• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाबा साहब की जयंती पर उनके योगदान को याद करने के लिए ‘सम्मान अभियान’: CM Dhami

Writer D by Writer D
13/04/2025
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर ‘सम्मान अभियान’ राष्ट्र के लिए उनके योगदान को याद करने और उनके विचारों को फिर से जागृत करने में सहायक साबित होगा। उन्होंने शनिवार को देहरादून में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के ‘सम्मान अभियान’ के संबंध में आयोजित राज्य कार्यशाला में भाग लिया।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि भाजपा की विचारधारा सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय एकता पर आधारित रही है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का उद्देश्य था कि जब अंतिम पायदान पर बैठा व्यक्ति सत्ता के सिंहासन पर बैठेगा, तभी अंत्योदय के माध्यम से राष्ट्र के उत्थान का सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि पहले रामनाथ कोविंद और फिर द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति पद पर आसीन होना उनके अंत्योदय के सपने के साकार होने का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि बाबा साहब ने अपने विचार, ज्ञान और धैर्य से देश को नई दिशा दी। समाज के वंचित वर्ग को मुख्यधारा में लाने के लिए उनका संघर्ष हर पीढ़ी के लिए मिसाल है। उन्होंने जाति व्यवस्था के खिलाफ जोरदार आवाज उठाई थी। जिसके लिए देशवासी सदैव उनके आभारी रहेंगे। उन्होंने संविधान की प्रस्तावना में न्याय, स्वतंत्रता, समानता को भारतीय गणराज्य के मूल स्तंभ के रूप में रखा। बाबा साहब ने ऐसे भारत की कल्पना की थी जिसमें सभी वर्गों को समान अधिकार, समान अवसर और समान सम्मान मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधुनिक भारत की नींव पर चलकर नए भारत का निर्माण कर रहे है।

उन्होंने (CM Dhami) कहा, “बाबा साहब की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित कर प्रधानमंत्री ने उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है। सरकार बाबा साहब की स्मृतियों से जुड़े प्रमुख स्थलों को राष्ट्रीय चेतना के पंच तीर्थ के रूप में विकसित कर रही है।” उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री मोदी ने दलितों और वंचितों के उत्थान और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ईमानदारी से काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अनुसूचित जातियों के कल्याण के लिए आम बजट में वृद्धि की है। आर्थिक, शैक्षणिक और सामाजिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। केंद्र सरकार ने दलित अत्याचार अधिनियम 1989 में संशोधन कर उसे और सख्त बनाया है।

स्टैंडअप इंडिया योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, हर घर नल से जल, आयुष्मान भारत जैसी कई योजनाओं में गरीबों, शोषितों, वंचितों, आदिवासियों और दलितों को प्राथमिकता देते हुए उनका समग्र विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार भी अनुसूचित जाति समाज को सशक्त, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। राज्य सरकार प्रदेश में 15 छात्रावास, पांच आवासीय विद्यालय और तीन आईटीआई निःशुल्क चला रही है तथा कक्षा 1 से 12वीं तक के बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान कर रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग की भी व्यवस्था की गई है।

राज्य में जातिगत भेदभाव को समाप्त करने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार अनुसूचित जाति के युवक या युवती से अंतर्जातीय विवाह करने पर 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के परिवारों की बेटियों की शादी के लिए भी 50 हजार रुपये का अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करके सामाजिक न्याय और समरसता स्थापित करने की दिशा में कदम उठाकर बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से इस कार्यशाला के आगामी सत्रों में सम्मान अभियान से जुड़े सभी पहलुओं पर सभी को विस्तृत मार्गदर्शन मिलेगा।

Tags: cm dhami
Previous Post

केवट, निषाद समाज आज के आधुनिक समाज के पूर्वज : एके शर्मा

Next Post

खालसा पंथ के निर्माण से लोगों में साहस और बलिदान की भावना पैदा हुई: नायाब सैनी

Writer D

Writer D

Related Posts

Sonam Wangchuk
Main Slider

सोनम वांगचुक ने इलाज लेने से किया इनकार, बढ़ा कीटोन लेवल

18/07/2026
Mayur Dixit
उत्तराखंड

कांवड़ मेले से पहले डीएम ने किया चंडी देवी मंदिर का निरीक्षण

18/07/2026
13 girl students fell into a septic tank in a madrasa
क्राइम

मदरसे में सेप्टिक टैंक में गिरीं 13 छात्राएं, एक छात्रा की मौत

18/07/2026
Abhijeet Dipke
Main Slider

CJP फाउंडर अभिजीत दिपके पर स्याही फेंकी, आरोपी महिला पुलिस हिरासत में

18/07/2026
Sharad Pawar
Main Slider

महाराष्ट्र में बड़ा सियासी संकेत! NCP के दोनों गुटों से BJP बोली- पहले विलय, फिर NDA

18/07/2026
Next Post
CM Nayab Saini

खालसा पंथ के निर्माण से लोगों में साहस और बलिदान की भावना पैदा हुई: नायाब सैनी

यह भी पढ़ें

fire in textile factory

कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

07/05/2021
yogi

सीएम योगी एवं सीएम धामी ने भागीरथी पर्यटक आवास का किया लोकार्पण

05/05/2022

किन्नौर में फिर भूस्खलन की चपेट में आई बस, दो यात्री घायल

13/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version