• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘तुम मेरी नींद की गोली हो, तुम्हीं मेरा तकिया हो’, डेथ एनिवर्सरी पर सायरा बानो को आई दिलीप कुमार की याद

Writer D by Writer D
09/07/2024
in मनोरंजन
0
dilip kumar

dilip kumar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बॉलीवुड के लेजेंड्स में से एक दिलीप कुमार (Dilip Kumar) की तीसरी डेथ एनिवर्सरी पर उनकी पत्नी, वेटरन एक्ट्रेस सायरा बानो (Saira Bano) ने सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए एक लंबा सा नोट शेयर किया है।

सायरा (Saira Bano) ने अपने नोट में दिलीप साहब से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताईं। उन्होंने बताया कि एक समय दिलीप कुमार को इनसोम्निया की गंभीर शिकायत थी, यानी उन्हें नींद ही नहीं आती थी। उन्होंने इसके लिए दवाई भी ली थी लेकिन वो भी बेअसर रही थी।

सायरा के आने के बाद ही सो पाए दिलीप कुमार (Dilip Kumar)

अपने नोट में सायरा बानो ने बताया, ‘साहब (Dilip Kumar) एक ऑल टाइम ग्रेट एक्टर थे। उनके लिए हर चीज उपलब्ध थी, फिर भी बहुत लोगों को नहीं पता कि उन्हें गंभीर इनसोम्निया था। हमारी शादी से पहले, दवा लेने के बाद भी, वो सुबह तक जागते रहते थे। हालांकि, एक बार जब हमारी शादी हो गई और एक दूसरे के बिना हमारा रहना मुश्किल हो गया, तब वो वक्त पर सोने लगे। उन्होंने मुझे एक क्यूट निकनेम भी दिया था, बड़े प्यार से ये कहते हुए कि ‘सायरा, तुम मेरी नींद की गोली हो, तुम्हीं मेरा तकिया हो।’ वो जिस प्यार से ये कहते थे, उसे याद करके मैं आजतक हंस पड़ती हूं।’

सायरा ने दिलीप साहब (Dilip Kumar) का एक और किस्सा बताया, जब उन्होंने सायरा के लिए एक प्यारा सा नोट लिखा था। इस नोट की फोटो शेयर करते हुए सायरा ने बताया कि उन्हें म्यूजिक का बहुत शौक था, इसलिए उनके घर पर अक्सर ही एक दरबार सा जमा रहता था, जहां आर्टिस्ट आकर म्यूजिक प्रेजेंट करते थे।

सायरा ने बताया, ‘साहब अक्सर, नींद लेने के लिए दरबार से सरक लिया करते थे। ऐसी ही एक शाम को, दरबार से गायब हो जाने के बावजूद, उन्हें मेरे बिना नींद ही नहीं आ रही थी। तो उन्होंने मुझे एक नोट लिखा, ‘नींद आ रही है, आपकी क्या सलाह है आंटी??… 100% आपका।”

सायरा ने कहा कि ये नोट वो दिलीप कुमार (Dilip Kumar) के उन फैन्स, दोस्तों परिवार और शुभचिंतकों के लिए लिख रही हैं जो आज भी हर मौके पर उन्हें प्यार भरे मैसेज भेजते हैं।

1922 में जन्मे दिलीप कुमार ने 1944 में आई फिल्म ‘ज्वार भाटा’ से डेब्यू किया था और वो ‘आन’, ‘दाग’, ‘मधुमती’ और ‘नया दौर’ जैसी कई आइकॉनिक हिंदी फिल्मों में नजर आए। उनका निधन 7 जुलाई 2021 को हुआ था।

Tags: bollywood gossipsDilip Kumar death anniversarysaira banu
Previous Post

मुठभेड़ में 14 लाख रुपये का इनामी नक्सली ढेर, दर्ज हैं 8 आपराधिक मामले

Next Post

‘… भारत-रूस की दोस्ती हमेशा प्लस में रही है’, मास्को में भारतवंशियों के बीच बोले पीएम मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आसमान में मनाया करवा चौथ, 35 हजार फीट पर राघव ने परिणीति को पिलाया पानी

30/10/2026
मनोरंजन

‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल

28/10/2026
मनोरंजन

KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी

24/10/2026
मनोरंजन

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

21/10/2026
मनोरंजन

रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में 3 करोड़ रुपये पार

21/10/2026
Next Post
PM Modi

'... भारत-रूस की दोस्ती हमेशा प्लस में रही है', मास्को में भारतवंशियों के बीच बोले पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

nikki tamboli jaan kumar

‘बिग बॉस 14’ के घर में जान कुमार सानू ने फिर से किया निक्की तंबोली से अपने प्यार का इजहार

31/10/2020
murder

औरैया : नाबालिग का शव मिलने से मचा हड़कंप, रेप के बाद हत्या की आशंका

27/10/2020
petrol

पेट्रोल डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें अपने शहर के रेट

05/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version