• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्य सचिव संधु ने पर्यटन विकास संबधी कार्यों का लिया जायजा

Writer D by Writer D
26/03/2022
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहारादून। मुख्य सचिव डॉ.एस.एस. संधु (Sandhu) ने शनिवार को जनपद उत्तरकाशी के विकास खण्ड भटवाड़ी के ग्राम रैथल एवं हर्षिल का स्थलीय निरीक्षण कर जनपद में पर्यटन विकास संबधी कार्यों का जायजा लिया। वहीं उन्होंने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व अन्य अधिकारियों के साथ ग्राम रैथल में बैठक आयोजित कर विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्य सचिव (Sandhu) ने जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने की सम्भावना को देखते हुए होमस्टे योजना को बढ़ावा दिया जाय। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद में सीवर लाइन नहीं होने की समस्या से अवगत कराये जाने पर मुख्य सचिव ने निर्देश दिये कि सीवर समस्या के निदान हेतु वाटर ग्रेविटी के हिसाब से फेजिज बनाये जायें।

जिस हेतु धनराशि उपलब्ध करा दी जायेगी। मुख्य सचिव द्वारा विकास खण्ड भटवाड़ी के ग्राम जादुंग एवं नेलांग के विस्थापितों को उनके इन्हीं मूल ग्रामों में बसाये जाने को लेकर की जा रही कार्रवाई की जानकारी जिलाधिकारी से ली गयी। जिस पर जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि विस्थापित ग्रामीणों एवं सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर आगामी 28 एवं 29 मार्च को ग्राम जादुंग के संयुक्त सर्वे का निर्णय लिया गया है जबकि ग्राम नेलांग का सर्वे माह अप्रैल में किया जाएगा।

मुख्य सचिव एसएस संधु ने ‘उत्तराखंड निवास’ का किया निरीक्षण, दिए ये निर्देश

मुख्य सचिव द्वारा चारधाम यात्रा मार्ग गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी जिलाधिकारी से ली गई। मुख्य सचिव ने कृषि विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी के दौरान जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद में फूड प्रोसेसिंग की छोटी – छोटी यूनिट स्थापना की शुरुआत की जाए, ताकि फल सब्जियों आदि को सड़ने से बचाया जा सके तथा आपूर्ति व्यवस्था को उचित बनाया रखा जा सके। मुख्य सचिव द्वारा चार धाम यात्रा की तैयारियों के बारे में भी जिलाधिकारी से जानकारी ली गयी। जिस पर जिलाधिकारी ने बताया कि चारधाम यात्रा की सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है।

मुख्य सचिव द्वारा ग्राम रैथल में स्थित 500 वर्ष पुराने ऐतिहासिक पंचपुरा भवन, मां जगदम्बा मन्दिर, ग्रोथ सेंटर एवं पृथ्वी राज राणा के होमस्टे का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी को पंचपुरा भवन के सौन्दर्यीकरण हेतु कार्य योजना बनाने के निर्देश दिये l मुख्य सचिव द्वारा ग्राम रैथल एवं नटीण के ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं के निरस्तारण के निर्देश दिये गये!

एसएस संधू ने जिलाधिकारियों संग की बैठक, दिये ये निर्देश

इससे पूर्व मुख्य सचिव द्वारा हर्षिल में भी पर्यटन विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया l इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय, अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह, उप जिलाधिकारी मीनाक्षी पटवाल, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, ग्राम प्रधान रैथल सुशीला राणा सहित अन्य लोग व अधिकारी मौजूद थे।

Tags: National newsss sandhuUttarakhand News
Previous Post

सीएम योगी तोड़ेंगे सुप्रीमो मायावती का ये रिकॉर्ड

Next Post

बैंक में नौकरी करने का है सपना, तो यहां करें अप्लाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Sandeep Singh
उत्तर प्रदेश

स्कूल बंद करने के आरोप पर अखिलेश को संदीप सिंह का जवाब, ‘PDA नहीं, Propaganda Delivery by Akhilesh’

29/07/2026
Disaster management in Uttarakhand to get a new boost.
उत्तराखंड

उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई मजबूती, सेना और यूएसडीएमए ने बनाई संयुक्त रणनीति

29/07/2026
1930
पंजाब

पंजाब में अब हेल्पलाइन 1930 के माध्यम से दर्ज होगी साइबर क्राइम पर जीरो एफआईआर

29/07/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने लोकसभा में लोक परीक्षा संशोधन विधेयक, 2026 के पारित होने का किया स्वागत

29/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

प्रदेश भर में हो स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन : मुख्य सचिव

29/07/2026
Next Post
Banks

बैंक में नौकरी करने का है सपना, तो यहां करें अप्लाई

यह भी पढ़ें

ss sandhu

मुख्य सचिव पहुंचे बद्रीनाथ, निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

04/05/2022
Explosion

निजी स्कूल के वाशरूम में विस्फोट, चौथी क्लास की छात्रा घायल

21/02/2025
CM Dhami reached the State Emergency Operations Center

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे सीएम धामी, आपदा प्रभावित मृतकों को 5 लाख रु का मुआवजा तत्काल देने के निर्देश

23/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version