• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संभल CO अनुज चौधरी को जान का खतरा, पिता ने सरकार से मांगी सुरक्षा

Writer D by Writer D
13/03/2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, संभल
0
Anuj Chaudhary

Anuj Chaudhary

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संभल। होली और जुमा एक ही दिन पड़ने को लेकर राजनीतिक दलों की ओर से लगातार बयानबाजी हो रही है। इस बीच ‘साल में 52 जुमा पड़ते हैं जबकि होली एक बार आती है’ इस बयान को लेकर संभल के सीओ अनुज चौधरी (CO Anuj Chaudhary) सुर्खियों को जान का खतरा बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारी के पिता चौधरी बृजपाल सिंह ने प्रदेश की योगी सरकार से बेटे के लिए सुरक्षा की मांग की है।

दरअसल, सीओ अनुज चौधरी (CO Anuj Chaudhary) के पिता चौधरी बृजपाल सिंह को इस बात की आशंका है कि विपक्षी नेताओं की उनके बेटे के बयान के खिलाफ प्रतिक्रिया पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी भी नजर बनाए हुए है। इसलिए उनकी सुरक्षा का उचित प्रबंध किया जाना चाहिए। इसके अलावा, बृजपाल सिंह ने आप सांसद संजय सिंह की ओर से अपने बेटे को लफंडर कहने पर भी कड़ा विरोध जताया है। इस मामले में उन्होंने संजय सिंह पर केस दर्ज करने की मांग भी की है।

सीओ अनुज चौधरी (CO Anuj Chaudhary) के पिता चौधरी बृजपाल सिंह ने मीडिया से कहा, ‘मुझे लग रहा है कि कुछ लोग बौखला गए हैं। कोई कह रहा है कि मार दो। कोई कुछ और कह रहा है। कोई लफंडर बता रहा है। विपक्षी दलों के नेताओं के बड़बोलेपन वाले बयानों को पाकिस्तान की आईएसआई भी नोटिस कर रही है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि सरकार को इस पर ध्‍यान देते हुए सीओ अनुज चौधरी की सुरक्षा का उचित प्रबन्‍ध करना चाहिए।’

‘जुमा साल में 52 बार आता है और होली एक दिन, रंग से दिक्कत हो तो…’, संभल के CO ने दी सख्त हिदायत

संजय सिंह के लफंडर बयान पर चौधरी बृजपाल सिंह ने कहा, ‘क्‍या अर्जुन अवार्ड लेने वाले लफंडर होते हैं? राष्‍ट्रपति ने उन्‍हें सम्‍मानित किया है। लफंडर तो शराब घोटाले में जेल जाने वाले होते हैं।’ सीओ अनुज चौधरी के पिता ने कहा कि संभल का कोई भी मुसलमान उनके बेटे (सीओ अनुज चौधरी) को गलत नहीं बता रहा है। बल्कि, उन्‍होंने अपनी नमाज का समय भी बदल दिया है। लेकिन ये लोग राजनीति चमकाने के लिए चाहते हैं कि संभल में विवाद हो जाए।

सीओ अनुज चौधरी (CO Anuj Chaudhary) ने क्या कहा था?

होली और रमजान में जुमा की नमाज एक ही दिन पड़ने को लेकर पिछले दिनों संभल के सीओ अनुज चौधरी ने कहा था कि साल में 52 जुमा पड़ते हैं जबकि होली एक बार आती है। उन्‍होंने मुस्लिम समाज से अपील की थी कि इस दिन अगर घर से बाहर निकलें तो बड़ा दिल दिखाते हुए अगर कोई रंग लगा दे तो बुरा न मानें। या अगर उन्‍हें लगता है कि धर्म भ्रष्‍ट हो जाएगा तो उस दिन होली के समय बाहर न निकलें। घर में ही नमाज पढ़ लें। सीओ के इस बयान के बाद सियासी घमसान छिड़ा हुआ है।

Tags: CO Anuj Chaudharysambhal newsup news
Previous Post

यहां तो पुलिस ही सुरक्षित नहीं! ASI की पीट-पीटकर हत्या, अपराधी को पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला

Next Post

39 साल के इस सुपरस्टार बल्लेबाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी बनेगी विश्वस्तरीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक नगरी: केशव मौर्य

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
Next Post
Mahmudullah

39 साल के इस सुपरस्टार बल्लेबाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

यह भी पढ़ें

बैंकों में ठगी

दिल्ली : हाई-टेक ठग फैमली पुलिस की गिरफ्त में, बैंकों को लगाया करोड़ो का चूना

08/11/2020
Rape

बारात देखने गई आठ वर्ष की बालिका के साथ दुष्कर्म

27/11/2022
Jyeshtha Amavasya

फाल्गुन अमावस्या पर करें इस चालीसा का पाठ, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद

10/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version