• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान की बढ़ी सुरक्षा, खान परिवार ने की ऐसी अपील

Writer D by Writer D
13/10/2024
in मनोरंजन
0
Salman Khan

Salman Khan, Baba Siddiqui

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान (Salman Khan) की सुरक्षा और भी बढ़ा दी गई है। जैसे ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदार ली, उसके बाद सलमान की सुरक्षा के लिए पुलिस सतर्क हो गई। गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई। अब ऐसी जानकारी है कि खान परिवार ने अपने करीबी लोगों से ऐसी अपील की है कि अभी सलमान से मिलने न आएं।

जानकारी के मुताबिक सलमान (Salman Khan) को पुलिस की तरफ से भीड़-भाड़ वाली जगह पर जाने की इजाजत नहीं है, लेकिन जब शनिवार रात बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई तो सलमान रुक नहीं पाए और अपने दोस्त के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल चले गए। वहीं इस मामले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लेते ही पुलिस की तरफ से सलमान को कहा गया है कि वो किसी से न मिलें।

सलमान (Salman Khan) और बाबा सिद्दीकी की दोस्ती

बाबा सिद्दीकी और सलमान (Salman Khan)  काफी अच्छे दोस्त थे। दोनों हमेशा एक दूसरे के सुख-दुख में खड़े नजर आते थे। हर साल जब वो इफ्तार पार्टी का आयोजन करते थे तो सलमान उसमें जरूर शामिल होते थे। साल 2013 में बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में ही शाहरुख-सलमान की सुलह हुई थी। साल 2008 में हुए एक झगड़े के बाद शाहरुख-सलमान ने पांच साल तक बात नहीं की थी, लेकिन बाबा सिद्दीकी की पार्टी में फिर से दोनों के दिल मिल गए थे।

बाबा सिद्दीकी पर हुई थी फायरिंग

जानकारी के अनुसार सलमान (Salman Khan) के परिवार वालों ने तमाम करीबियों और दोस्तों से ऐसी अपील की है कि अभी सलमान से मिलने न आएं। परिवार ने ये अपील सलमान की सुरक्षा के लिहाज से की है। बहरहाल, 12 अक्टूबर की रात बांद्रा ईस्ट इलाके में बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस बाहर बाबा सिद्दीकी पर गोलियां चलीं। उसके बाद उन्हें फौरन लीलावती अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई। सलमान, संज दत्त, शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा रात में अस्पताल पहुंचे थे।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली बाबा सिद्दीकी के हत्या की जिम्मेदारी, सलमान खान के लिए कही ये बात

उसके बाद 13 अक्टूबर को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली। लॉरेंस सलमान को भी कई बार धमकियां दे चुका है। उसे देखते हुए सलमान की सेक्योरिटी टाइट कर दी गई है।

Tags: Baba Siddiqui murderbaba siddiqui shot deadEntertainment newsSalman Khan
Previous Post

बाढ़ से प्रभावित अन्नदाताओं के लिए मसीहा बनी योगी सरकार

Next Post

मुख्यमंत्री ने एम्स सेटेलाइट सेंटर किच्छा का किया निरीक्षण

Writer D

Writer D

Related Posts

Actor Bharat Kapoor passes away
Main Slider

नहीं रहे दिग्गज एक्टर भरत कपूर, 86 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

27/04/2026
Asha Bhosle
Main Slider

खामोश हुईं सुरों की रानी: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

12/04/2026
Asha Bhosle
Main Slider

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

11/04/2026
Salman Khan and Shahrukh Khan attended Rajat Sharma's daughter's wedding
मनोरंजन

रजत शर्मा की बेटी की शादी में पहुंचे ‘करण-अर्जुन, लूट ली महफिल

05/04/2026
Sonam Kapoor
मनोरंजन

बधाई हो! सोनम कपूर बनी मम्मी, दिया दूसरे बेटे को जन्म

30/03/2026
Next Post
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने एम्स सेटेलाइट सेंटर किच्छा का किया निरीक्षण

यह भी पढ़ें

जलशक्ति मंत्री ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

22/10/2021
Mahavikas Aghadi

शिंदे सरकार ने महाविकास आघाड़ी के कई नेताओं की सुरक्षा हटाई

28/10/2022
Imprisonment

बालिका से दुष्कर्म के आरोपित को 5 साल की सजा

28/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version