• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा सरकार को समाजवादी पार्टी ही हटा सकती है: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
26/12/2022
in उत्तर प्रदेश, झाँसी
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जेल में बंद समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायक से मिलने पहुंचे पार्टी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सोमवार को राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि मुख्य विपक्षी दल सपा ही भाजपा को मात दे सकती है और यही वजह है कि पार्टी के प्रमुख नेताओं के खिलाफ चुन चुनकर कार्रवाई की जा रही है तथा फर्जी मुकदमें दर्ज कराये जा रहे हैं।

यहां जिला जेल में सपा के कद्दावर नेता और पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव से मुलाकात के बाद जेल परिसर के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए श्री यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि जब मुख्यमंत्री लोगों पर फर्जी मुकदमें लगाने के आदेश दे रहे हों तो फिर क्या हो सकता है। विरोधी नेता ही नही सच्चाई लिखने वाले पत्रकारों को भी नहीं बख्शा जा रहा है और उन पर भी एक के बाद एक मुकदमें लिखे जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सपा नेता दीप नारायण पूरी तरह से निर्दोष हैं जिन्हें एक सोची समझी साजिश के तहत जेल भेजा गया है। उन्होंने न्यायपालिका पर पूरे भरोसे की बात कहते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि वह अदालत में निर्दोष साबित होंगे और जल्द ही जेल से रिहा होंगे। उन्होंने सरकार के इशारे पर सजा काट रहे सपा विधायक को जेल के नियमानुसार तय सुविधाएं भी सरकार के इशारे में नहीं दिये जाने का भी आरोप लगाया।

श्री यादव ने कहा कि इस सरकार में सब एजेंसियां दबाव में हैं, अधिकारी दबाव में हैं और अब उनका एक ही काम है समाजवादी नेताओं के खिलाफ फर्जी मुकदमें लिखो और जेल भेजो। इस सरकार मे किसान आत्महत्याएं कर रहें हैं, महिलाएं असुरक्षित हैं। पुलिस हिरासत में सर्वाधिक मौतें इस सरकार में हो रहीं हैं, बाजार पर चीन का कब्जा है और सरकार प्रोपेगेंडा में लगी है।

मात्र 6 सप्ताह में यूपी स्टेट मेडिकल फैकल्टी का जारी हुआ रिजल्ट

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद और राज्य की भाजपा सरकार पूरी तरह से असफल हैं। इसी असफलता को छिपाने के लिए मजबूत विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। केंद्र की सरकार को बने आठ साल हो गये और एक साल बाद चुनाव हैं, प्रधानमंत्री ने कितने वादे यहां किये क्या कोई बदलाव आया। जो काम आठ साल में नहीं हुआ वह अगले डेढ़ दो साल में कैसे हो जायेगा। डिफेंस के नाम पर बुंदेलखंड की जनता को धोखा दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी को एक्सप्रेस वे से दिल्ली से जोड़ने की बात कही थी। बताएं क्या बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में झांसी कहीं से जुड़ा है । मुख्यमंत्री को झांसी से दिल्ली जाने का रास्ता हीं नहीं पता था अगर उन्हें कुछ पता होता तो एक्सप्रेस वे से झांसी जुड़ा न होता।

झांसी में सैनिक स्कूल समाजवादी पार्टी सरकार में बना क्या यह सरकार इस स्कूल को बजट भी दे पा रही है। मेडिकल कॉलेज में 500 बेड का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल समाजवादी पार्टी की सरकार ने बनाया क्या ये बजट दे पा रहे हैं। एंबुलेंस की , 100 नंबर की सुविधाओं की दुर्दशा कर दी गयी है, पैरामेडिकल के लिए सरकार बजट नहीं दे पा रही है। युवाओं को रोजगाार यह सरकार नहीं दे पा रही है। इस सरकार के पास किसी समस्या का समाधान नहीं है इसीलिए विपक्षी राजनीतिक दलों को आपस में उलझाये कर रखना चाहती है।

उन्होंने (Akhilesh Yadav) कहा कि सरकार जिस तरह की परंपरा डाल रही है वह बहुत दुखद है। यह पहली बार है कि सरकार के दबाव में इनके इशारे पर संस्थाएं हाथ खड़ा कर दे रहीं हैं। इससे दुखद और कुछ हो नहीं सकता है।उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने जिला पंचायतें लूटीें, ब्लाॅक प्रमुखी के चुनाव लूटे, विधानसभा चुनाव में जब हार रहे थे तो जो कर सकते थे वह किया। जनता ने मतदान किया लेकिन जिस तरह के परिणाम जनता चाहती थी उस तरह के परिणाम नहीं आये लेकिन अगर बहुमत मिल गया है तो इसका मतलब यह नहीं कि पूरा का पूरा लोकतंत्र ही खत्म कर दें। जिस रास्ते पर सरकार जा रही है उससे समाजवादी पार्टी यूं ही मोर्चा लेती रहेगी।

उन्होंने कहा कि जनता के हर मुद्दे पर यह सरकार पूरी तरह से असफल है। महंगाई ,बेरोज़गारी चरम पर है कोई समाधान नहीं। इस सरकार में न्याय की उम्मीद कोइ नहीं कर सकता । अब तमाशा कर रहे हैं मंत्री दुनिया के अलग अलग देशों में निवेश लेने जा रहे हैं । विदेशों में एमओयू साइन कर रहे हैं।

सरकार के द्वारा किये जा रहे एमओयू पर सवाल उठाते हुए कहा कि कौन कौन से एमओयू किये हैं इन सब एमओयू को विधानसभा पटल पर रखा जाना चाहिए क्योंकि मंत्री आम जनता के पैसे पर विदेश जाकर यह समझौते कर रहे हैं तो जनता को यह जानने का हक है कि कौन कौन से एमओयू हुए हैं। एमओयू कैसे कर रहे हैं, क्या इस सरकार के पास को निश्चित औद्योगिक नीति है। जिस सरकार ने कोई औद्योगिक नीति ही नहीं बनायी वह यहां आने वाले कारोबारी के साथ काम किस आधार पर करेगी। है कोई नीति ताे बताये सरकार।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री के साथ सपा के वरिष्ठ नेता चंद्र पाल सिंह यादव, दीपनारायण सिंह यादव के पुत्र दीपांकर यादव, पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश कश्यप आदि मौजूद रहे।

Tags: akhilesh yadavJhansi news
Previous Post

मात्र 6 सप्ताह में यूपी स्टेट मेडिकल फैकल्टी का जारी हुआ रिजल्ट

Next Post

सिख गुरुओं का बलिदान व त्याग प्रेरणा देता हैः सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

MP Brijlal targets Akhilesh Yadav.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने चौपट किया शिक्षा व्यवस्था : सांसद बृजलाल

15/08/2026
Sanjay Nishad's sarcasm on Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

एनडीए सरकार दे रही उजड़ी जातियों को अधिकार और सम्मान : संजय निषाद

15/08/2026
Kaushal Vikas Mission
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नई पहल : स्वतंत्रता दिवस पर कौशल विकास मिशन ने लॉन्च किया ‘कौशल संपर्क’ क्यूआर कोड

15/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीतापुर में सीएम योगी का ऑपरेशन एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित, एसएचओ खिलाफ जांच शुरू

15/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा

15/08/2026
Next Post
CM Yogi

सिख गुरुओं का बलिदान व त्याग प्रेरणा देता हैः सीएम योगी

यह भी पढ़ें

shekhar suman

सुशांत सिंह राजपूत केस में शेखर सुमन बोले- उसके घर में देर है अंधेर नहीं

09/09/2020
Shot

डीएपी वितरण के दौरान फायरिंग, किसान के पैर में गोली लगी

01/11/2022
Manish Sisodia

स्कूल में लगे ‘आई लव मनीष सिसोदिया’ के पोस्टर, प्रिंसिपल-कोऑर्डिनेटर के खिलाफ FIR दर्ज

05/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version