• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गर्मियों में फेस पर निखार लाएंगे चंदन के ये फैस पैक

Writer D by Writer D
08/05/2026
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Sandalwood Face Pack

Sandalwood Face Pack

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गर्मियों (Summer) का मौसम आ चुका हैं जिसकी शुरुआत से ही स्किन से जुड़ी कई समस्याएं सामने आने लगती हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि स्किन को ठंडक प्रदान की जाए और कुछ ऐसे उपाय आजमाए जाए जो स्किन से दाग हटाते हुए निखार लाने का काम करें। बात अगर चेहरे की खूबसूरती की हो और वहां चंदन (Sandalwood) का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। चंदन त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

प्राचीन समय से ही चंदन (Sandalwood) का इस्तेमाल किया जा रहा हैं। चंदन में कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं जो त्वचा के दाग-धब्बे, मुंहासे और ड्राइनेस को कम करने में मदद करते हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपके लिए चंदन से बने कुछ फैस पैक लेकर आए हैं जो गर्मियों में स्किन को ठंडक देने के साथ ही निखार दिलाने का काम भी करेंगे। तो आइये जानते हैं इनके बारे में…

चंदन (Sandalwood), कपूर और गुलाब जल का फैस पैक

अपने चेहरे की स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए और मुंहासों से हमेशा के लिए निजात पाने के लिए आप 5 ग्राम चंदन के पाउडर में 2 ग्राम कपूर को पीसकर मिलाएं। अब इसमें एक चम्मच गुलाब जल मिलाएं और गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को फेस पैक की तरह अपने चेहरे पर लगाएं और उसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें। पूरी तरह से सूख जाने के बाद आप सादे पानी से अपने चेहरे को धो लें।


चंदन (Sandalwood), बादाम और दूध का फेस पैक

त्वचा के लिए दूध और चन्दन का फेस पैक कई प्रकार से फायदेमंद है। चंदर पाउडर प्रदूषण से त्वचा की रक्षा कर सकता है। साथ ही चेहरे को चमकदार और स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकता है। यही नहीं, चंदन पाउडर में एंटी माइक्रोबियल (बैक्टीरिया से लड़ने वाला) गुण होता है, जो त्वचा की विभिन्न समस्याओं, जैसे- निशान व मुंहासे आदि को दूर करने में मदद कर सकता है। वहीं, दूध चेहरे को गहराई से हाइड्रेट करने में मदद कर सकता है। साथ ही त्वचा को जवां और चमकदार बनाए रख सकता है। यह पैक प्राकृतिक रूप से ब्लैकहेड्स, व्हाइटहेड्स और अन्य त्वचा की खामियों को भी दूर कर सकता है। इस्तेमाल के लिए सबसे पहले चंदन पाउडर में दूध मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अब इसमें एक चम्मच बादाम का पाउडर भी मिला लें। इन तीनों को अच्छे से मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं और सूख जाने तक छोड़ दें। सूखने के बाद इसे पानी से धो लें।

चंदन (Sandalwood) का तेल, हल्दी और कपूर का फैस पैक

एक छोटे चम्मच हल्दी में एक चुटकी कपूर को मिलाएं और इसमें चंदन का तेल डालकर इसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को रात में सोने से पहले चेहरे पर फेस पैक की तरह लगाएं। सुबह उठने के बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे पर ग्लो भी आएगा और मुंहासों से भी पल भर में ही छुटकारा मिल जाएगा

चंदन (Sandalwood) और संतरे का फेस पैक

चंदन पाउडर चेहरे को चमकदार और स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकता है। वहीं, अगर इसमें संतरे के छिलके का पाउडर मिला दिया जाए, तो इसके परिणाम और भी सकारात्मक दिख सकते हैं। संतरा चेहरे से मुंहासे और झुर्रियों को भी कम करने में सहायक हो सकता है। इसके अलावा, संतरे में हाइड्रेटिंग और तुरंत चमक लाने के भी गुण होते हैं। यही कारण है कि चंदन और संतरे का फेस पैक चेहरे के लिए फायदेमंद माना जा सकता है। इस्तेमाल के लिए सबसे पहले चंदन पाउडर में संतरे के छिलके का पाउडर मिला लें। जब यह अच्छे से मिल जाए, तो इसमें गुलाब जल डालकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर अच्छे से लगाएं। फिर 15 मिनट बाद चेहरा पानी से धो लें।

चंदन (Sandalwood) और दही का फैस पैक

1 चम्मच चंदन का पाउडर लें और इसमें आधा चम्मच शहद और आधा चम्मच दही मिलाएं। इन तीनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें और अपने चेहरे पर फेस पैक की तरह लगाएं। लगाने के बाद इसे आप 15 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। उसके बाद ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें। इससे आपके चेहरे की सारी गंदगी निकल जाएगी, चेहरे की चमक बढ़ेगी और मुंहासों से भी छुटकारा मिल जाएगा।


चंदन (Sandalwood), हल्दी और दूध का फेस पैक

तेज धूप के संपर्क में आने से स्किन डैमेज हो जाती है। इससे त्वचा पर गहरे दाग-धब्बे आ जाते हैं। एक चम्मच चंदन पाउडर में एक चम्मच दूध और एक चुटकी हल्दी मिलाकर फेसपैक तैयार करें। इसे अपने चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं और 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। डार्क पैच खत्म हो जाएंगे।

Tags: beauty hacksBeauty tipsface packs of sandalwoodsummer beauty tipss
Previous Post

गर्मियों में मक्खियां कर रही हैं आपको परेशान, इन नुस्खों से भगाए दूर

Next Post

इनसे मुहांसों को करें दूर, जानें इस्तेमाल का तरीका

Writer D

Writer D

Related Posts

Lipstick
फैशन/शैली

लिपस्टिक लगाते समय न करें ये गलतियां

27/09/2026
Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Dark chocolate milkshake
फैशन/शैली

बच्चों के लिए बनाएं डार्क चॉकलेट मिल्क शेक, खुशी से उछल जाएंगे

27/09/2026
men fashion
फैशन/शैली

पुरुषों के बैग में ये चीजे होनी ही चाहिए

27/09/2026
vastu tips
धर्म

नल से टपकता पानी होता है अशुभ, आ सकती है आर्थिक तंगी

27/09/2026
Next Post
Pimples

इनसे मुहांसों को करें दूर, जानें इस्तेमाल का तरीका

यह भी पढ़ें

इंग्लैंड ने फिर जीता टॉस

इंग्लैंड का दूसरा विकेट गिरा, बेयरस्टो भी शून्य के स्कोर पर आउट

24/02/2021
Ambulance

अति गंभीर मरीजों की सारथी बनी ALS एंबुलेंस सेवा, साढ़े तीन लाख मरीजों को दी निःशुल्क सुविधा

16/09/2024
CM Bhajanlal Sharma

महायज्ञ व गोपूजन में मुख्यमंत्री भजनलाल आमंत्रित

06/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version