• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वच्छता के लिए नींव का पत्थर है सफाई कर्मी : सीएम योगी

Writer D by Writer D
05/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज वाराणसी में कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए हमें स्वच्छता को संस्कार बनाना होगा। इसे अपने मनोभाव से जोड़ना होगा। यह मनोभाव अपने घर के साथ ही वार्ड, शहर और प्रदेश तक की स्वच्छता के प्रति होना चाहिए। यदि हम स्वच्छता के प्रति जागरूक रहेंगे तो बीमारियां दूर रहेंगी और बीमारियों पर होने वाला खर्च भी बचेगा।

सीएम योगी रविवार को गोरखपुर के रैम्पस स्कूल में एक सप्ताह (12 सितंबर तक) चलने वाले स्वच्छता महाभियान का शुभारंभ कर रहे थे। यह महाभियान पूरे प्रदेश में एक साथ शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री ने विशेष अभियान में शामिल सफाईकर्मियों की टोली को हरी झंडी दिखाकर रवाना  किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि संचारी रोगों, इंसेफेलाइटिस, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, हैजा, डायरिया आदि की रोकथाम के लिए स्वच्छता के इस महाभियान में सफाई, जलनिकासी, सैनिटाइजेशन, फॉगिंग, छिड़काव जैसे कार्य एक साथ चलेंगे। साथ ही पेयजल की शुद्धता का ध्यान रखने के लिए क्लोरीन के टैबलेट भी वितरित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाहपुर इलाके में स्वच्छता महाअभियान का किया  शुभारंभ | Chief Minister Yogi Adityanath launched cleanliness campaign in  Shahpur area ...

सीएम योगी ने कहा कि जिस तरह कोरोना काल में निगरानी समितियों ने बेहतर काम किया, उसी प्रकार स्थानीय व वार्ड स्तर पर स्वच्छता समितियां बनाकर हर नागरिक को स्वच्छता के अभियान से जोड़ा जाए। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घर का कूड़ा नाली या सड़क पर न फेंके, इसे नियत स्थान पर रखें कूड़ेदान में ही डालें।

प्रदेश स्तरीय एक सप्ताह के स्वच्छता महाभियान के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सफाईकर्मियों को स्वच्छता के लिए नींव का पत्थर बता उनकी जमकर हौसलाफजाई की। सीएम ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली नौ महिला सफाईकर्मियों व कई पुरूष सफाईकर्मियों को अपने हाथों उपहार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने सफाईकर्मियों का ह्रदय से स्वागत करते हुए कहा कि ये सफाईकर्मी खुद की चिंता किए बगैर अपने परिश्रम और पुरुषार्थ से आप सबके घर और नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में लगे रहते हैं।

मुख्यमंत्री जी! ससुराल वाले दे रहे हैं धमकी, पुलिस नहीं कर रही सुनवाई

स्वस्थ जीवन की परिकल्पना को साकार करने में इनका बड़ा योगदान है। चाहे इनका खुद का स्वास्थ्य कैसा हो, ये नगर के स्वास्थ्य को ठीक रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्यमंत्री ने सफाईकर्मियों को स्वच्छता के लिए नींव का पत्थर बताते हुए कहा कि पहले इनकी आवाज दब जाती थी। इनके सम्मान से स्वच्छता महाभियान की बहुत अच्छी शुरुआत हुई है। सफाई तो ये पहले भी करते रहे लेकिन आज अच्छी सरकार है तो इनके कार्य को सम्मान देकर प्रमाणित भी कर रही है। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि नगर निगम हर पर्व के बाद भी सफाईकर्मियों को बुलाकर उन्हें मिठाई खिलाएं, भोजन कराएं और सम्मानित करें।

Tags: #Cleanlinesscleanliness campaigncm yogi adityanathCM Yogi NewsCm yogi visitcm yogi visit in gorakhpurgorakhpurGorakhpur Hindi SamacharGorakhpur Latest Newsgorakhpur newsGorakhpur News in HindiLatest Gorakhpur News in Hindiसीएम योगीस्वच्छता महाभियान
Previous Post

आखिर क्यों सूरजमुखी का मुंह होता है सूर्य की दिशा में? जानकर हो जाएंगे हैरान…

Next Post

Illuminati : एक खुफिया संगठन जो पूरी दुनिया को चला रहा है….

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

स्क्रैप हुए वाहनों में 48.5 प्रतिशत हिस्सेदारी उत्तर प्रदेश की, देश में नंबर वन का बनाया रिकॉर्ड

27/08/2026
Anand Bardhan
Main Slider

उत्तराखंड@2047 की विकास रणनीति पर मुख्य सचिव से विश्व बैंक एमडी की चर्चा

27/08/2026
Transport Corporation makes robust arrangements for free bus travel.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर बहनों को निशुल्क बस यात्रा के लिए परिवहन निगम ने किए पुख्ता इंतजाम

27/08/2026
CM Dhami
Main Slider

युवा शक्ति उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, उनके सपनों को देंगे उड़ान: धामी

27/08/2026
CM Yuva Yojana
Main Slider

सीएम युवा योजना से मिली नई उड़ान, अमेठी की रूपाली देवी बनीं आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार की मिसाल

27/08/2026
Next Post
illuminati

Illuminati : एक खुफिया संगठन जो पूरी दुनिया को चला रहा है....

यह भी पढ़ें

Murder

सरेशाम सीमेंट व्यापारी को बदमशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

09/10/2020
rape

दावत से वापस लौट रही नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार

15/12/2020
Nipun

दिसंबर तक शिक्षक संकुल के विद्यालय बनेंगे निपुण विद्यालय, मंथली टास्क तय

09/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version