• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ध्रुवीकरण के चलते इस जिले में रहा सपा का दबदबा

Writer D by Writer D
11/03/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, श्रावस्ती
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्रावस्ती। विधानसभा चुनाव 2022 (UP Election) में विकास का मुद्दा गायब रहा है। जनपद के विधानसभा चुनाव में आए नतीजे धर्म के केंद्र बिंदु की ओर इशारा कर रहे हैं। धार्मिक आधार पर वोटरों में हुए बटवारे का नतीजा साफ तौर पर देखने को मिला। जिसके चलते बसपा (BSP) केवल कैडर वोट तक सिमट कर रह गई। वहीं मुस्लिम वोटों का लाभ केवल सपा (Samajwadi Party) को मिला। हालांकि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) दोनों सीटों पर कब्जा करने में विफल रही है।

राजनीतिक विश्लेषक एवं पूर्व प्रवक्ता तथा कांग्रेस के फैजाबाद मंडल (पूर्व में) प्रभारी रहे लालजी पाठक का कहना है कि राजनीति का परिणाम आने से मन द्रवित होता है कि हमारा समाज कहा जा रहा है जीत जिस भी  किसी भी दल की हो ,लेकिन जनता की भागीदारी विकास और संविधान को लेकर होनी चाहिए ,पर ऐसा नहीं है ।  जनपद में विधानसभा चुनाव में आए नतीजे आने वाले भविष्य की ओर इशारा कर रहे हैं। नतीजा यह बता रहा है कि जनपद की जनता के नजर में विकास का मुद्दा अब कोई मायने नहीं रखता। बल्कि धर्म की राजनीति ही वोटरों के सिर चढ़ कर बोलती है। इसका अंदाजा भिनगा विधानसभा सीट के नतीजों को देख कर ही लगाया जा सकता है। देखा जाए तो इस सीट पर मुसलिम मतदाता सबसे अधिक संख्या में हैं। इसके बाद यादव कुर्मी का गठबंधन है। यही नहीं अनुसूचित जाति वोटरों की संख्या भी अधिक है।

हमने दिखा दिया कि भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है : अखिलेश यादव

चुनाव के दौरान क्षेत्रवार आए रुझान व मतगणना के परिणाम को देखा जाए तो मुसलिम यादव, कुर्मी गठबंधन भिनगा में भारी रहा। अनुसूचित जाति के एक बड़े वर्ग के साथ अन्य पिछड़ा वर्ग व ब्राह्मणों का वोट भाजपा की ओर देखने को मिला। तो बसपा अपने कैडर वोट तक ही सिमट कर रह गई। अनुसूचित जाति में सरकार की ओर से कोविड काल में दिए गए मुफ्त राशन किट का असर पूरे चुनाव में देखने को मिला।

हार से बौखलाए सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ता को पीटा, हालत गंभीर

इसी तरह से श्रावस्ती विधानसभा सीट पर भी रहा। वहां यादव व मुसलिम का गठजोड़ काम आया। जिसके चलते सपा का वोट प्रतिशत अचानक बढ़ गया। वहीं भाजपा को अन्य पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग व कुछ अनुसूचित जाति का साथ मिला। जिसके चलते उसका वोट प्रतिशत विगत चुनाव की अपेक्षा बढ़ा। जबकि विधानसभा चुनाव में व्यक्तिगत वोट की स्थिति गौड़ रही। और पार्टी का दबदबा कायम रहा। यही कारण रहा कि श्रावस्ती विधानसभा चुनाव 2017 में मात्र 445 मतों से हारे मोहम्मद रमजान जो 2022 के चुनाव में कांग्रेस से मैदान में थे। उन्हें मात्र 4640 मतों से ही संतोष करना पड़ा। और उनके कटर समर्थक भी उनका साथ छोड़ कर सपा को वोट किये। यही हाल भिनगा विधानसभा में बसपा प्रत्याशी के साथ भी देखा गया।  भिनगा विधानसभा में एक  लाख 20 हजार  मुसलिम मतदाता और प्रत्याशी होने के बावजूद ददन खा को बसपा कैडर वोट से संतोष करना पड़ा।

Tags: Election 2022election resultelections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022up election countingup election resultचुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

पाकिस्तान में गिरी भारत की मिसाइल, रक्षा मंत्रालय ने बताई ये वजह

Next Post

कृषि विवि के डीन को बदमाशों ने गोलियों से भूना, हालत गंभीर

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी छात्रों को मिला शिक्षा का मजबूत सहारा

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Next Post

कृषि विवि के डीन को बदमाशों ने गोलियों से भूना, हालत गंभीर

यह भी पढ़ें

Hair Mask

रूखे-बेजान बालों में ट्राई करें ये हेयर मॉस्क

09/02/2025
गैंगस्टर तारबाबू

देवरिया : गैंगस्टर तारबाबू पर बड़ी कार्रवाई, दो करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क

10/09/2020
money

फरवरी इन 4 राशि वालों को हो सकती है धन हानि, बढ़ते खर्च से बिगड़ेगा बजट

03/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version