• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Sania Mirza ने करियर के आखिरी ग्रैंड स्लैम में किया निराश, डबल्स में खत्म हुआ सफर

Writer D by Writer D
22/01/2023
in Main Slider, खेल
0
Sania Mirza

Sania Mirza

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेलबर्न। अपने करियर के आखिरी ग्रैंड स्लैम में भारतीय टेनिस स्टार Sania Mirza का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. सानिया मिर्जा और उनकी पार्टनर एना डेनिलिना वूमेन्स डबल्स के दूसरे राउंड में हार गई हैं. आठवीं वरीयता हासिल सानिया मिर्जा और एना डेनिलिना को एलिसन वान उइतवैंक (बेल्जियम) और एनहेलिना कलिनिना (यूक्रेन) की जोड़ी ने दो घंटे एक मिनट तक चले मुकाबले में 4-6, 6-4, 2-6 से हरा दिया. पहले राउंड में सानिया और एना डेनिलिन ने डालमा गल्फी और बर्नार्डा पेरा को पराजित किया था, लेकिन इस मैच में वह पुराना प्रदर्शन दोहरा नहीं सकीं.

सानिया और डेनिलिना पहले सेट में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाईं और उन्हें यह सेट गंवाना पड़ा. दूसरे सेट में भी एक समय सानिया-डेनिलिना 0-3 से पिछड़ रही थीं, लेकिन इसके बाद मिर्जा और डेनिलिना ने वापसी करते हुए लगातार तीन गेम जीत लिए. सातवें गेम में दोनों ने मिलकर विपक्षी खिलाड़ियों की सर्विस तोड़ दी, जब कलिनिना और वैन वान का फोरहैंड शॉट वाइड चला गया. इसके बाद सानिया और डेनिलिना ने दूसरा सेट जीत लिया. हालांकि, तीसरे सेट में सानिया और डेनेलिना मोमेंटम बरकरार नहीं रख पाईं और उनकी सर्विस तीन बार टूट गईं.

सानिया (Sania Mirza) के नाम छह ग्रैंड स्लैम खिताब

पको बता दें कि सानिया मिर्जा अपना आखिरी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट खेल रही हैं. सानिया ने इसी महीने रिटायरमेंट की घोषणा की थी. सानिया मिर्जा का शुमार भारत की बेस्ट महिला टेनिस खिलाड़ियों में किया जाता है. सानिया मिर्जा सानिया ने कुल छह ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं, जिसमें तीन महिला डबल्स और इतने ही मिक्स्ड डबल्स खिताब शामिल रहे. उन्होंने अपना आखिरी ग्रैंड स्लैम 2016 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के जरिए जीता था. लेकिन उसके से सानिया मिर्जा कोई ग्रैंड स्लैम नहीं जीत पाईं.

सानिया (Sania Mirza) के ग्रैंड स्लैम खिताबों की लिस्ट:

  1. ऑस्ट्रेलियाई ओपन (2009)- मिक्स्ड डबल्स
  2. फ्रेंच ओपन (2012)- मिक्स्ड डबल्स
  3. यूएस ओपन (2014)- मिक्स्ड डबल्स
  4. विम्बलडन (2015)- महिला डबल्स
  5. यूएस ओपन (2015)- महिला डबल्स
  6. ऑस्ट्रेलियाई ओपन (2016)- महिला डबल्स
Tags: Grand SlamSania Mirzasports newssports news in hindi
Previous Post

भीषण ठंड और कोहरे के बीच इन जिलों में बारिश का अलर्ट, कानपुर में गिरे ओले

Next Post

‘मिशन 2024’ के लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल करने का भाजपा ने लिया संकल्प

Writer D

Writer D

Related Posts

Bread Halwa
खाना-खजाना

मीठे में बनाएं ब्रेड का हलवा, बदल जाएगा मुंह का जायका

28/05/2026
firing on property dealer
Main Slider

लखनऊ में बेखौफ बदमाशों का आतंक, दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

27/05/2026
Asaram Bapu
Main Slider

आसाराम की उम्रकैद की सजा बरकरार, कोर्ट ने तुरंत सरेंडर का दिया आदेश

27/05/2026
Byju Ravindran
Main Slider

Byju’s के फाउंडर रवींद्रन को 6 माह की जेल, जानें क्या है मामला

27/05/2026
Muskmelon kheer
Main Slider

मीठे में बनाएं लाजवाब खरबूजे की खीर

27/05/2026
Next Post
Mission 2024

'मिशन 2024' के लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल करने का भाजपा ने लिया संकल्प

यह भी पढ़ें

Senior Resident Online Application Form

सीनियर रेजिडेंट के पदों पर 25 अगस्त तक भर सकते है ऑनलाइन आवेदन पत्र

14/08/2020
India-China meeting

ड्रैगन ने फिर दिखाई हेकड़ी, बोला- जितना मिला उतने में खुश रहे भारतड्रैगन

18/04/2021
SOP realeased

त्यौहारों पर सुरक्षा को लेकर DGP ने जारी की गाइडलाइन, इन नियमों का करना होगा पालन

12/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version