• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कंगना के ऑफिस में तोड़फोड़ के केस में संजय राउत को मिला झटका

Desk by Desk
23/09/2020
in ख़ास खबर, मनोरंजन
0
Kangana Ranaut Shiv Sena leader Sanjay Raut

कंगना रनौत शिवसेना नेता संजय राउत

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई| बॉम्बे हाई कोर्ट ने कंगना रौनत के ऑफिस में तोड़फोड़ के मामले में सुनवाई करते हुए शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता संजय राउत और बीएमसी के एच-वेस्ट वॉर्ड के अधिकारी भाग्यवंत लाते को अभियोजित करने यानी पार्टी बनाने की इजाजत अभिनेत्री को दे दी है। संजय राउत ने कथित तौर पर ‘उखाड़ के रख दूंगा’ और ‘उखाड़ दिया’ जैसे वाक्य बोले थे और कंगना ने कहा था कि इन वाक्यों के जरिए उन्हें धमकाने की कोशिश की गई।

राज्यसभा ने अपना कार्यकाल पूरा करने वाले 9 सांसदों को दी विदाई

9 सितंबर को बीएमसी ने कंगना के बांद्रा स्थित ऑफिस के कुछ हिस्सों को अवैध बताकर तोड़ दिया था। हाई कोर्ट में कंगना ने बीएमसी की कार्रवाई को रोकने की मांग की थी, लेकिन यथास्थिति बनाए रखने का फैसला आने से पहले ही उनके ऑफिस में तोड़फोड़ की कार्रवाई कर दी गई।

हाई कोर्ट की डिविजन बेंच में सुनवाई के दौरान मंगलवार को बीएमसी के वकीलों ने कहा कि अभिनेत्री ने बीएमसी के हलफनामे के जवाब में जो प्रत्यत्तर (रिजॉइन्डर) दिया है, उसका जवाब देने की हमें मोहलत दी जाए। बीएमसी की वकीलों की अपील को जस्टिस एस जे कथावाला और जस्टिस आर आई चागला की बेंच ने स्वीकार कर लिया।

रिया चक्रवर्ती और शौविक की जमानत याचिका पर सुनवाई आज

अपने रिजॉइन्डर में कंगना ने कहा कि नोटिस में बीएमसी ने उनके बंगले में चल रहे हुए कथित अवैध निर्माण की एक ही तस्वीर दी थी, जिससे साफ है कि बीएमसी का आरोप झूठा है। संजय राउत द्वारा मौखिक रूप से ‘धमकाने’ के सबूत जो कंगना ने कोर्ट में जमा किए थे, उसकी ओर इशारा करते हुए जस्टिस कथावाला ने पूछा कि क्या वह शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता को भी अभियोजित करना चाहती हैं?

 

शुरू में सराफ, संजय राउत को अभियोजित करने को लेकर इच्छुक नहीं दिखे और कहा कि वह चाहते हैं कि शिवसेना प्रवक्ता को आरोपों पर खुद को डिफेंड करने का मौका मिलना चाहिए, पर बाद में उन्होंने सहमति दे दी। इसके बाद कोर्ट ने बीएमसी अधिकारी भाग्यनवंत लाते को भी पार्टी बनाने की इजाजत दे दी, जिन्होंने बीएमसी की तरफ से हलफनामा दाखिल किया था। कोर्ट ने बीएमसी से यह भी पूछा कि तोड़फोड़ के लिए वर्ष 2012 का सर्कुलर लागू करने की जरूरत क्यों पड़ी। इस सर्कुलर के मुताबिक, 24 घंटे में किसी अवैध निर्माण में तोड़फोड़ तभी की जा सकती है, जब इसमें रहने वाले या किसी अन्य की जिंदगी खतरे में हो।

Tags: Bombay high courtkangana bombay high courtKangana RanautKangana Ranaut BMC Demolitionkangana ranaut sanjay raut newsKangana Ranaut Shiv Sena leader Sanjay RautSanajy Rautकंगना के ऑफिस में तोड़फोड़कंगना रनौतकंगना रनौत बनाम संजय राउतबीएमसीशिवसेना
Previous Post

राज्यसभा ने अपना कार्यकाल पूरा करने वाले 9 सांसदों को दी विदाई

Next Post

बिग बॉस 14 की स्पेशल गेस्ट में शामिल होने की बात को मोनालिसा ने किया खारिज

Desk

Desk

Related Posts

Padma Awards
Main Slider

पद्म अवॉर्ड्स 2026 में सजेगी सितारों की महफिल, धर्मेंद्र को मिलेगा पद्म विभूषण

25/05/2026
Main Slider

अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन, मुलायम सिंह परिवार में शोक की लहर

13/05/2026
Katrina Kaif
मनोरंजन

कैटरीना कैफ ने फैंस को दिखाया बेटे की झलक, शेयर किया ये प्यारा सा पोस्ट

11/05/2026
Tell this lovely poem to your mother on Mother's Day, mother will be happy
Main Slider

Mother’s Day पर अपनी माँ को सुनाए ये प्यारी कविता माँ हो जाएंगी खुश

10/05/2026
Filaria
Main Slider

फाइलेरिया बना सकता है जिन्दगी भर के लिए दिव्यांग

09/05/2026
Next Post
monalisa

बिग बॉस 14 की स्पेशल गेस्ट में शामिल होने की बात को मोनालिसा ने किया खारिज

यह भी पढ़ें

akhilesh yadav

प्रदेश में मौतों का सिलसिला नहीं थम रहा : अखिलेश

27/05/2021
Arun Kumar Sinha

SPG के डायरेक्टर का अरुण कुमार सिन्हा निधन, पीएम मोदी की सुरक्षा विंग के थे प्रभारी

06/09/2023
vodafone

Vodafone फैसले को भारत ने दी चुनौती, सिंगापुर की अदालत में होगी सुनवाई

24/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version