• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोडीन युक्त कफ सिरप मामले में संजय निषाद ने सपा प्रमुख, अखिलेश यादव पर किया वार

Writer D by Writer D
20/12/2025
in उत्तर प्रदेश
0
Sanjay Nishad

Sanjay Nishad

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। कोडीन युक्त कफ सिरप मामले में बोलते हुए उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य पालन विभाग के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद (Sanjay Nishad) विपक्ष की भूमिका पर चिंता व्यक्त की और सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मामले पर राजनीति न करके स्पष्टीकरण देने को कहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हमारी सरकार प्रदेश में किसी भी तरह के मादक पदार्थ और दवाओं के अवैध कारोबार और संगठित अपराध के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति के तहत कार्य कर रही हैं। लेकिन इस मामले में विपक्ष की भूमिका अत्यंत चिंताजनक है। एक ओर तो वो इस गंभीर मामले की जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं, बल्कि जाति की राजनीति की आड़ में सच्चाई से बचने का प्रयास कर रहे हैं।

कोडीन कफ सिंडीकेट से जुड़े लोगों के साथ समाजवादी पार्टी अध्यक्ष, अखिलेश यादव की तस्वीर का सामने आना, सामान्य बात नहीं है। इस मामले में उनकी चुप्पी समझ से परे हैं, उन्हें मामले में स्पष्टीकरण देना चाहिए। तमिलनाडू में बनी कोडीन कफ सिरप से बच्चों की जो मृत्यु हो रही है, इसके बारे में भी उनकी चुप्पी, उनकी भूमिका पर सवालिया निशान लगाती है। उन्होंने कहा कि मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि ये विषय राजनीति का नहीं है, बल्कि युवाओं और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के मामला है, इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्हें जांच में सहयोग करना चाहिए, न कि राजनीति। हमारी सरकार का रुख पूरी तरह से स्पष्ट है कि माफिया चाहें कोई भी हो, उनका राजनीतिक संरक्षण कितना भी बड़ा क्यों न हो, कानून से कोई बचेगा नहीं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हमारी सरकार नशा मुक्त भारत, नशा मुक्त उत्तर प्रदेश के उद्देश्य से प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों, संगठित ड्रग माफियाओं के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति अपना रही है। जिसके तहत मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशों के आधार पर प्रदेश पुलिस, एफएसडीए के साथ समन्वय स्थापित कर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत कोडीन कफ सिरप तथा मादक पदार्थों के अवैध भंडारण, डायवर्जन, वितरण और क्रय विक्रय के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिसके तहत अब तक इस मामले में मेरी जानकारी में प्रदेश के 33 जनपदों में मामले दर्ज किया जा चुके हैं, साक्ष्यों के आधार पर 75 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। अब तक 12,65,455 से अधिक प्रतिबंधित कफ सिरप के बोतले जब्त की जा चुकी हैं, 132 फर्मों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई है।

15 मुख्य षड्यंत्रकारियों के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई की जा चुकी है, 12 प्रमुख अभियुक्तों के विरुद्ध लुकआउट सर्कुलर जारी किए गए हैं तथा अन्य के विरुद्ध भी यह प्रक्रिया चल रही है। योगी सरकार में कानून पहले की तरह कागजों पर नहीं, जमीन पर अमल में लाया जा रहा है। एनडीपीसीए एक्ट के तहत पूरी सप्लाई चेन की गहन जांच की जा रही है और दोषियों को जेल भी पहुंचाया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश को नशे की मंडी बनाने का सपना देखने वालों को कानून के कटघरे में खड़ा किया जाएगा। ये हमारी सरकार का जनता के साथ वादा है और हमारी सरकार जनता के वादे के साथ खड़ी है।

Tags: sanjay nishad
Previous Post

निरंजनपुर मंडी होगी शिफ्ट, मुख्य सचिव ने दिए नयी जगह तलाशने के निर्देश

Next Post

आई मेकअप के लिए ट्राई करें ये स्मार्ट हैक्स, नहीं पड़ेगी बेयश की जरूरत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
yogi-modi
उत्तर प्रदेश

कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड हाईवे को मंजूरी मिलने पर सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार

01/07/2026
Next Post
Eye Makeup

आई मेकअप के लिए ट्राई करें ये स्मार्ट हैक्स, नहीं पड़ेगी बेयश की जरूरत

यह भी पढ़ें

Gangster Act

दो महिलाओं समेत आधा दर्जन पर गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई

11/02/2021
poonam pandey

पूनम पांडे ने बताया – सैम बॉम्बे के साथ कैसे हुई थी पहली मुलाक़ात

12/09/2020
dies from corona

दिल्‍ली महिला आयोग में कोरोना फैलने से मचा हड़कंप, मरीज होम आइसोलेट

18/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version