की समाधि के बगल में नींबू के पेड़ के नीचे बनाई जाएगी। उन्हें समाधि देने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एक बड़ा गड्ढा भी बनाया गया है। कई टन फूल कोलकाता, पुणे व काशी से मंगाए गए हैं। संत परंपरा के मुताबिक महंत नरेंद्र गिरी को अंतिम विदाई दी जाएगी।

इस मौके पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री और जूना अखाड़े के संरक्षक महंत हरि गिरी भी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही साथ दूसरे अखाड़ों के महंत और श्री महंत भी बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि सोमवार शाम लगभग 5:30 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में महंत नरेंद्र गिरी की मौत हो गई थी।

महंत नरेंद्र गिरी अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटके पाए गए थे। जिसके बाद सबसे पहले उनके आत्महत्या किए जाने की पुष्टि आईजी के पी सिंह ने की थी। लेकिन इस मामले में एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उनके पूर्व शिष्य स्वामी आनंद गिरी, बड़े हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी आद्या प्रसाद तिवारी और उनके बेटे संदीप तिवारी को इसके लिए जिम्मेदार बताया गया है।

इसी पत्र के आधार पर स्वामी आनंद गिरी को हरिद्वार से यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया, जबकि आद्या प्रसाद तिवारी को श्री मठ बाघम्बरी गद्दी से ही गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को पुलिस आज कोर्ट में पेश करेगी। हालांकि तीसरे आरोपी संदीप तिवारी को लेकर भी गिरफ्तारी की बात कही जा रही थी। लेकिन डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने कहा है फिलहाल दो ही आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है और दोनों को ही आज कोर्ट में पेश किया जाएगा‌। तीसरा आरोपी संदीप तिवारी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Tags: Mahant Narendra Giri caseMahant Narendra Giri newsmahant narendra giri passed awaymahant narendra giri postmortermmahant narendra giri suicide caseMahant Narendra Giri updatesPrayagraj News
Previous Post

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव, कच्चे तेल के दामों में आया उछाल

Next Post

महंत नरेंद्र गिरि के पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम पूरा, CM योगी को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Cockroach Party Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ‘कॉकरोच’ की एंट्री, युवाओं ने बनाई ये पार्टी

01/08/2026
School Closed
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा का असर, इस जिले में 12वीं तक के स्कूल हर शनिवार- सोमवार रहेंगे बंद

01/08/2026
UPPCL
उत्तर प्रदेश

ऊर्जा निगमों में निदेशक पदों के लिए इंटरव्यू, इकलौते दलित निदेशक ने भी दिया इस्तीफा

01/08/2026
Heavy Rain
उत्तर प्रदेश

यूपी में मानसून रहेगा मेहरबान, सात दिनों तक झमाझम बारिश की चेतावनी

01/08/2026
Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
Next Post
Mahant Narendra Giri

महंत नरेंद्र गिरि के पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम पूरा, CM योगी को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सीएम धामी ने हरिद्वार जनपद को दी 1168 करोड़ रूपये की विकास योजनाओं की सौगात

12/02/2024
J&K High Court

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने निकाली बंपर वैकेंसी, फटाफट करें अप्लाई 

02/03/2022
exam

राजस्थान CHO भर्ती परीक्षा 10 नवंबर को होगी, जल्द होंगे प्रवेश पत्र जारी

03/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version